होमFestival photo editingMobile से Holi का...

Mobile से Holi का group poster कैसे बनाएं फ्री

नमस्कार दोस्तों, हमारे भारत देश में होली का त्यौहार सबसे रंगीन त्योहारों में से एक माना जाता है। होलिका दहन को हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्यौहार पूरे भारत में बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी प्यार के संबंधों को दर्शाता है। होली के इस पर्व पर लोग एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और हर घर में मीठे पकवान बनाए जाते हैं। लोग नाच गाने के साथ साथ अपने परिवार, दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ बड़ी ही धूमधाम इसे मनाते है। आज की इंटरनेट वाली दुनिया में हर एक त्यौहार को डिजिटल तरीके के साथ मनाया जाने लगा है इसमें सबसे ज्यादा जो ट्रेंड में रहता है वह है त्यौहार पर फोटो के साथ पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर अपने सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के साथ साझा करके उन्हें बधाइयां देना। 

अगर आप भी इस होली के त्योहार पर यह जानना चाहते हैं कि मोबाइल से होली का ग्रुप पोस्टर कैसे बनाएं? या होली की शुभकामनाएं पोस्टर कैसे बनाएं तो हम आपको आज यही सिखाने वाले हैं। अपनी फोटो के साथ Happy Holi wishes poster Kaise banaye इस की विधि तो बेहद ही आसान है लेकिन कुछ लोग होली पर अपने पूरे परिवार या दोस्तों की तस्वीर लगाकर ग्रुप पोस्टर बनाना चाहते हैं उन सभी के लिए आज का यह आर्टिकल स्पेशल होने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Holi ka group poster Kaise banaye इसके बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं हमारा आर्टिकल और स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया समझते हुए सीखते हैं कि Holi group poster Kaise banaye 

होली का ग्रुप पोस्टर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए 

Holi group poster बनाने की विधि को शुरू करने से पहले हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इस पोस्टर को बनाने के लिए हमें तीन से चार चीजों की जरूरत पड़ेगी जो कि नीचे बताई गई है। पोस्टर बनाने से पहले आप अपने मोबाइल फोन में यह चीज जरूर तैयार रखें।

Holi group banner background 

होली का पोस्टर बनाने के लिए हमें सबसे पहले एक बैकग्राउंड डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आप अपने क्रोम ब्राउजर पर जाएं और सर्च बार में Holi group poster banner background लिखकर सर्च करें। जैसे ही आप सर्च करेंगे आपके पास बहुत सारे ऑप्शंस आ जाएंगे आप अपने पसंदीदा कोई भी एक बैकग्राउंड को डाउनलोड कर लीजिए। 

Holi group poster Kaise banaen
Holi group poster banner download kaise kren

Photo editing app 

इसके बाद हमें होली का ग्रुप पोस्टर बैनर बनाने के लिए एक फोटो एडिटिंग एप की जरूरत पड़ेगी। आजकल इंटरनेट पर बहुत सारे ऐसे फोटो एडिटिंग एप मौजूद है जो फ्री में ही बेहतरीन फोटो एडिटिंग करते हैं। हम आज इस आर्टिकल में PicsArt photo editing app का इस्तेमाल करने वाले हैं इसीलिए आप अपने प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को इंस्टॉल कर लीजिए। 

Happy Holi group poster Kaise banaen
Holi group poster banner editing kaise kare

और जरूरी चीजें

होली का बैकग्राउंड पोस्टर और फोटो एडिटिंग एप के अलावा आपको और दो से तीन चीजों की जरूरत होगी जैसे की मोबाइल फोन, इंटरनेट कनेक्शन और ग्रुप में लगाने वाली सभी तस्वीरों की। आप पोस्टर में जो जो भी तस्वीर लगाना चाहते हैं वह तस्वीर आपके पास होना अनिवार्य है। इन सभी चीजों को तैयार करने के बाद आप बिना किसी दिक्कत के Happy Holi group poster अपनी फोटो के साथ बना पाएंगे। 

मोबाइल से होली का ग्रुप पोस्टर कैसे बनाएं 2025

blank

Happy Holi  group poster 2025 बनाने के लिए सबसे पहले आप picsart app को open करें। अब Edit a photo पर क्लिक करके डाउनलोड किया हुआ Holi poster banner सेलेक्ट करें। इसके बाद की पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को विस्तार सहित पढ़ें।

Picsart App open करें 

blank

ऐप इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करें और सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर या फिर ईमेल डालकर लॉगिन कर लीजिए। लोगिन करने के बाद आपके पास एक नया इंटरफेस दिखाई देगा। यहां पर आपको सबसे ऊपर Edit a photo नाम का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। अभी यह ऑप्शन पर क्लिक करके आप सीधा गैलरी में चले जाएंगे यहां से आपको डाउनलोड किया हुआ Holi background banner पोस्टर को सेलेक्ट कर लेना है।

