नमस्कार दोस्तों,आप सभी का मेरे इस ब्लॉग आर्टिकल में आपका हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज की हमारी इस डिजिटल जिंदगी में सब कुछ ही ऑनलाइन हो चुका है। हम छोटे से लेकर बड़ा हर एक काम घर बैठे ही अपने फोन के जरिए आसानी से मिनटो में कर देते हैं। ऐसे में यूपीआई एप्स इसमें अहम रोल अदा करती है। यूपीआई एप्स का इस्तेमाल करने के लिए हमें एक यूपीआई पिन कोडकी जरूरत होती है जिसके जरिए पैसों का आदान-प्रदान सुरक्षिता से और आसानी के साथ हो जाता है लेकिन कई बार इसी यूपीआई पिन कोड को लेकर एक समस्या यह पैदा हो जाती है कि हम अपनी बैंक का यूपीआई पिन कोड भूल जाते हैं। ऐसे में जब भी हमें इन यूपीआई एप्स का इस्तेमाल करने की जरूरत होती है तो हम नहीं कर पाते। यूपीआई पिन कोड भूल जाने के बाद इसे अपने मोबाइल फोन पर ही रिसेट किया जा सकता है और एक नया यूपीआई पिन कोड रखा जा सकता है।
आज के इस आर्टिकल में हम यही बात करने वाले हैं कि यूपीआई पिन को रिसेट कैसे करें? Upi pin reset kaise kiya jata hai, phonepe me upi pin reset kaise kare, गूगल पे पर यूपीआई पिन रिसेट कैसे करें? Paytm me UPI pin reset kaise kare in Hindi या फिर ऐसा बोल सकते हैं कि यूपीआई पिन कैसे बदलें? आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग यूपीआई एप्स के जरिए आसानी से स्टेप बाय स्टेप यूपीआई पिन को रिसेट करने की पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं और जानते हैं कि यूपीआई पिन रिसेट कैसे किया जाता है?
फोनपे का यूपीआई पिन कैसे रिसेट करें?
अगर आप फोनपे का यूपीआई पिन भूल गए है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपना phone pe ऐपओपन करें अब profile में जाकर Bank Account को सेलेक्ट करें। इसके आगे की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया है।
फोनपे ऐप ओपन करें

सबसे पहले अपना phone pe app ओपन करें और ऊपर दी गई profile पर जाएं यहां पर आप जिस भी बैंक का यूपीआई पिन रिसेट करना चाहते हैं उसका चुनाव कीजिए आगे आपको नए पेज पर reset or changeनाम के दो ऑप्शंस दिखाई देंगे इनमें से आप रिसेट (Reset) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
डेबिट कार्ड को सेलेक्ट करें

आगे आपके पास set upi pin using नाम का एक पेज दिखाई देगा। इस पेज पर जाकर आपको debit/ATM card पर क्लिक करना है और नीचे दिए गए proceed ऑप्शन पर क्लिक करना है।
डेबिट कार्ड की जानकारी भरे

इसके बाद आपके पास एक नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको अपने डेबिट कार्ड के last 6 digits enterकरने होंगे और साथ ही साथ वैलिडिटी के ऑप्शन में month or yearलिख कर proceed पर क्लिक करना है। आगे आपके पास रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी (OTP)आएगा उसे दिए गए बॉक्स में भरें और Tick के ऑप्शन पर क्लिक करें।
आखरी स्टेप

आगे reset upi pin के page में जाकर set 6 digits upi pinऑप्शन में अपना नया यूपीआई पिन fill करें। इसके बाद confirm 6 digit upi pinमें एक बार फिर से नया रखा गया यूपीआई पिन दोबारा से भरे और Tick के ऑप्शन पर क्लिक कर दे। इतना करते ही आपका यूपीआई पिन कोड फोनपे ऐप के जरिए रिसेट हो जाएगा।
गूगल पे पर यूपीआई पिन रिसेट कैसे करें
गूगल पे पर अपना यूपीआई पिन रिसेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपना Gpay App ओपन करें और ऊपर दी गई profile पर जाएं।
- इसके बाद bank account में जाकर जो भी बैंक का आप यूपीआई पिन रिसेट करना चाहते हैं उसका चुनाव करें।
- बैंक सेलेक्ट करने के बाद forgot upi pinपर क्लिक करें।

- इसके बाद डेबिट कार्ड की डिटेल में last 6 digit and expiry date fill करके tick पर क्लिक करें।

- इतना करते ही आपके पास रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा उसे दिए गए बॉक्स में fill करें।

- अब दो बार set 6 digits upi pin and confirm 6 digits upi pin में अपना नया यूपीआई पिन कोड fill करें और Tick पर क्लिक करें।

- इतना करते ही आपका यूपीआई पिन कोड गूगल पे एप के जरिए रिसेट हो जाएगा।
पेटीएम में 6 अंकों का यूपीआई पिन कैसे रिसेट करें
#1 Step:पेटीएम के जरिए यूपीआई एप्स का पिन कोड रिसेट करने के लिए सबसे पहले अपना paytm ऐप ओपन करें और ऊपर बनी हुई profile पर जाएं यहां। आपको थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना है और upi & payment settings को सेलेक्ट कर लेना है।

#2 Step:अब आपके पास सभी बैंक अकाउंट्स दिखाई देंगे। आप जिस भी Bank Account का यूपीआई पिन कोड रिसेट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर ले। आगे एक नया पेज आएगा इसमें Upi pin के सामने change नाम की ऑप्शन दिखाई देगी इस पर क्लिक करें।

#3 Step:आगे एक और नया पेज ओपन होगा इसमें आपको दो ऑप्शंस दिखाई देंगे। इनमें से आप use debit card को सेलेक्ट करके Proceed पर क्लिक करें। आगे आपके डेबिट कार्ड के last 6 digits and expiry/validity dateपूछी जाएगी इसे दिए गए बॉक्स में सही-सही भर दीजिए और proceed to set upi pin पर क्लिक कर दे।

#4 Step:इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी (OTP)आएगा। उसे दिए गए बॉक्स में भरकर Submit पर क्लिक करें। इसके बाद set 6 digits upi pin नाम का एक पेज खुलेगा इसमें अपना जो भी आप नया यूपीआई पिन कोड रखना चाहते हैं उसे भर दीजिए और Submit पर क्लिक करें। आगे एक बार फिर से confirm 6 digits upi pinमें नया यूपीआई पिन कोड डालकर Submit/Tick के ऑप्शन पर क्लिक करें। इतना करते ही आपका यूपीआई पिन कोड पेटीएम एप के जरिए रिसेट हो जाएगा।

आज हमने क्या सीखा
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने यह सीखा कि यूपीआई पिन को रिसेट कैसे करें?फोनपे का यूपीआई पिन भूल जाए तो क्या करें? फोनपे में यूपीआई पिन रिसेट कैसे करें? पेटीएम में 6 अंकों का यूपीआई पिन कैसे रिसेट करें? Google pay upi pin reset kaise kare मैंने आपको आज के इस आर्टिकल में अलग-अलग यूपीआई एप्स के माध्यम से तीन बड़े ही आसान तरीकों के साथ यह समझाने की कोशिश की है कि यूपीआई पिन कोड को कैसे रिसेट किया जाता है। उम्मीद है कि आपको आज की यह दी गई जानकारी पसंद आई होगी। अगर आप भी कभी अपना यूपीआई पिन कोड भूल जाते हैं तो ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी के साथ इसे रिसेट कर सकते हैं, धन्यवाद।
