नमस्कार दोस्तों, जैसे कि हम सबको ही पता है कि पिछले कुछ समय से ही शादियों में वेडिंग फोटोशूट करवाने के लिए महंगे महंगे कैमरामैन को बुलवाया जाता है लेकिन आज के इस एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले टाइम में वेडिंग फोटोशूट मोबाइल से करना अब एक क्रिएटिव और इकोनॉमिक तरीका बन गया है। हम अपने मोबाइल फोन के साथ भी शादी का फोटो शूट एक बढ़िया तरीके के साथ कर सकते हैं। अगर हमें कुछ टिप्स और ट्रिक आती हों और साथ ही साथ बेसिक कैमरा के सेटिंग के बारे में पता हो क्योंकि आजकल के स्मार्टफोन्स में इतने एडवांस कैमरा फीचर्स होते हैं कि आप प्रोफेशनल-क्वालिटी की फोटो खींच सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं कि शादी में मोबाइल फोन के साथ फोटो शूट कैसे करें? Mobile se wedding photo shoot kaise kare, mobile se wedding photography, phone se shaadi ka photo graphy kaise karen और how to take wedding photos with phone हम आपको इस आर्टिकल में बहुत ही क्विक और आसान टिप्स बताने जा रहे हैं ताकि आप अपने फैमिली में आने वाली किसी भी शादी में एक बेहतर तरीके से अपने फोन के साथ फोटो शूट कर पाए तो चलिए जानते हैं mobile wedding photography ideas and tips को बेहतर विस्तार के साथ।
फोन से शादी का फोटो शूट करने के लिए एक बेस्ट कैमरा फोन हमारे पास सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा हमें कैमरा सेटिंग की थोड़ी बहुत नॉलेज जैसे की portrait mode, Burst mode, HDR Mode और थोड़ी बहुत एडिटिंग के बारे में पता होना चाहिए। इसके इलावा फोन से फोटो खींचने का पूरा process, Tips और Tricks को नीचे विस्तार के साथ बताया गया है।
बेस्ट कैमरा फोन का चुनाव करें
सबसे पहला स्टेप है कि हमारे पास मोबाइल फोन कौन-कौन सी क्वालिटी के साथ मौजूद है। हमें एक ऐसा फोन चाहिए होगा जिसमें कैमरा क्वालिटी और कैमरा के सभी फीचर बढ़िया क्वालिटी के मौजूद हो क्योंकि फोन की कैमरा क्वालिटी ही फोटोस की क्वालिटी सुनिश्चित करती है कि वह बेस्ट हो। इसके अलावा जो भी फोन हमारे पास है हमें उसकी थोड़ी बहुत कैमरा सेटिंग आनी अनिवार्य है ताकि जब भी हम अपना फोटो शूट स्टार्ट करें तो हमें कैमरा सेटिंग करते वक्त कोई भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
लाइटिंग का सही उपयोग करे
शादी की तस्वीरों में लाइटिंग का सबसे अहम रोल होता है। दिन के समय में नैचुरल लाइट का इस्तेमाल करें, क्योंकि मोबाइल कैमरा में लो-लाइट परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं होती। अगर रात के समय फोटो खींचनी हो तो फ्लैश की बजाय लाइट्स या डेकोरेशन से आने वाली नैचुरल रोशनी का उपयोग करें। इससे तस्वीरें नेचुरल और आकर्षक लगेंगी।
Portrait Mode का सही से इस्तेमाल
दूल्हा-दुल्हन के क्लोज़-अप शॉट्स के लिए Portrait Mode सबसे बढ़िया होता है। इससे बैकग्राउंड ब्लर हो जाता है और सब्जेक्ट पर फोकस रहता है जिससे प्रोफेशनल लुक वाली तस्वीरें आती हैं। खासकर जब आप इमोशनल या इंटिमेट मोमेंट्स कैप्चर कर रहे हों।
Tripod का इस्तेमाल करें
जब आप कम रोशनी में शूटिंग कर रहे हों तो फोन के कैमरे को स्थिर रखना बेहद जरूरी है। हाथों की हल्की सी मूवमेंट से फोटो ब्लर हो सकती है, इसलिए ट्राइपॉड या मोबाइल स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें। इससे आपका शॉट स्टेबल और शार्प रहेगा।
