नमस्कार दोस्तों,आप सभी का मेरे इस ब्लॉग आर्टिकल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों कुछ साल पहले की बात करें तो आप सभी को यह पता ही होगा कि बिजली का बिलभरने के लिए हमें बिजली विभाग के दफ्तरों में घंटों तक लंबी कतारें लगानी पड़ती थी लेकिनआज जब हमारे जीवन में सब कुछ ही डिजिटल हो गया है तो हम अपना बिजली बिल आसानी से घर बैठे ही समय के साथ अपने मोबाइल फोन के जरिए भर सकते हैं। बिजली बिल भरने के ऑनलाइन फोन पर कई तरीके उपलब्ध है जैसे कि हम अपना बिजली बिलअपने राज्य की बिजली विभाग वेबसाइट पर जाकर भी जमा करवा सकते हैं लेकिन कुछ लोगों को यह प्रक्रिया कठिन लगती है। ऐसे में आप अपना बिजली बिल यूपीआई एप्स के माध्यम से भी आसानी से जमा कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया बेहद ही आसान और सरल है।
आज के इस आर्टिकल में हम यही सिखाने वाले हैं कि अपने फोन से बिजली बिल कैसे जमा करें?मोबाइल से बिजली बिल कैसे जमा किया जाता है? फोन से बिजली बिल कैसे भरे? या फिर इसके अलावा हम यह भी कह सकते हैं कि ऑनलाइन बिजली बिल कैसे भरे जाते हैं?यूपीआई एप्स के माध्यम से बिजली का बिल जमा करने की प्रक्रिया बिल्कुल ही आसान है। हम आपको अलग-अलग यूपीआई एप्स के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की पूरी प्रक्रिया को समझाएंगे तो बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का यह आर्टिकल और जानते हैं कि यूपीआई एप्स के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान कैसे किया जाता है?
पेटीएम से बिजली बिल का भुगतान कैसे करें
पेटीएम से बिजली बिल का भुगतान करने के लिए सबसे पहले Paytm app open करें और profile पर जाएं। इसके बाद Electricity billको सेलेक्ट करें। इसके आगे की प्रक्रिया को विस्तार सहित स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया है कृपया फॉलो करें।
ऐप ओपन करें

अपना Paytm app open करें और यहां से Electricity billको सेलेक्ट करें। आगे एक नया पेज ओपन होगा यहां से आपको अपना State या फिर राज्य के हिसाब से Electricity Supplier का चुनाव करना है।
कंजूमर नंबर डालें

इलेक्ट्रिसिटी सप्लायर का चुनाव करने के बाद आपके पास एक नया पेज ओपन होगा। यहां पर आपको अपना consumer number डालना है यह नंबर आपके पुरानी बिजली बिल रसीद पर आपको मिल जाएगा। कंजूमर नंबर डालने के बाद proceed पर क्लिक करें।
बिजली बिल का भुगतान करें

प्रोसीड पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी Bijli bill amount शो हो जाएगी। यहां से आप नीचे दिए गए proceed to pay ऑप्शन पर क्लिक करके अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।
गूगल पे से बिजली बिल कैसे जमा करें
गूगल पे से बिजली बिल जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपना Gpay appओपन करें और इलेक्ट्रिसिटी (Electricity) को सेलेक्ट करें।

- अब आपको select your electricity supplier में जाकर अपना Electricity Supplier चुनना है।

- इसके बाद enter account details में आपको अपना account numberफिल करना है और continue पर क्लिक कर देना है।

- यहां एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपको account number link होने के लिए link account पर क्लिक करना है।

- लिक अकाउंट पर क्लिक करते ही आपका बिजली बिल का पूरा रिकॉर्ड दिख जाएगा और यहां से आप नीचे दिए गए bill payऑप्शन पर क्लिक करके अपने बिजली बिल का भुगतानकर सकते हैं।

फोनपे पर बिजली का बिल कैसे भरे
#1 Step:फोन पे ऐप पर बिजली का बिल भरने के लिए सबसे पहले आपको अपने phone pe app को ओपन कर लेना है और यहां पर recharge & pay bill में इलेक्ट्रिसिटी का चुनाव करना है।

#2 Step: इसके बाद आपको एक New पेज में जाकर provider nameया अपने राज्य का इलेक्ट्रिसिटी सप्लायर चुन लेना है।

#3 Step:इलेक्ट्रिसिटी सप्लायर चुनने के बाद आपको नए पेज पर account number फिल करना होगा और अकाउंट नंबर भरने के बाद कंफर्म पर क्लिक करें।

#4 Step:जैसे ही आप कंफर्म पर क्लिक करते हैं तो आप को अपने बिजली बिल के संबंधित पूरी डिटेल दिख जाएगी। यहां से आप Bill payके ऑप्शन पर क्लिक करके अपना बिजली बिल जमा करवा सकते हैं।

निष्कर्ष
बिजली का बिल यूपीआई एप्स के माध्यम से भरना बेहद ही आसान है। आज हमने इस आर्टिकल में यह सीखा कि यूपीआई एप्स के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान कैसे करें? Gpay electricity bill kaise bhare online? Phone pe electricity bill kaise jama Kare? Paytm se electricity bill kaise bhare मैंने आपको आज इस आर्टिकल में अलग-अलग तीन तरीके बताएं हैं। आप जिस भी यूपीआई एप का इस्तेमाल कर रहे है उस App की स्टेप बाय स्टेप आप पूरी प्रक्रिया को समझ कर अपना बिजली बिल आसानी से घर बैठे ही मोबाइल फोन के जरिए अदा कर सकते हैं। उम्मीद है कि आज की दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित रही होगी और अब जब भी कभी जरूरत पड़ेगी तो आप समय रहते अपना बिजली बिल ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भर सकेंगे, धन्यवाद।
