नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। भारत जैसे विशाल देश में नौकरी ढूंढना कभी आसान काम नहीं था। पहले लोग अखबारों के विज्ञापन, प्लेसमेंट एजेंसियों और जान-पहचान के लोगों पर निर्भर रहते थे। कई बार एक अच्छी नौकरी पाने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ती थी और इसमें समय भी बहुत लगता था लेकिन आज के डिजिटल युग में ये प्रक्रिया बिल्कुल बदल चुकी है। अब तकनीक के सहारे नौकरी ढूंढने का तरीका बहुत ही आसान हो गया है। स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल और इंटरनेट की पहुंच ने अब घर बैठे नौकरी पाने की संभावना (घर बैठे ऑनलाइन जॉब कैसे ढूंढे) को और बढ़ा दिया है। आजकल, जॉब सर्च ऐप्स (Job search apps) इस क्षेत्र में क्रांति लेकर आए हैं। चाहे आप एक फ्रेशर हों, अनुभवी प्रोफेशनल या फिर किसी खास फील्ड में विशेषज्ञ हों, यह ऐप्स आपकी प्रोफाइल के मुताबिक सबसे उपयुक्त नौकरियों को खोजने में मदद करते हैं।
लेकिन सवाल उठता है कि जॉब खोजने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जॉब ढूंढने के लिए कौन सा ऐप सबसे अच्छा है? Which app is best for finding job? ऑनलाइन जॉब कैसे तलाश करें? मोबाइल से ऑनलाइन जॉब कैसे ढूंढे? आपकी इसी उलझन को सुलझाने के लिए हमने भारत में उपलब्ध 10 सबसे बेहतरीन और भरोसेमंद जॉब सर्च ऐप्स (10 best apps for job search and apply) की एक सूची तैयार की है। इन ऐप्स की मदद से आप न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी पसंद की नौकरी पा सकते हैं। आइए जानते हैं यह कौन-कौन से ऐप्स हैं और कैसे यह आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं लेकिन उससे पहले हम यह जान लेते हैं कि ऑनलाइन एप्स पर जॉब सर्च और अप्लाई करने के लिए हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन से डॉक्यूमेंट हमारे पास मौजूद होने चाहिए।
ऑनलाइन जॉब सर्च करने के लिए हमें क्या करना होगा ?
ऑनलाइन जॉब कैसे मिलेगी: जब आपने यह फैसला किया है कि आपको ऑनलाइन एप्स के जरिए Job ढूंढनी है तो आपको सबसे पहले नीचे दिए गए 10 बेस्ट एप्स फॉर जॉब में से किसी एक ऐप को चुन लेना है। Job app का सिलेक्शन करने के बाद आपको उस app पर अपना प्रोफाइल बनाना है। अगर आपको अपनी क्वालिफिकेशन और नंबर याद है तो आप ऐसे ही जॉब सर्च ऐप पर जानकारी भर सकते हैं वरना आप अपने सभी डाक्यूमेंट्स log in करते समय अपने पास रखें। ध्यान रहे कि अपना नाम और क्वालिफिकेशन भरते समय आपको सही कीवर्ड्स का इस्तेमाल करना है और अपने स्किल्स को हाईलाइट भी करना है। इतना करने के बाद आप अपनी जॉब सर्च को आसान और कारगर बना सकते हैं।
10 Best Apps For Jobs
LinkedIn एक प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है लेकिन यह जॉब सर्च के लिए भी बहुत उपयोगी है। यहां आप अपने प्रोफाइल को अपडेट कर सकते हैं इंडस्ट्री के अन्य प्रोफेशनल्स से जुड़ सकते हैं और कंपनियों के HR मैनेजर से सीधा संपर्क कर सकते हैं। इसके “Easy Apply” फीचर की मदद से आप केवल एक क्लिक में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा LinkedIn आपको प्रोफेशनल कोर्स और जॉब अलर्ट जैसी सुविधाएं भी देता है।

Indeed Job Search
Indeed एक पॉपुलर जॉब सर्च ऐप है, जहां आप लाखों जॉब लिस्टिंग देख सकते हैं। आप अपनी सैलरी, लोकेशन, और जॉब टाइप के हिसाब से सर्च रिजल्ट्स को पर्सनलाइज़ कर सकते हैं। यह ऐप आपको कंपनी के रिव्यूज और सैलरी इनफॉर्मेशन भी दिखाता है जिससे आप कंपनी की संस्कृति को समझ सकते हैं और सही निर्णय ले सकते है। इस ऐप के जरिए आप वर्क फ्रॉम होम जैसी Job का भी चुनाव आसानी के साथ कर सकते हैं जिसमें content writing or freelancing जैसी ढेर सारी जॉब्स शामिल है और यह indeed job आपके “मुझे वर्क फ्रॉम होम चाहिए” और घर बैठे ऑनलाइन जॉब कैसे करें? जैसे सवालों का भी जवाब देती है।

Naukri
Naukri.com भारत के सबसे बड़े जॉब सर्च प्लेटफॉर्म में से एक है। इस ऐप की मदद से आप अपने फील्ड और स्किल्स के हिसाब से हजारों जॉब्स सर्च कर सकते हैं। यहां आप अपना रिज़्यूमे अपलोड कर सकते हैं और अलग-अलग कंपनियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। Naukri का “Resume Headline” फीचर आपके रिज़्यूमे को हायरिंग मैनेजर्स की नजर में जल्दी ला सकता है।

