हेलो नमस्कार दोस्तों, उम्मीद करती हूं कि आप सभी ठीक होंगे और अच्छा कर रहे होंगे। दोस्तों आपने बहुत बार यह नोटिस किया होगा कि कोई अगर हमको WhatsApp Message करता है और जब हम उस मैसेज को सीन करने लगते हैं तो उस इंसान के द्वारा सभी मैसेज को तुरंत Delete for everyone कर दिया जाता है और वह मैसेज हमारे देखने से पहले ही फोन से डिलीट हो जाते हैं। कई बार हमारे किसी दोस्त या गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड के द्वारा जरूरी मैसेज हमें सेंड किए जाते हैं लेकिन बाद में उस इंसान के द्वारा तुरंत ही उन्हें डिलीट कर दिया जाता है ऐसे में हमें यह उत्सुकता होने लगती है कि आखिर उन मैसेज में ऐसा क्या था कि जो उन्हें डिलीट करने की नोबित आ गई।
आज हम आपको व्हाट्सएप के इन्हीं मैसेज को रिकवर ( Whatsapp Deleted Messages Recovery) करने का सबसे सरल तरीका बताने जा रहे हैं। जिसके लिए आपको कोई भी Third party app install करने की भी जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह थर्ड पार्टी एप्स हमारे फोन के लिए सुरक्षित नहीं मानी जाती है। हम आपको बहुत ही सरल चार से पांच स्टेप्स के जरिए इन मैसेज को रिकवर करने का तरीका बताएंगे और आप आसानी से किसी के भी डिलीट किए हुए मैसेज दोबारा अपने ही फोन पर पढ़ सकते हैं।
How to Recover WhatsApp Deleted Messages
आसान से स्टेप्स के साथ आइए शुरू करते हैं कि व्हाट्सएप पर डिलीट किए हुए मैसेज कैसे देखें।
- दोस्तों सबसे पहले आपको सिंपली अपने फोन की Setting को Open करना है।
- फोन की Setting को Open करके आपको थोड़ा Scroll करते हुए नीचे आना है।
- आपको Setting में ही एक Notification का Option दिखेगा।
- इस Option पर Click करते ही आपको आगे Notification History को ढूंढना है।
- जैसे ही यह ऑप्शन आपको मिलता है आप इसे Open कर लीजिए।
- Notification History Open करने के बाद आपको उस नोटिफिकेशन हिस्ट्री का Icon दिखाई देगा।
- इसके बाद आपको उस नोटिफिकेशन हिस्ट्री के Icon को On कर देना है।
- इतना करते ही आप WhatsApp पर जो भी डिलीट हुए Messages हैं उनको आसानी से देख पाएंगे।

दोस्तों, व्हाट्सएप के मैसेज के अलावा आप और भी फोन के ऐप्स जैसे इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, फेसबुक और टेलीग्राम के मैसेजेस को यहां से रिकवर कर सकते हैं। आपको उस नोटिफिकेशन हिस्ट्री में जाकर व्हाट्सएप के साथ-साथ इन सभी ऐप्स के ऑप्शंस को ऑन करना होगा और इतना करते ही आप सभी डिलीट किए हुए मैसेज को एक बार फिर से पढ़ पाएंगे।
