होमInstagramInstagram पर किसी ने...

Instagram पर किसी ने Block कर दिया khud Ko unblock कैसे करें

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आजकल हम सब सोशल मीडिया एप्स के ऊपर निर्भर हो चुके हैं। इन एप्स के जरिए हम अपने दोस्तों, परिवार या फिर गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के साथ दिनभर चैटिंग के जरिए जुड़े रहते हैं। कुछ साल पहले की बात करें तो व्हाट्सएप चैटिंग का एक सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला ऐप था लेकिन अब कुछ समय से व्हाट्सएप से ज्यादा ट्रेडिंग में एक और app आ गया है और उसका नाम है इंस्टाग्राम। इंस्टाग्राम पर हम आजकल अपनी फैमिली, रिश्तेदारों, दोस्तों के अलावा अपने किसी चाहने वाले के साथ भी आसानी के साथ जुड़े रह सकते हैं और यहां तक कि हम किसी अजनबी से भी इंस्टाग्राम पर बहुत गहरा रिश्ता बना सकते हैं और यह सब चैटिंग के जरिए आसान होता है लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि हम अपने किसी खास इंसान, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या फिर अपनी क्रश के साथ इंस्टाग्राम पर बात कर रहे होते हैं और इसी चैटिंग के दौरान उन्हें कोई हमारी बात बुरी लग जाती है या फिर हमारी लड़ाई हो जाती है तो वह हमें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर देते हैं। इस ब्लॉक करने वाली सिचुएशन के बाद सीधे-सीधे हर कोई यही सवाल पूछता है कि किसी ने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया तो अनब्लॉक कैसे करें?

दोस्तों अगर आपका भी यही सवाल है कि इंस्टाग्राम पर किसी ने ब्लॉक कर दिया है तो खुद को अनब्लॉक कैसे करें? तो आप सही जगह पर आए हो लेकिन हम इससे पहले यह बता देना चाहते हैं कि अगर कोई इंसान हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक कर देता है तो इसका यही सीधा संकेत हो सकता है कि उस व्यक्ति को आप की प्रोफाइल या फिर आप में कोई इंटरेस्ट नहीं है और ऐसे में यह जानना भी बेहद जरूरी है कि इंस्टाग्राम की पॉलिसी के अनुसार किसी ने अगर आपको ब्लॉक कर दिया है तो आपको उन्हें खुद अनब्लॉक करने का कोई सीधा विकल्प नहीं मिलता लेकिन फिर भी अगर आप यही जानना चाहते हैं कि अगर किसी ने हमें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया तो अनब्लॉक कैसे करें? तो दोस्तों आप आज के इस हमारे आर्टिकल में जुड़े रहिए क्योंकि इंस्टाग्राम में खुद को अनब्लॉक करने के कई रास्ते हो सकते हैं जिनके बारे में हम आज चर्चा करने वाले हैं। चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का हमारा आर्टिकल और जान लेते हैं कि ब्लॉक होने पर इंस्टाग्राम पर मैसेज कैसे करें? 

Agar kisi ne hame Instagram par block kiya to unblock kaise kare

इंस्टाग्राम पर खुद को अनब्लॉक करने का सीधा-सीधा तो कोई भी तरीका नहीं है लेकिन फिर भी एक रास्ता है आप को अपने इंस्टाग्राम app के ऊपर चले जाना है। इंस्टाग्राम ऐप open होने के बाद आपको आपके किसी दूसरे Instagram account के साथ login करना होगा। अगर आपके पास कोई दूसरा अकाउंट नहीं है तो आप Instagram new account create  कर सकते हैं। अब इसके बाद की प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है फॉलो कीजिए। 

नया इंस्टाग्राम अकाउंट क्रिएट करें 

जब आपको कोई इंसान इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर देता है तो आप उस अकाउंट से सीधे-सीधे अनब्लॉक नहीं हो सकते। अब आपको यह करना है कि आपको किसी दूसरे अकाउंट से इंस्टाग्राम पर लॉगिन करना है। आजकल हम सभी के पास ही इंस्टाग्राम के एक से ज्यादा अकाउंट होना आम सी बात हो गई है लेकिन फिर भी अगर आपके पास कोई पुराना इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है तो आप इंस्टाग्राम पर न्यू अकाउंट क्रिएट कर लीजिए। 

इंस्टाग्राम पर ग्रुप क्रिएट करें 

अब आपको अपना नया इंस्टाग्राम अकाउंट क्रिएट करने के बाद यह करना होगा कि आपको इंस्टाग्राम पर एक चैटिंग के लिए ग्रुप क्रिएट करना है। इस ग्रुप में आपको अपना खुद का यह नया इंस्टाग्राम अकाउंट ऐड करना है। इसके अलावा अपना दूसरा पुराना अकाउंट जो सामने वाले आपके चाहने वाले के द्वारा ब्लॉक किया गया है उसे भी ऐड कीजिए और तीसरा और आखिरी आप उस इंसान को इंस्टाग्राम ग्रुप में ऐड कीजिए जिसने आपको ब्लॉक किया है। 