Apna App
Apna app एक ऐसा ऐप है जो आपके एजुकेशन स्किल के आधार पर आपको बेहतरीन Job प्रदान करता है। इस ऐप पर अगर आप जॉब अप्लाई करते हैं तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है अगर आप वह इंटरव्यू क्लियर कर लेते हैं तो आपकी नौकरी पक्की हो जाती है। इस ऐप पर आपको 70 से भी ज्यादा Category की नौकरियां देखने को मिल जाती है और यह कंपनी की सर्विस 50 से लेकर 70 शहरों में उपलब्ध है। इसके अलावा यह ऐप हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है, जिससे इसे इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है।

Monster Job Search
Monster एक और पॉपुलर जॉब सर्च प्लेटफॉर्म है, जो आपको अपने करियर के हिसाब से जॉब रिकमेंडेशन देता है। यहां आप अपना रिज़्यूमे अपलोड करके केवल स्वाइप करके जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जैसे आप डेटिंग ऐप पर करते हैं। इसके साथ ही, Monster का करियर क्विज और रिज़्यूमे बिल्डर टूल भी आपको अपने करियर की दिशा निर्धारित करने में मदद करता है

Glassdoor
Glassdoor एक यूनिक जॉब सर्च ऐप है जो जॉब अप्लाई करने के साथ-साथ आपको यह जानने में भी मदद करता है कि आप की स्थिति में जो और भी लोग हैं वह इस समय नौकरी पाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं। Glassdoor पर जॉब अप्लाई करने से पहले आपको अच्छी तरह से कंपनी की पूरी जांच करने का मौका मिलता है। Glassdoor पर नौकरी खोजने के लिए आपको जिस तरह की भी नौकरी पसंद है उसे सेलेक्ट कर लेना है और अपने डॉक्यूमेंट क्वालिफिकेशन और स्किल्स को ऐड कर दीजिए इतना करने के बाद आपको कंपनी खुद अप्रोच करेगी।

CareerBuilder
Careerbuilder भारत देश और इसके इलावा कई और देश की भरोसेमंद नौकरी पाने वाली ऐप में से एक है क्योंकि यह ऐप काफी लंबे समय से (1995 से) ऑनलाइन मौजूद रही है जिसने अपने यूजर्स का भरोसा जीता है।
CareerBuilder की मदद से बहुत सारे यूजर्स को उनकी क्वालिफिकेशन, स्किल और स्थान के अनुसार ही नौकरी पर नियुक्त किया जाता है। इसके साथ ही, CareerBuilder आपको अलग-अलग जॉब टाइटल्स और लोकेशंस के हिसाब से जॉब अलर्ट भेजता है, ताकि आप किसी भी मौके को मिस न करे।

Snagajob
यह app आपको बिलकुल free बिना किसी शुल्क के आसान तरीके से नौकरी खोजने और करियर बनाने में मदद करता है। अगर आप hourly या part-time जॉब की तलाश में हैं, तो Snagajob आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको flexible जॉब्स जैसे कि हॉस्पिटैलिटी और अन्य hourly जॉब्स मिलेंगी। अगर आप मुझे “वर्क फ्रॉम होम जॉब चाहिए”, घर बैठे ऑनलाइन जॉब कैसे करें? मोबाइल से ऑनलाइन जॉब कैसे करें? इस तरह के अन्य सवालों का जवाब ढूंढ रहे है तो Snagajob आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

ZipRecruiter
ZipRecruiter एक ऐसा ऐप है जो दूसरे जॉब बोर्ड्स से भी लिस्टिंग कलेक्ट करता है, जिससे आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर ढेर सारी जॉब्स दिखती हैं। यह ऐप भी “One-click Apply” या “अभी अप्लाई करें फीचर” ऑफर करता है, जिससे आप आसानी से किसी भी जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Freshersworld
अगर आप फ्रेशर हैं और पहली जॉब की तलाश में हैं, तो Freshersworld आपके लिए बेस्ट ऐप है। इस ऐप पर आपको एक इंटरव्यू क्षेत्र भी मिलता है जहां पर job पाने वाला व्यक्ति अपनी पूरी तैयारी घर बैठे ही कर सकता है जिसके बाद उसका कंपनी की तरफ से इंटरव्यू होता है अगर वह इंटरव्यू में पास हो जाते हैं तो उन्हें नौकरी पर रख लिया जाता है। साथ ही, Freshersworld में फ्रेशर्स के साथ-साथ प्रोफेशनल भी यहां पर Job के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिन्हें बहुत सारे बेहतर जॉब्स मिलने का पूरा-पूरा चांस दिया जाता है।

अंतिम शब्द
इस ब्लॉग में बताए गए सभी ऐप्स आपको एक बेहतर जॉब सर्च एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं और सही जॉब तक पहुंचने में आपकी मदद करेंगे। अगर आप भी लंबे समय से ही यह जानना चाहते हैं कि ऑनलाइन जॉब कैसे ढूंढे? जॉब खोजने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? या फिर मोबाइल से ऑनलाइन जॉब कैसे करें? तो इन ऐप्स का जरूर इस्तेमाल करें। उम्मीद करती हूं कि आप सभी को आज की यह जानकारी अच्छी लगी होगी और आपके लिए मददगार साबित हुई होगी। धन्यवाद।
