नमस्कार दोस्तों, आप सब का टेक्निकल परिवार में हार्दिक स्वागत है जैसे कि हम सब जानते ही हैं कि Reliance Jio Company 2016 में मुकेश अंबानी के द्वारा लांच की गई इसे Launch करने के तुरंत बाद ही कंपनी की Annual General Meeting (AGM) हर बार जिओ को लेकर बड़े-बड़े ऐलान करती है इस बार भी गुरुवार को 47वीं AGM में मुकेश अंबानी ने कई नए ऑफर्स का ऐलान किया और साथ ही साथ यह ऐलान भी कंपनी की तरफ से किया गया कि इसे जिओ यूजर्स बिल्कुल ही जीरो भुगतान के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। Reliance Jio के द्वारा Jio AI Cloud Service और Jio Phone Call AI जैसे बड़े-बड़े ऑफर्स जिओ यूजर्स को दिए गए हैं आज हम इसी बारे में बात करेंगे कि Jio Phone Call AI kya hai और How to use Jio Phone Call AI
जिओ फोन कॉल एआई क्या है
Jio Phone Call AI Kya Hai: जियो फोन कॉल एआई Reliance Jio के द्वारा दिया गया ऑफर है जिसे Artificial Intelligence के द्वारा तैयार किया गया है। इस सुविधा के साथ यूजर्स कॉल करते समय कई तरह का लाभ उठा सकते हैं। खुशी की बात यह है कि इस जियो फोन कॉल एआई को केवल एंड्राइड यूजर्स ही नहीं बल्कि आईफोन यूजर्स भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।
इस फीचर के जरिए आप अपनी कोई भी Call Record, Transcript, Translate और Share कर सकेंगे। जिसके लिए आपको सबसे पहले कॉल को रिकॉर्ड करना होगा और यह कॉल रिकॉर्ड होकर Jio Cloud में सुरक्षित होगी। आप जिस भी कॉल को रिकॉर्ड करेंगे इस फीचर के जरिए आप उसे Multiple Languages में ट्रांसलेट भी कर सकते हैं। कॉल को रिकॉर्डिंग और ट्रांसलेट करने के अलावा आप अपनी Meetings, Important Discussion, Education से रिलेटेड चीजे और Group call को स्टोर करके रख सकेंगे। इस पूरे प्रोसेस में AI आपकी मदद करेगा।
जिओ फोन कॉल एआई कैसे करें इस्तेमाल
How to use Jiophonecall AI: जिओ फोन कॉल एआई के इतने सारे फीचर्स और फायदे जानने के बाद अब आपके मन में यह सवाल होगा कि इसे इस्तेमाल कैसे किया जाएगा। इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत ही ज्यादा आसान है। आइए Jio Phone Call AI को नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से समझने की कोशिश करते हैं।
- सबसे पहले आप जिस काल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं उस नंबर के साथ आपको एक Number dial करना है 1800732673
- इस नंबर को डायल करते ही आपके पास एक Welcome Message रिसीव होगा।
- वेलकम मैसेज सुनने के बाद रिकॉर्डिंग Start करने के लिए आपको 1 press करना होगा।
- 1 press करते ही Jio Phone Call AI आपका कॉल रिकॉर्ड करना Start कर देगा।
- कॉल की रिकॉर्डिंग के बीच अगर आप उसे पॉज (Pause) करना चाहते हैं तो आपको 2 Press करना होगा।
- Pause करने के बाद अगर आप एक बार फिर से उसे रिज्यूम (Resume) करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 3 नंबर का बटन press करना होगा।
दोस्तो, jio phone call AI को इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान प्रक्रिया है। इसे इस्तेमाल करते हुए आपको कोई भी Third Party app install नहीं करना है और ना ही कोई अलग फीचर की जरूरत है। सबसे जरूरी बात है कि इस फीचर के साथ आपकी सुरक्षिता बिल्कुल मेंटेन रखी जाएगी आपको jio Phone Call AI इस्तेमाल करते वक्त Hack, Scam या फिर किसी Virus के फोन में आ जाने का कोई भी खतरा नहीं रहेगा।

