नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज से कुछ समय पहले की बात करें तो जब भी किसी अननोन नंबर या फिर बार-बार किसी नंबर से स्पैम कॉल्स, मैसेज हमारे मोबाइल फोन पर आते थे तो हम सभी एक ही app का इस्तेमाल उस नंबर की पूरी डिटेल निकालने के लिए करते थे उस ऐप का नाम है Truecaller app. ट्रूकॉलर हम सभी के स्मार्टफोन में इंस्टॉल होता था हालांकि आज कई ऐसे एप्स इंटरनेट पर मौजूद है जो अननोन नंबर की पूरी डिटेल निकाल कर हमें दे देते हैं। ट्रूकॉलर एप के बारे में पिछले कुछ समय से यह खबरें आ रही थी कि ट्रूकॉलर एप हमारे मोबाइल फोन का पर्सनल डाटा चुरा कर leak करता है जिसकी वजह से लोगों ने इस ऐप को अपने मोबाइल फोन से अनइनस्टॉल करना शुरू कर दिया ताकि उनका डाटा किसी भी तरीके से लीक न हो।
लेकिन दोस्तों ट्रूकॉलर ऐप को भले ही आप अनइनस्टॉल करदें लेकिन फिर भी इसे आपके मोबाइल फोन का एक्सेस मिलता रहेगा। इसका पक्का सॉल्यूशन यही है कि ट्रूकॉलर अकाउंट को आपके मोबाइल से परमानेंटली डिलीट कर दिया जाए। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि Truecaller account permanently delete kaise kare या फिर ट्रूकॉलर अकाउंट कैसे डिलीट करे? तो आज का आर्टिकल इसी के बारे में होने वाला है। हम आपको विस्तार सहित पूरी प्रक्रिया बताएंगे कि Truecaller ID permanently delete kaise kare, Truecaller से अपना नाम कैसे मिटाए? Truecaller पर अपना अकाउंट कैसे बंद करें? या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि मैं अपना Truecaller खाता कैसे हटाऊं? चलिए दोस्तों बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का आर्टिकल और जानते हैं कि Truecaller account permanently band kaise kare
Truecaller account permanently delete kaise kare
Truecaller permanently delete करने के लिए सबसे पहले आपको अपना Truecaller App open करना है। अब आपको स्क्रीन पर right side 3 dot की ऑप्शन पर क्लिक करके settings में जाना है और आगे privacy centre वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। आगे एक new page खुलेगा इसे नीचे की तरफ scroll करें। इसके आगे की पूरी प्रक्रिया विस्तार सेहत नीचे बताई गई है फॉलो करें।
ट्रूकॉलर ऐप ओपन करें

अपना ट्रूकॉलर ऐप ओपन करें और स्क्रीन पर ऊपर राइट साइड 3 डॉट ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर आपको सबसे नीचे settings के ऑप्शन पर क्लिक करना है इसके आगे आपको privacy centre के ऊपर जाना है अब आपके पास एक नया पेज आएगा। इसे आप scroll करेंगे तो आपको deactivate my account वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
रीजन सेलेक्ट करें

अब आपके पास एक नया पेज खुलेगा। यहां पर आपको तीन अलग-अलग ऑप्शंस मिलेंगे। इन तीनों ऑप्शंस को आप tick mark करें और yes, continue के ऊपर क्लिक करें। आगे आपसे ट्रूकॉलर डीएक्टिवेट करने का रीजन पूछा जाएगा, यहां पर आप एक रीजन देकर फिर से continue के ऑप्शन पर क्लिक करें और deactivate वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। Truecaller account deactivate करने के बाद आप ऐप को अनइनस्टॉल कर सकते हैं।
क्रोम ब्राउजर ऐप ओपन करें

अब आपको अपना क्रोम ब्राउजर ओपन करना है और यहां पर सर्च बार में Truecaller unlist लिखकर सर्च करें। यहां पर आपको Truecaller Unlist phone number नाम की पहली वेबसाइट दिखाई देगी इसे ओपन करें। इस वेबसाइट के ऊपर आने के बाद इसे नीचे की तरफ scroll करें और no I want to unlist वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको अपना phone number फिल करना होगा और उसके बाद I am not robot ऑप्शन पर tick करें। आगे आपके पास yes का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। एक बार फिर से yes की ऑप्शन पर क्लिक करें। अब इसके नीचे आपको unlist करने के कई सारे रीजन दिखाई देंगे। इनमें से आपको I don’t use this number anymore वाले रीजन को सेलेक्ट करना है और नीचे दिए गए बटन unlist के ऊपर क्लिक करें।
आखरी स्टेप

अब आपके पास एक नया पेज खुलेगा। यहां पर आपको एक open SMS app नाम का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें यह ऑप्शन आपको SMS app पर ले जाएगा यहां पर आप देखेंगे कि एक Sms ready होगा इसे आप send के बटन पर क्लिक करके सेंड कर दीजिए। इस मैसेज को सेंड करने के बाद आप वहीं पर बैक आए। कुछ समय प्रोसेसिंग लेने के बाद आप देखेंगे कि आपका फोन नंबर unlisted हो चुका है। इस तरीके से आप अपना Truecaller account permanently delete or Truecaller से phone number unlist कर सकते हैं।
निष्कर्ष: Truecaller unlist my phone number online
दोस्तों हमने आपको आज के इस आर्टिकल में बताया कि Truecaller account permanently delete kaise karen in Hindi, Truecaller पर अपना अकाउंट कैसे बंद करें? How can I remove my name from Truecaller permanently? Truecaller account permanently delete, ट्रूकॉलर अकाउंट कैसे डिलीट करें? दोस्तों ट्रूकॉलर एप को आप अगर लंबे समय से परमानेंटली डिलीट करना चाहते हैं तो ऊपर हमने आपको पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई है। आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बड़ी ही आसानी के साथ अपना Truecaller account permanently delete कर सकते हैं और इसके साथ ही साथ अकाउंट डिलीट करने के बाद अपने phone number को Truecaller से unlist कर सकते हैं। इसी के साथ दोस्तों आज का यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की जानकारी आपको पसंद आई होगी धन्यवाद।
