नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज की डिजिटल दुनिया में हम सबके पास ही स्मार्टफोन है और हम अपने स्मार्टफोन में कई सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में इनमें से ही एक जो app हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं वह है इंस्टाग्राम एप। इंस्टाग्राम एप आज एक ट्रेंडिंग एप बन चुका है इसके साथ ही साथ अक्सर हमने अपने दोस्तों से या फिर आसपास में यह जरूर सुना होगा कि किसी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है क्योंकि जितना यह ऐप ट्रेडिंग में है उतना ही रिस्क बढ़ जाता है और इसे सुरक्षित रखना उतना ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर आपके भी मन में कभी यह सवाल आया हो कि इंस्टाग्राम हैक होने से कैसे बचाएं? तो इसका हल इसी आर्टिकल में छुपा हुआ है।
हम आपको आज के इस आर्टिकल में यही बताने वाले हैं कि इंस्टाग्राम को कैसे सुरक्षित रखें? इंस्टाग्राम पर सेफ़ कैसे रहें? Instagram account ko safe kaise kare, Instagram me two factor authentication kaise kare, इंस्टाग्राम को प्राइवेट और सिक्योर कैसे बनाएं? या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि इंस्टाग्राम के लिए 2FA कैसे सेट करें? आज इस आर्टिकल में हम आपको इंस्टाग्राम अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को अच्छे तरीके से समझने वाले हैं क्योंकि इस प्रक्रिया को इंस्टाग्राम पर सेट करने से आपका इंस्टाग्राम हैक होने से 100% secure रहेगा और आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी। आईए समझते हैं इस प्रक्रिया को और जानते हैं कि Instagram hack hone se Kaise bache
Instagram hack hone se Kaise bachaye
अपना इंस्टाग्राम अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले आपको अपने Instagram account के profile में आना है और ऊपर दिए गए राइट साइड पर 3 line के ऊपर क्लिक करें। आगे settings and privacy मैं जाकर account centre के ऊपर क्लिक करें। आगे की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया है फॉलो कीजिए।
इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें

सबसे पहले आपको अपना Instagram App open करना है और अपने profile पर आ जाना है। profile पर आने के बाद आप देखेंगे की प्रोफाइल के ऊपर की तरफ राइट साइड पर 3 Line वाला साइन बना होगा। उस पर क्लिक करें और आगे settings and privacy के ऊपर क्लिक करें।
सेटिंग्स एंड प्राइवेसी में जाएं

अब सेटिंग एंड प्राइवेसी में आ जाने के बाद आपको accounts centre पर क्लिक करना है। अब आपके पास आगे एक पेज खुलेगा। इसको थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और password and security के ऊपर क्लिक करें अब एक और नया पेज आएगा। यहां पर आपको two factor authentication नाम का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। आगे आपको अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाई देगी उसे सेलेक्ट करें।
आखरी स्टेप

अब आपके पास एक नया पेज खुलेगा यहां पर आपको two step authentication लगाने के लिए अलग-अलग तीन ऑप्शंस दिखाई देंगे। आपको इनमें से सेकंड नंबर की ऑप्शन text message (sms) को सेलेक्ट करना है और आगे Next कर लेना है। इतना करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक code आएगा उसे fill करके next करें। इतना करते ही आपका instagram two step authentication on हो जाएगा। अब जब भी कोई और इंसान या फिर खुद आप किसी नई डिवाइस में इंस्टाग्राम को लोगिन करने की कोशिश करेंगे तो आपके इस मोबाइल नंबर पर पहले एक Otp/Code आएगा। जितनी देर इस ओटीपी को वह इंसान नहीं भरेगा तब तक वह आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक नहीं कर पाएगा।
अंतिम शब्द: इंस्टाग्राम को कैसे सुरक्षित रखें
दोस्तों, इंस्टाग्राम एप को सुरक्षित रखना आज बेहद ही जरूरी हो गया है। आज के इस आर्टिकल में हमने यह जाना की Instagram hack hone se Kaise bachaye, Instagram account ko safe kaise kare, इंस्टाग्राम पर सेफ़ कैसे रहें? How to secure Instagram account? How do I add security to Instagram? हमने आपको आज के आर्टिकल में बेहद ही आसान तरीके के साथ इंस्टाग्राम सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल करना सिखाया है जिसके जरिए आपके इंस्टाग्राम की सिक्योरिटी और भी ज्यादा टाइट हो जाएगी और कोई भी आपके इंस्टाग्राम अकाउंट को पासवर्ड पता चलने के बावजूद भी हैक नहीं कर पाएगा। दोस्तों, अगर आपने भी अभी तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस 2FA सिक्योरिटी को नहीं लगाया है तो अभी ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इंस्टाग्राम 2FA लगा लीजिए ताकि आपका इंस्टाग्राम हैक होने से बचा रहे। उम्मीद है कि आज की दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित रही होगी, धन्यवाद।