पहली फोटो सेलेक्ट करें 

blank

अब पोस्टर बैनर सेलेक्ट करने के बाद आप नीचे देखेंगे तो आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे यहां पर आपको Add photo ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आप एक बार फिर से गैलरी में चले जाएंगे यहां से आपको एक कोई भी फोटो सेलेक्ट करनी है जो भी आप इस पोस्टर बैनर पर लगाना चाहते हैं।

सभी फोटोस को सेलेक्ट करें 

blank

जैसे ही आप एक फोटो सेलेक्ट करेंगे तो उसे पोस्टर पर बने हुए बॉक्स में एडजस्ट कर लीजिए। एडजस्ट करने के बाद एक बार फिर से add photo पर क्लिक करें और एक-एक करके पोस्टर पर लगाने वाली सभी फोटोस को बैनर पर add कर लीजिए। सभी फोटोस आपके Holi group poster banner पर दिखाई देने लगेंगी।

सभी फोटोस को एडजस्ट करें 

blank

अब जैसे ही आप सभी फोटोस को एक-एक करके ग्रुप पोस्टर बैनर पर Add करेंगे तो आपको इन्हें बने हुए बॉक्स में एडजस्ट करना होगा। इन सभी फोटोस को एक-एक करके बने हुए बॉक्स में एडजस्ट कर लीजिए। 

आखरी स्टेप 

blank

जैसे ही आप पोस्टर बैनर पर अपनी सभी फोटोस को ऐड करके एडजस्ट कर लेते हैं तो आपका यह Holi group poster 2025 एकदम रेडी हो चुका है। आप ऊपर दिए गए ऑप्शन tick के ऊपर क्लिक करें। अब आप देखेंगे कि आपके पास download sign OR share नाम के दो अलग-अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। आप डाउनलोड पर क्लिक करके इस पोस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और शेयर बटन पर क्लिक करके आप इसे सीधा अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं। 

हमने क्या सीखा: Happy Holi group poster Kaise banaye 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने यह जाना कि Holi ka group poster Kaise banaye, होली की शुभकामनाएं ग्रुप पोस्टर कैसे बनाएं या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि Holi group poster banner editing kaise kare दोस्तों मोबाइल से होलिका दहन का ग्रुप पोस्टर बनाना बेहद ही आसान प्रक्रिया है। आप इसे अपने मोबाइल से बिल्कुल फ्री में 5 से 10 मिनट के अंदर तैयार कर सकते हैं। आपको बस ऊपर बताए गए स्टेप्स को समझना है और इन्हें फॉलो करते हुए पोस्टर तैयार करना है। तो देर किस बात की है आप भी इस होलिका दहन के त्योहार पर होली का ग्रुप पोस्टर बनाएं और सोशल मीडिया पर सभी के साथ शेयर करके उन्हें होली की शुभकामनाएं दें। धन्यवाद।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News google News Follow

Related Post

26 January 2026 Republic Day पोस्टर कैसे बनाएं अपनी फोटो से Free

नमस्कार दोस्तों! हमारे ब्लॉग पर आप सभी का हार्दिक स्वागत है। जैसा कि हम जानते हैं 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए...

Free में Mobile से Happy New Year 2026 Poster अपनी फोटो के साथ कैसे बनाएं

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों नया साल 2026 अब बहुत ही करीब है और जैसे-जैसे...

सिर्फ 2 मिनट में बनाएं Happy Diwali 2025 Poster | मोबाइल से फ्री Deepawali Wishes Banner Design

दिवाली यानी रोशनी, खुशियों और नई उम्मीदों का त्योहार। यह सिर्फ एक पारंपरिक उत्सव नहीं बल्कि एक भावना है, जो लोगों के दिलों को...

Happy Diwali 2025 Poster Kaise Banaye| अपनी फोटो से फ्री में मोबाइल से Deepawali Wishes Poster बनाएं

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, दिवाली का पर्व भारतीय संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण और आनंद...

15 अगस्त 2025 पर सोशल मीडिया में छा रहा है ‘Happy Independence Day Poster’ ट्रेंड – जानिए कैसे बना सकते हैं अपना पोस्टर Free...

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का जिक्र होते ही देशभक्ति का जोश हर भारतीय के दिल में जाग उठता है। इस साल स्वतंत्रता दिवस...

Free में Mobile से 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस पोस्टर बैनर कैसे बनाएं

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे ब्लॉग पोस्ट में हार्दिक स्वागत है। हर साल जब 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस आता है, तो पूरे...