आज का middle class in India सिर्फ ज़रूरतें नहीं, बल्कि इच्छाओं के लिए भी लोन लेने लगा है। पहले जहां घर खरीदने के लिए Home Loan लिया जाता था, वहीं अब personal loan for lifestyle और credit card spending में भारी बढ़ोतरी हो रही है। EMI का कल्चर लोगों को दिखावे की जिंदगी के इतने करीब ले आया है कि वो हर महंगी चीज को उधार में खरीदकर खुद को बेहतर साबित करना चाहता है।
ये ट्रेंड सिर्फ व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि पूरे देश की आर्थिक मानसिकता में बदलाव को दर्शाता है। देश में जिस तेजी से debt trap in India गहरा हो रहा है, वह अब चिंता का विषय बन चुका है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ ईएमआई चुकाने में चला जाता है, जिससे न तो सेविंग होती है, न ही कोई फ्यूचर सिक्योरिटी।
Loan Apps for Youth – 5 मिनट में लोन, 5 साल की टेंशन!
आज loan apps for youth इतने ज़्यादा पॉपुलर हो गए हैं कि 18 साल के युवाओं को भी बिना किसी इनकम प्रूफ के ₹10,000–2 लाख तक का लोन मिल रहा है। ये ऐप्स इंस्टॉल करते ही कुछ डॉक्युमेंट्स और एक सेल्फी मांगते हैं – और बस! लोन अप्रूव। ऐसे में युवा सोचते हैं कि जिंदगी आसान हो गई है, लेकिन असल में वो धीरे-धीरे credit card loan trap या instant loan debt trap में फंसते जा रहे हैं।
इन ऐप्स की ब्याज दरें अक्सर 24% से 36% तक होती हैं, और समय पर भुगतान नहीं करने पर डेली पेनल्टी भी जुड़ जाती है। युवाओं के पास ये फाइनेंशियल प्लानिंग की जानकारी नहीं होती, और वो एक लोन चुकाने के लिए दूसरा लोन ले लेते हैं – जिसे debt cycle कहते हैं।
सरकार और RBI अब ऐसे ऐप्स की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, लेकिन जब तक युवा खुद अलर्ट नहीं होंगे, तब तक digital loan culture in India उन्हें कर्ज के दलदल में डुबाता रहेगा।
Credit Card Loan Trap – EMI पर हर चीज, लेकिन कीमत कौन चुकाएगा?
आज भारत में credit card loan trap सबसे बड़ा फाइनेंशियल खतरा बन चुका है। 13 सालों में भारत में क्रेडिट कार्ड से खर्च ₹1.2 लाख करोड़ से बढ़कर ₹15.6 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। EMI की सुविधा ने उपभोक्ताओं को यह भरोसा दिला दिया है कि आप बिना पैसे के भी कुछ भी खरीद सकते हैं।
लेकिन इस EMI culture in India का असर तब दिखता है जब हर महीने की सैलरी का 40–50% हिस्सा क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने में चला जाता है। कई बार तो लोग बिल भरने के लिए नया पर्सनल लोन ले लेते हैं, जिससे वो personal loan trap में भी फंस जाते हैं।
इसका असर सिर्फ फाइनेंशियल नहीं, बल्कि मानसिक भी होता है। हर महीने लोन चुकाने का प्रेशर, लेट फीस, पेनल्टी और कॉल्स – ये सब मिलकर जिंदगी को बोझिल बना देते हैं।
Personal Loan for Lifestyle – अब मकान नहीं, iPhone के लिए उधारी!
पहले personal loan in India मेडिकल, शादी या घर बनाने जैसे जरूरी कामों के लिए लिया जाता था। लेकिन अब ये लोन महंगी चीजों, ट्रैवल, शादी में दिखावा और गैजेट्स के लिए लिया जा रहा है। ये बदलाव दर्शाता है कि अब लोग asset creation के बजाय consumption को प्राथमिकता दे रहे हैं।
Pranjal Kamra की रिपोर्ट के मुताबिक, आज 55% रिटेल लोन ऐसे हैं जो home loan नहीं हैं। यानी ये सभी lifestyle loan India ट्रेंड का हिस्सा हैं – जहां लोग संपत्ति नहीं, बल्कि शौक के लिए उधारी ले रहे हैं।
2023 में जहां औसत पर्सनल लोन ₹3.9 लाख था, वहीं 2025 में ये बढ़कर ₹4.8 लाख हो गया है। यह साफ इशारा करता है कि मिडिल क्लास debt burden in India की ओर बढ़ रहा है।
Middle Class in Debt – दिखावे की होड़ में हो रहा बर्बाद
सोशल मीडिया पर ‘लाइफ सेट’ दिखाने की होड़ ने middle class in debt वाली स्थिति पैदा कर दी है। अब EMI पर जीना एक ट्रेंड बन चुका है। कोई भी बड़ा खर्च हो – शादी, बाइक, iPhone – सब कुछ ईएमआई पर मिल रहा है, और लोग इसे स्टेटस सिंबल मानने लगे हैं।
यह ट्रेंड युवाओं को बचत से दूर कर रहा है। उन्हें ना तो फाइनेंशियल प्लानिंग की समझ होती है और न ही भविष्य की तैयारी। नतीजा यह होता है कि छोटी उम्र में ही उन्हें लोन और EMI का प्रेशर झेलना पड़ता है।
इस मानसिकता का खामियाजा आने वाले समय में पूरी मिडिल क्लास को उठाना पड़ेगा, जब रिटायरमेंट के बाद बैंक बैलेंस में कुछ नहीं होगा, लेकिन पुराने लोन का बोझ अभी भी साथ होगा।
Debt Trap से निकलना है तो फौरन सुधरिए
भारत का middle class अब एक ऐसे दौर में पहुंच चुका है जहां कर्ज उसके रोजमर्रा का हिस्सा बन चुका है। Loan apps, credit cards और EMI offers ने लाइफ को जितना आसान बनाया है, उतना ही खतरनाक भी।
अगर अब भी हम नहीं संभले, तो भविष्य सिर्फ कर्ज और तनाव से भरा होगा। इसलिए आज से ही तय कीजिए –
Lifestyle नहीं, Financial Stability जरूरी है।

