नमस्कार दोस्तों, आईफोन यूजर्स लंबे समय से ही Apple iphone 16 series का इंतजार कर रहे थे आखिरकार सभी का इंतजार खत्म हुआ और iphone 16 series अपने नए अलग-अलग 4 मॉडल्स के साथ लॉन्च हो चुका है। iPhone 16, iPhone 16 plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max इन सभी मॉडल में अलग-अलग Variants उपलब्ध करवाए गए हैं जिनके अनुसार ही इनका Price डिसाइड किया गया है। iPhone 16 series भारत में 20 सितंबर से लॉन्च कर दी जाएगी और सभी केवल 10 दिन बाद आईफोन 16 सीरीज को अपना बना सकेंगे। आईए जानते है iPhone 16 series price के बारे में।
Apple iPhone 16 series price in India
Apple iPhone 16 series में चार मॉडल लॉन्च किए गए हैं और इन सभी चार मॉडल के प्राइस उनके अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से ही रखे गए हैं। आईए जानते हैं iPhone 16, iPhone 16 plus, iPhone 16 Pro And iPhone 16 Pro Max price in India के बारे में।
iPhone 16 and iPhone 16 plus price
iPhone 16 series में जो पहला मॉडल है वह है iPhone 16 का। iPhone 16 को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। iPhone 16 128 GB का Price 79,900/-, iphone 16 256 GB Price 89,900/-, iphone 16 512GB की कीमत 1,09,000/- रुपए की रखी गई है। वही iphone 16 plus की बात करें तो iphone 16 plus भी तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में आता है। iPhone 16 plus 128 GB का price 89,900/-, 256 GB Memory Storage का price 99,900/- और iphone 16 plus 512 GB की MRP 1,19,900/- रुपए की है।
iPhone 16 Pro and iPhone 16 Pro Max price
iPhone 16 series के iphone 16 Pro और iphone 16 Pro Max मॉडल की बात कर तो इनको भी अलग-अलग वेरिएंट्स में एप्पल की तरफ से लांच किया गया है इन्ही Variants के अनुसार इनकी कीमत रखी गई हैं। iPhone 16 Pro 128 GB को 1,19,900/-, iphone 16 Pro 256 GB को 1,29,900/-, iphone 16 Pro 512 GB को 1,49,900/- और iphone 16 Pro 1TB को 1,69,900/- की MRP पर खरीदा जा सकेगा। वही Iphone 16 Pro Max की कीमत इन बाकी सभी मॉडलस से ज्यादा रखी गई है। Iphone 16 pro max 256 GB का Price 1,44,900/-, iphone 16 Pro Max 512 GB की MRP 1,64,900/- और iphone 16 Pro Max 1TB Memory Storage का Price 1,84,900/- रखा गया है।

