हेलो दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों जैसे कि हम सभी को ही पता है कि आजकल सोशल मीडिया का दौर चल रहा है और हम सोशल मीडिया ऐप्स जैसे के स्नैपचैट, युटुब, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। आजकल हम अपने फोन में बहुत सारी ऐसी एप्स को लॉगिन कर लेते हैं और बाद में कुछ समय बाद उनमें से कई एप्स जैसे कि इंस्टाग्राम का पासवर्ड भूल जाते हैं (instagram password bhul gaye) और जब भी कभी हमको जरूरत पड़ती है तो हमें दिक्कत का सामना करना पड़ता है या फिर कई बार ऐसा भी होता है कि हम अपने इंस्टाग्राम को दोबारा से किसी और फोन में लॉगिन नहीं कर पाते। ऐसे में अगर आप भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड भूल चुके हैं और अब आप उसे रिसेट करना चाहते हैं या फिर चेंज करना चाहते हैं तो यह बहुत ही आसान सी प्रक्रिया को फॉलो करने से संभव हो सकता है।
हम आपको आज अपने इस आर्टिकल में यही बताने वाले हैं कि बिना पासवर्ड के इंस्टाग्राम पासवर्ड कैसे बदले? इंस्टाग्राम पासवर्ड कैसे बदले अगर भूल गए? पासवर्ड भूल जाने पर इंस्टाग्राम अकाउंट में लोग इन कैसे करें, इंस्टा का पासवर्ड रिसेट कैसे करें? या फिर हम ऐसा कह सकते हैं कि How to change Instagram password without old password तो चलिए बिना किसी वक्त को गंवाए हम सीधा यह जानते हैं कि Instagram ka password bhul Gaye to kya Kare
बिना पुराने पासवर्ड के इंस्टाग्राम पासवर्ड कैसे बदले?
अगर आप यह पूछ रहे हैं कि मैं इंस्टाग्राम पासवर्ड भूल गया उसे कैसे रिसेट करूं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी Instagram App को open करना है। आगे आप Profile में जाएं और वहां पर ऊपर दिए गए राइट साइड पर 3 Line पर क्लिक करें। आगे आपको Settings and privacy में जाना है। इसके आगे की प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे स्टेप्स फॉलो करें।
इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें

आप जिस भी इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड भूल चुके हैं और उसे रिसेट करना चाहते हैं उस अकाउंट को Open कीजिए। अब आपको अपनी profile पर आना है और ऊपर दिए गए Right side पर बने 3 Line पर क्लिक करना है। यहां पर आपको settings and privacy नाम की ऑप्शन दिखाई देगी इस पर क्लिक करें।
पासवर्ड एंड सिक्योरिटी ऑप्शन में जाएं

आगे आपको accounts centre के ऊपर क्लिक करना है और यहां से password and security वाली ऑप्शन का चुनाव करें। आगे आपके पास change password नाम का ऑप्शन दिखाई देगा।
फ़ॉरगोट पासवर्ड को सेलेक्ट करें

अब यहां पर आपको पासवर्ड चेंज करने के लिए current password and new password नाम के ऑप्शन दिखाई देंगे लेकिन आप अपना इंस्टाग्राम पासवर्ड भूल चुके हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए forgot your password वाली ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब जो भी जीमेल आईडी या फिर मोबाइल नंबर आपके अकाउंट के साथ Attached है उस पर एक लिंक आएगा उस लिंक को ओपन करें और reset page पर जाएं।
आखरी स्टेप

इंस्टाग्राम की तरफ से भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही आपके पास नया पासवर्ड रखने का ऑप्शन दिखाई देगा इसमें आप अपना new password जो भी आप रखना चाहते हैं उसे डाल दीजिए और एक बार फिर से Re-type new password में अपना रखा हुआ नया पासवर्ड कंफर्म कीजिए और confirm पर click करें। इतना करते ही आपका इंस्टाग्राम पासवर्ड रिसेट हो जाएगा और अब जब भी कभी आपको अपना इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा से लॉगिन करने की जरूरत महसूस होगी तो आप बिना किसी दिक्कत के इस नए पासवर्ड के जरिए अपना अकाउंट भी लॉगिन कर पाएंगे।
आज हमने क्या सीखा
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने यह सीखा कि बिना पासवर्ड के इंस्टाग्राम पासवर्ड कैसे बदले? इंस्टा का पासवर्ड रिसेट कैसे करें? Instagram ka password bhul gaye to kya Kare, इंस्टाग्राम पासवर्ड कैसे बदले अगर भूल गए? Instagram forgot password kaise change kare और how to reset Instagram forgot password? मैंने आपको आज इस ब्लॉक पोस्ट में बेहद ही आसान तरीके के साथ यह बताने की कोशिश की है कि आप अगर अपना इंस्टाग्राम पासवर्ड भूल जाते हैं तो उसे बिना किसी पुराने पासवर्ड के कैसे रिसेट कर सकते हैं और नया पासवर्ड रख सकते हैं। उम्मीद है कि आज की दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित रही होगी, धन्यवाद।