Burst Mode का इस्तेमाल स्मार्ट तरीके से
शादी के दौरान कई क्षण बहुत तेजी से बीतते हैं जैसे जब दुल्हन हंसती है या कोई स्पेशल मोमेंट होता है। इन फास्ट मूविंग मोमेंट्स को कैप्चर करने के लिए Burst Mode सबसे सही है। इससे आप एक बार में कई फोटो ले सकते हैं और बाद में बेस्ट शॉट चुन सकते हैं।
Natural Light का इस्तेमाल करें
मोबाइल कैमरों के छोटे सेंसर्स कम रोशनी में अच्छी फोटो नहीं खींच पाते इसलिए हमेशा प्राकृतिक रोशनी (Natural Light) में शूट करने की कोशिश करें। Outdoor शूटिंग के लिए दिन की रोशनी सबसे बेहतर होती है क्योंकि इससे Bright और Clear फोटो मिलती है। अगर शूटिंग Indoor करनी हो तो खिड़की के पास Natural Light का फायदा उठाएं।

Digital Zoom से बचे
Digital Zoom से फोटो की क्वालिटी खराब हो जाती है क्योंकि यह इमेज को पिक्सलेट कर देता है। इसके बजाय आप अपने सब्जेक्ट के पास जाएं और बिना Zoom के फोटो खींचें। इससे आपको बेहतर डिटेल और क्लैरिटी मिलेगी।
HDR Mode का उपयोग करें
HDR Mode (High Dynamic Range) तब काम आता है। जब सीन में लाइट और शैडो का बड़ा अंतर होता है। इसका इस्तेमाल करके आप Bright और Dark एरियाज को बैलेंस कर सकते हैं, जिससे फोटो का ओवरऑल एक्सपोजर सही रहता है। खासकर सूर्योदय या सूर्यास्त जैसे दृश्यों में ये मोड बेहद कारगर होता है
Background को क्लीन रखें
वेडिंग फोटोशूट में ध्यान रखें कि आपका बैकग्राउंड क्लीन और सिंपल हो। बैकग्राउंड में अनचाही चीजें या क्लटर से बचें क्योंकि यह फोटो को Distract कर सकता है। एक सादा बैकग्राउंड फोटो के सब्जेक्ट को हाइलाइट करता है और तस्वीर ज्यादा प्रोफेशनल लगती है
फोटो एडिटिंग के लिए Editing Apps
फोटो खींचने के बाद हल्की एडिटिंग करके उसे फाइनल टच दें। आप Snapseed, Lightroom या अन्य Editing Apps का इस्तेमाल करके ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर टोन को एडजस्ट कर सकते हैं। इससे आपकी फोटो में अधिक पॉलिश्ड लुक आएगा।
Negative Space का ध्यान रखें
Negative Space का मतलब होता है फोटो में वो जगह जो मुख्य सब्जेक्ट से खाली रहती है। इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने से फोटो में सब्जेक्ट ज्यादा उभर कर आता है और तस्वीर में एक Best लुक आता है।
नए नए Experiment आजमाए
वेडिंग फोटोशूट के दौरान नए एंगल्स और पर्सपेक्टिव्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना जरूरी है। हर फ्रेम को एक अलग दृष्टिकोण से देखें और नए शॉट्स को आजमाएं। इस तरह से आपकी फोटोग्राफी यूनिक और इंटरेस्टिंग बनेगी।
आज हमने क्या सीखा
इन सिंपल और इफेक्टिव टिप्स को फॉलो करके आप अपने मोबाइल से भी एक शानदार वेडिंग फोटो शूट कर सकते हैं। थोड़ी प्रैक्टिस और सही तकनीक का इस्तेमाल आपको आपकी फोटोग्राफी स्किल में तेजी से सुधार दिखाएगा। उम्मीद करती हूं कि अब आप को अपनी फोटोग्राफी से जुड़े सभी सवाल जैसे की अपने फोन में शादी का फोटो शूट कैसे करें? शादी में फोटो शूट कैसे करें? फोन से शादी का फोटो ग्राफ कैसे करें? और mobile wedding photography ideas and tips जैसे सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। धन्यवाद।