आखरी स्टेप 

अब जब आप इन तीनों इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ग्रुप क्रिएट कर लेंगे तो आपको ग्रुप में एक मैसेज सेंड करना है। उस मैसेज में आप कुछ भी लिख सकते हैं जैसे कि अगर आप को किसी वजह के कारण सामने वाले इंसान ने गुस्से में आकर ब्लॉक किया है तो आप उस मैसेज में उनसे माफी भी मांग सकते हैं और यह कह सकते हैं कि मेरे पुराने इंस्टाग्राम अकाउंट को अनब्लॉक कर दो। जब वह इंसान इस इंस्टाग्राम ग्रुप को देखेगा और साथ ही साथ आपके द्वारा नए इंस्टाग्राम अकाउंट से भेजा गया ग्रुप में मैसेज देखेगा तो अगर वह चाहे तो आपको उसी समय पर अनब्लॉक कर देंगे और फिर आप एक बार फिर से पहले की तरह बात कर सकते हैं। इस तरह से आप खुद को अनब्लॉक कैसे करें इंस्टाग्राम से? इस सवाल का जवाब पा सकते हैं।

दूसरा तरीका: ब्लॉक होने पर इंस्टाग्राम पर मैसेज कैसे करें 

ऊपर दिए गए तरीके के साथ अगर आपका काम नहीं बन रहा तो आप एक और तरीका भी आजमा कर देख सकते हैं जिसके जरिए आपका किया गया सवाल इंस्टाग्राम पर किसी ने ब्लॉक कर दिया तो अनब्लॉक कैसे करें? का जवाब मिल सकता है। इस तरीके में आपको यह करना होगा कि आपको किसी म्युचुअल फ्रेंड की हेल्प लेनी होगी। आप अपने उस म्युचुअल दोस्त से यह गुजारिश कर सकते हैं कि वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आपकी उस इंसान के साथ बात करवा दे जिसने आपको इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है। अगर वह आपका दोस्त ऐसा करने के लिए राजी हो जाता है तो आप उसके अकाउंट के जरिए अपने खास दोस्त, गर्लफ्रेंड या क्रश से यह कह सकते हैं कि आपको इंस्टाग्राम से अनब्लॉक कर दिया जाए। इस तरीके से भी आपकी इंस्टाग्राम पर अनब्लॉक होने वाली प्रॉब्लम सॉल्व हो सकती है। 

अंतिम शब्द: Instagram block to unblock 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने यह जाना की Instagram पर किसी ने block कर दिया है तो खुद को unblock कैसे करें?, खुद को अनब्लॉक कैसे करें इंस्टाग्राम?, Instagram par block ko unblock kese kare, Instagram पर खुद को unblock करने की trick या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि अगर किसी ने हमें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया तो अनब्लॉक कैसे करें? हमने आपको इंस्टाग्राम की प्राइवेसी पॉलिसी के अधीन रहते हुए दो तरीके बताए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपना ब्लॉक किया गया इंस्टाग्राम अकाउंट अनब्लॉक कर सकते हैं। उम्मीद है कि अब आप जो भी जानकारी को जानना चाहते थे उसके बारे में विस्तार सेहत जान गए होंगे। आप सभी का मेरे इस ब्लॉग पोस्ट में आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News google News Follow
Explore topic:

Related Post

इंस्टाग्राम का पासवर्ड भूल गए? जानें पासवर्ड रिसेट करने और पता करने का पूरा तरीका

अपनी Instagram id के password भूल गए तो कैसे पता करे: नमस्कार दोस्तों टेक्निकल परिवार में आपका स्वागत है। क्या आप किसी इंस्टाग्राम अकाउंट...

Instagram पर किसी का private account kaise dekhe all photos (2026)

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज के समय में सभी सोशल मीडिया एप्स में से...

Instagram Auto Scroll Feature Show नहीं हो रहा क्या करें? कैसे Fix/On करें

Instagram ने 2025 में Reels देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है – Auto Scroll Feature. इस...

Instagram Watch History फीचर: अब देखे गए Reels दोबारा देखें बिना Save किए | (2025 Update)

सोशल मीडिया की दुनिया में Instagram सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है। हर दिन करोड़ों लोग यहां Reels देखते हैं,...

Instagram Doodle Draw Feature 2025 Show नहीं हो रहा? Fix और Enable Step by Step 2025 Guide

Instagram ने 2025 में अपने यूज़र्स को एक नया और बेहद इंटरैक्टिव फीचर दिया है — Instagram Draw और Doodle Feature। ये नया अपडेट...

100+ Instagram Bio for Boys (2026 Latest) – लड़कों के लिए Best Stylish, Attitude और Aesthetic बायो आइडियाज

2025 में आपने सोशल मीडिया पर हजारों Instagram bio for boys आइडियाज देखे होंगे — कहीं attitude झलकता था, कहीं love का टच, तो...