होमWhatsappWhatsApp में lock chat...

WhatsApp में lock chat को hide कैसे करे

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आप सभी को ही पता है कि व्हाट्सएप एक बहुत ही लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में लोग अपने दोस्तों, परिवार और कार्यस्थल के साथ संवाद/Chats करने के लिए करते हैं। इस ऐप में कई तरह की प्राइवेसी सेटिंग्स उपलब्ध हैं, जिससे यूजर्स अपनी चैट्स को सुरक्षित और निजी बना सकते हैं। इसमें एक महत्वपूर्ण फीचर है चैट लॉक (Chat Lock), जिसका उपयोग आप अपनी निजी चैट्स को दूसरों से छुपाने के लिए कर सकते हैं। यह फीचर विशेष रूप से तब उपयोगी है जब आप नहीं चाहते कि कोई और आपकी चैट्स देखे लेकिन जब हम व्हाट्सएप में चैट लॉक फीचर इनेबल करते हैं तो व्हाट्सएप ओपन करने के बाद हमें एक locked chats नाम का ऑप्शन दिखाई देता है अगर कोई हमारा व्हाट्सएप देखेगा तो उसे पता चल जाएगा कि हमने चैट को लॉक लगा रखा है। अगर आप चाहते हैं कि आपका चैट लॉक होने के बाद हाइड हो जाए और वह किसी को ना दिखे तो आज के इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे। 

हम आपको आज के इस आर्टिकल में यह बताएंगे कि व्हाट्सएप में चैट लोक फीचर क्या होता है? व्हाट्सएप में चैट को लॉक कैसे करें? व्हाट्सएप में मैसेज प्राइवेट कैसे करें? व्हाट्सएप में लॉक किए गए चैट को कैसे छुपाए? WhatsApp chat lock hide kaise kare या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि व्हाट्सएप में चैट लॉक और चैट लॉक हाइड कैसे करें? तो चलिए दोस्तों बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का आर्टिकल और जानते हैं कि व्हाट्सएप में चैट लॉक हाइड कैसे करें?

व्हाट्सएप चैट लॉक क्या होता है?

व्हाट्सएप चैट लॉक एक सुरक्षा फीचर है, जो यूजर्स को उनकी निजी चैट्स को लॉक करने की सुविधा प्रदान करता है। जब आप चैट को लॉक करते हैं, तो वह चैट केवल आपकी फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए ही खोली जा सकती है। यह फीचर आपको सुरक्षा के एक और स्तर से लैस करता है, जिससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी केवल आप तक ही सीमित रहती है। लॉक की गई चैट्स व्हाट्सएप के मुख्य स्क्रीन से गायब हो जाती हैं, जिससे कोई और आपकी चैट्स को देख नहीं सकता है।

व्हाट्सएप में चैट को लॉक कैसे करें?

व्हाट्सएप में चैट लॉक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

  1. व्हाट्सएप ऐप खोलें और उस चैट पर जाएं जिसे आप लॉक करना चाहते हैं।
  2. चैट के नाम पर टैप करें और नीचे स्क्रॉल करें, जहां आपको “Chat Lock” का ऑप्शन मिलेगा।blank
  3. इस पर क्लिक करने के बाद, आपको अपनी फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से पुष्टि करनी होगी।blank
  4. एक बार पुष्टि करने के बाद, आपकी चैट लॉक हो जाएगी और केवल आप ही इसे देख पाएंगे।blank

WhatsApp chat lock hide kaise kare 

व्हाट्सएप की किसी भी चैट को लॉक करने के बाद अगर आप चैट लॉक हाइड करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले अपना व्हाट्सएप खोलें। अब आपको सबसे ऊपर locked chat ऑप्शन जो दिखाई दे रहा है इस पर क्लिक करना है और यहां सभी लोक किए हुए चैट दिखाई देंगे। उनके राइट साइड पर 3 डॉट वाले आइकॉन पर क्लिक करें और chat lock settings पर क्लिक करें। इसके आगे की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया है फॉलो कीजिए। 

