Jio True 5G Cities in India(2023) – नमस्कार दोस्तों Technicalpariwar.com अंदर आप सभी का स्वागत है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Airtel की 5G Plus नेटवर्क को लॉन्च करने के बाद रिलायंस जियो ने भी अपना Jio True 5G नेटवर्क मार्केट के अंदर लॉन्च कर दिया है। और जियो ने लॉन्च करने के शुरुआती 5 महीने के भीतर ही भारत के 250 शहरों के अंदर 5G की सर्विस भी शुरू कर दी है और इसी के साथ रिलायंस जिओ भारतीय नागरिकों के लिए 5जी सर्विस शुरू करने वाला पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है।
Jio True 5G Rollout Cities –
- भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 20 नए शहरों के अंदर Jio True 5G सर्विस शुरू कर दी है। इसके अलावा 11 से भी ज्यादा राज्य के अंदर व 20 से भी ज्यादा केंद्र शासित प्रदेश के शहरों के अंदर भी Jio True 5G की सर्विस को रोलआउट कर दिया गया है।
- रिलायंस जियो ने असम के अंदर उत्तर लखीमपुर, शिवसागर, तिनसुकिया, बोंगाईगांव के 4 शहरों के अंदर 5जी की सर्विस शुरू कर दी है।
- भागलपुर, कटिहार जो कि बिहार के दो प्रमुख शहर है। इनके अंदर 5जी की सर्विस शुरू कर दी है।
- गोवा के शहर मोरगांव के अंदर भी 5जी सर्विस शुरू कर दी है।
- कर्नाटक के रायचूर के साथ मध्यप्रदेश के सतना और महाराष्ट्र के चंद्रपुर इचलकरंजी शहर के अंदर 5जी की सर्विस शुरू कर दी है।
- इसके अलावा उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, फैजाबाद के साथ-साथ गुजरात के गांधीधाम के अंदर 5जी सर्विस को रोल आउट कर दिया गया है।
Jio True 5G Latest News –

रिलायंस जियो ने हाल ही के अंदर कहा है कि उन्होंने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों के अंदर जिओ 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया गया है। और उनको इस बात पर बहुत ज्यादा गर्व है कि रिलायंस जियो ने कम समय के अंदर ही ज्यादा यूजर्स तक पहुंच पाई है और साथ ही 2023 के शुरुआती महीनों के अंदर ही रिलायंस जिओ 300 के करीब शहरों के अंदर अपनी जिओ का 5G सर्विस का लाभ पहुंचा रही है।
इसके अलावा उन्होंने कहा है कि जिओ 5G लॉन्च करने का मकसद सिर्फ यूजर्स को अच्छा नेटवर्क देना ही नहीं है। बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा ऑटोमेशन, हेल्थ केयर, कृषि के विभाग के अंदर भी नई उन्नति लाना भी है।
Jio True 5G Launch Date –
अक्टूबर 2022 के अंदर जिओ कंपनी में अपनी True 5G सर्विस शुरू कर दी है और अब लगभग 300 शहरों के अंदर जिओ की 5G सर्विस उपलब्ध है।
सरकार ने 2022 के अंदर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र भी जारी किया गया था। जिसके अंतर्गत ही 5जी सर्विस को रोल आउट किया गया था और यूजर्स को 5जी सर्विस के अंदर 4G के मुकाबले 20 गुना ज्यादा तेजी से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलती है।
Jio True 5G Launch Cities List in India
- गुजरात
- दिल्ली
- गोवा
- चंडीगढ़
- छत्तीसगढ़
- बिहार
- असम
- आंध्र प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश
- कर्नाटक
- हरियाणा
- झारखंड
- महाराष्ट्र
- केरल
- मध्य प्रदेश
- ओडिशा
- मिजोरम
- नागालैंड
- मणिपुर
- मेघालय
- पांडुचेरी
- पंजाब
- राजस्थान
- तमिलनाडु
- उत्तराखंड
- त्रिपुरा
- तेलंगाना
- उत्तर प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
Jio True 5G कैसे शुरू करे?
Jio True 5G शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के अंदर 5G के ऑप्शन को इनेमल करना होगा। उसके बाद आपके मोबाइल फोन के अंदर लेटेस्ट वर्जन का अपडेट डाउनलोड होना चाहिए। जिसके अंदर जिओ 5G नेटवर्क शामिल होना अनिवार्य है। ऐसा करने पर आप अपने मोबाइल के अंदर 5जी सर्विस का आनंद ले सकते हैं।
Jio True 5G फ्री में कैसे चलाये?
रिलायंस जियो ने अपनी वेलकम ऑफर के तहत सीमित शहरों के अंदर ही फ्री इंटरनेट चलाने की सुविधा दी है। तो ऐसे मे आप अपनी My Jio एप्लीकेशन के अंदर जाकर 1GB की हाई स्पीड का 5जी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
Jio True 5G की शुरुआत कब हुई थी?
रिलायंस जिओ 5G की शुरुआत अक्टूबर 2022 के अंदर हुई थी और आप इसके तहत 4G के मुकाबले 20 गुना ज्यादा इंटरनेट स्पीड का आनंद ले सकते हैं।
निष्कर्ष(Conclusion)-
हमने आज जाना है “ Jio True 5G Launch Cities List in India(2023) “ रिलायंस जिओ कंपनी ने जैसे ही भारत के अंदर 5जी की सर्विस को रोलआउट किया। वैसे ही 5 महीने के अंदर ही रिलायंस जियो ने 250 से ज्यादा शहरों के अंदर अपनी 5जी सर्विस को लॉन्च कर दिया गया था। और रिलायंस जिओ ने दावा किया है कि 2024 के आखिर तक रिलायंस जिओ भारत के सभी शहरों के अंदर 5जी सर्विस को पहुंचा देगा।
उम्मीद करते हैं कि इस लेख की जानकारी आपको जरूर अच्छी लगी होगी और यदि आपके मन में इस लेख से रिलेटेड कोई भी सवाल है तो हमको कमेंट करके जरूर बताएं और इस लेख जियो 5जी लांच सिटी लिस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें धन्यवाद।