व्हाट्सएप ओपन करें 

blank

अपना व्हाट्सएप ओपन करें और सबसे ऊपर आपको locked chat नाम का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अपना फिंगरप्रिंट या पासवर्ड भरकर lock open करें। अब आपको सारी चैट लॉक की हुई दिखाई देगी यहां पर राइट साइड पर आपको 3 डॉट का आइकन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने पर आपके पास chat lock settings वाला ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। 

आखरी स्टेप 

blank

अब आपके पास एक नया पेज खुलेगा यहां पर आपको hide locked chat का ऑप्शन दिखाई देगा इसे Enable करें। जैसे ही आप इसे इनेबल करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको create secret code ऑप्शन में जाकर कोई भी चार अंको का secret code रखना होगा जो सिर्फ आपको ही पता हो। कोड रखने के बाद Next पर क्लिक करें और एक बार फिर से Re-enter करें। आगे आपको Done के ऊपर क्लिक करना है बस इतना करते ही आपका chat lock option hide हो जाएगा और यह व्हाट्सएप ओपन करने पर अब आपकी स्क्रीन पर सीधे दिखाई नहीं देगा। 

whatsapp hide chat kaise nikale

दोस्तों जब आपने locked chat hide कर दी है और अब आप चाहते हैं कि आप वह सारी चैट को कैसे देखें तो इसके लिए आपको अपना व्हाट्सएप ओपन करना है और सर्च बार ऑप्शन में वही चार अंको का सीक्रेट कोड डालना है जो आपने चैट लॉक हाइड करते वक्त बनाया था। जैसे ही आप वह चार अंकों का सीक्रेट कोड सर्च बार में डालेंगे तो आपका locked chat ऑप्शन दिखाई देने लगेगा यहां पर आप क्लिक करके अपनी हाइड की हुई सारी चैट्स देख सकते हैं।

WhatsApp chat lock hide Kaise dekhe
WhatsApp chat lock hide karne ke baad Kaise dekhe

निष्कर्ष: WhatsApp chat lock hide kaise kare

दोस्तों, हमने आपको आज के इस आर्टिकल में यह बताया कि व्हाट्सएप में मैसेज प्राइवेट कैसे करें? व्हाट्सएप चैट को प्राइवेट कैसे करें? व्हाट्सएप में लॉक किए गए चैट को कैसे छुपाए? या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि WhatsApp chat lock hide kaise kare दोस्तों व्हाट्सएप का चैट लॉक फीचर एक बेहतरीन तरीका है अपनी निजी चैट्स को सुरक्षित रखने का। यह फीचर विशेष रूप से तब उपयोगी है जब आप नहीं चाहते कि किसी और के हाथ में आपका फोन आए और वह आपकी चैट्स देख सके। इसके अलावा, “Hide Locked Chats” ऑप्शन के माध्यम से आप लॉक की गई चैट्स को पूरी तरह से छुपा सकते हैं, जिससे आपकी प्राइवेसी और भी अधिक सुनिश्चित हो जाती है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा आज की दी गई जानकारी पसंद आई होगी, धन्यवाद।

FAQs : सवालों के जवाब

व्हाट्सएप में चैट को लॉक कैसे करें?

व्हाट्सएप में चैट लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको उस चैट या ग्रुप चैट पर जाना होगा जिसे आप लॉक करना चाहते हैं। चैट या ग्रुप की प्रोफाइल फोटो के पास नाम पर टैप करें, फिर नीचे स्क्रॉल करें। यहां आपको “Chat Lock” का ऑप्शन मिलेगा, इस पर टैप करें और इसे ऑन करें। इसके बाद, व्हाट्सएप आपसे फिंगरप्रिंट से वेरिफिकेशन करने को कहेगा। इसके बाद आपकी चैट लॉक हो जाएगी, और लॉक की गई चैट एक नए “Locked Chats” फोल्डर में दिखाई देगी।

व्हाट्सएप में चैट लॉक फीचर कैसे ऑन करें?

व्हाट्सएप चैट लॉक फीचर को ऑन करने के लिए, सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें और जिस चैट को लॉक करना चाहते हैं, उस पर जाएं। चैट के नाम पर टैप करें, फिर “Chat Lock” ऑप्शन पर जाएं और इसे सक्रिय करें। इसके बाद, आपको अपने फोन का फिंगरप्रिंट या पासकोड दर्ज करना होगा ताकि चैट लॉक हो सके।

क्या व्हाट्सएप पर चैट लॉक करना संभव है?

जी हां, व्हाट्सएप ने हाल ही में चैट लॉक करने का फीचर पेश किया है। इस फीचर के माध्यम से आप अपनी निजी चैट्स को लॉक कर सकते हैं और इन चैट्स को केवल आपके द्वारा सेट किए गए पासकोड या फिंगरप्रिंट के जरिए ही खोला जा सकता है।

व्हाट्सएप में मैसेज प्राइवेट कैसे करें?

व्हाट्सएप में मैसेज को प्राइवेट करने के लिए आप उस चैट को लॉक कर सकते हैं, जिससे केवल आप या चुने हुए व्यक्ति को ही एक्सेस मिलेगा। चैट लॉक के जरिए आप इसे सुरक्षित कर सकते हैं, और आप चाहें तो चैट को हाइड भी कर सकते हैं, ताकि कोई भी बिना आपकी अनुमति के उन चैट्स को न देख सके।

व्हाट्सएप में लॉक किए गए चैट को कैसे छुपाए?

व्हाट्सएप में लॉक किए गए चैट को छुपाने के लिए, आपको “Locked Chats” फोल्डर पर जाना होगा। वहां पर आप लॉक की गई चैट्स को देख सकते हैं और इन चैट्स को अपनी चैट सूची से छिपा सकते हैं, जिससे वे अन्य चैट्स के साथ दिखाई नहीं देतीं।

व्हाट्सएप चैट को प्राइवेट कैसे करें?

व्हाट्सएप चैट को प्राइवेट करने के लिए, चैट लॉक फीचर का उपयोग करें। इसके बाद, आपकी चैट पूरी तरह से सुरक्षित हो जाती है और केवल आप ही इसे खोल सकते हैं, जब तक आप इसे अनलॉक नहीं करते।

WhatsApp chat lock hide kaise kare iPhone?

iPhone पर व्हाट्सएप चैट लॉक को छुपाने के लिए आपको “Locked Chats” फोल्डर में जाकर चैट्स को सुरक्षित करना होगा। इसके बाद, आपको फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का इस्तेमाल करके इन चैट्स को लॉक और हाइड किया जा सकता है।

WhatsApp chat lock hide kaise kare Android?

Android डिवाइस में व्हाट्सएप चैट लॉक को छुपाने के लिए भी आपको “Locked Chats” फोल्डर में जाकर चैट को लॉक और हाइड करना होगा। इस प्रोसेस में फिंगरप्रिंट या पासकोड का उपयोग किया जाता है।

WhatsApp me chat lock ko hide kaise kare?

व्हाट्सएप में चैट लॉक को हाइड करने के लिए, आपको लॉक की गई चैट्स को “Locked Chats” में ले जाना होगा। इसके बाद, यह चैट्स अन्य चैट्स से अलग और सुरक्षित रहेगी, जिसे केवल आप ही देख सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News google News Follow
Explore topic:

Related Post

WhatsApp में मैसेज को एडिट करना हुआ बहुत आसान!

.wa-article-container { font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, "Segoe UI", Roboto, Helvetica, Arial, sans-serif; ...

अब बिना नंबर बताए करें चैट और कॉल, जानिए लॉन्च डेट और पूरा अपडेट | WhatsApp Username Feature 2026

दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है जो आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगा। आने...

बिना नंबर WhatsApp कैसे चलाएं? अब Username Feature 2025 से करें Chat और रखें Privacy 100% Safe

WhatsApp आज सिर्फ एक चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर कोई इसे दोस्तों, परिवार और...

iPhone यूजर्स खुश हो जाइए! WhatsApp का नया Disappearing Status Feature बदल देगा आपका Experience

WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है, और कंपनी लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आती रहती है ताकि यूजर्स को...

WhatsApp Record Voice Message Feature: अब Missed Calls पर मिलेगा Voice Message का Option

WhatsApp आज के समय में सिर्फ एक चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि यह दुनिया का सबसे बड़ा communication platform बन चुका है। Meta लगातार...