नमस्कार दोस्तो, नवरात्रि का त्योहार हिन्दू धर्म में बहुत खास माना जाता है। यह नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा के लिए मनाया जाता है। ‘नवरात्रि’ का मतलब होता है ‘नौ रातें’। इस पर्व की शुरुआत आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और नौ दिनों तक देवी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि देवी दुर्गा ने इन नौ दिनों में राक्षस महिषासुर का वध किया था और अधर्म का अंत कर धर्म की स्थापना की थी। इसलिए नवरात्रि को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी देखा जाता है। हर दिन मां दुर्गा के एक नए रूप की पूजा की जाती है और उनको अलग-अलग प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं जो उनके रूप की शक्तियों का प्रतीक होते हैं।
नवरात्रि के समय लोग व्रत रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और मंदिरों में जाकर माता के दर्शन करते हैं। कई लोग घर पर भी मां दुर्गा की विशेष पूजा का आयोजन करते हैं। खासकर गुजरात और महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया जैसे नृत्य किए जाते हैं। जिनमें लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर माता के गीतों पर नाचते हैं। यह नौ दिन अध्यात्म और भक्ति से भरे होते हैं, जहां लोग अपने मन और शरीर को शुद्ध करने की कोशिश करते हैं। नवरात्रि का समापन दशहरे के दिन होता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
इस नवरात्रि के त्योहार पर आपने अक्सर ही अपने फैमिली में सगे संबंधियों या फिर दोस्तों का नवरात्रि पोस्टर सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा और कभी आपके मन में भी यह ख्याल आया होगा कि अपनी फोटो से शारदीय नवरात्रि का पोस्टर कैसे बनाएं? तो आज हम नवरात्रि के चल रहे इस त्यौहार पर यही सीखने जा रहे है कि नवरात्रि बैनर कैसे बनाएं? चैत्र नवरात्रि पोस्टर बनाएं? या फिर navratri banner editing कैसे करें।
नवरात्रि बैनर बनाने के लिए क्या चाहिए
नवरात्रि का पोस्टर बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए केवल तीन चीजों की जरूरत है और साथ ही साथ आपके मोबाइल फोन में एक अच्छा नेटवर्क कनेक्शन होना चाहिए।
- PicsArt App
- Background image
- आपकी खुद की तस्वीर।
अपनी खुद की फोटो के साथ नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं पोस्टर कैसे बनाएं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में Picsart app को install करना होगा।
- Picsart app install होने के बाद आपको अपने गूगल अकाउंट या फिर फोन नंबर से इसमें log in करना है।
- Log in करने के बाद आपको Edit a photo नाम का एक ऑप्शन सबसे ऊपर दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Gallery में जाना है और नवरात्रि बैकग्राउंड (Navratri Background) इमेज को सेलेक्ट करना है।

- बैकग्राउंड इमेज सेलेक्ट करने के बाद आपको Add photo और Text का ऑप्शन दिखाई देगा।
- यह Add photo ऑप्शन से आप अपनी खुद की फोटो को सिलेक्ट कर ले।

- अपनी फोटो लगाने के बाद आप Text option के जरिए बैनर पर अपना नाम या फिर नवरात्रि की शुभकामनाएं लिख सकते हैं।

- पोस्ट में लिखे गए नाम का आप कलर भी चेंज कर सकते हैं।
- इतना करने के बाद आपका खुद की फोटो के साथ नवरात्रि हार्दिक शुभकामनाएं पोस्टर बिल्कुल तैयार हो जाएगा।
- तैयार होने के बाद आप इस पोस्टर को डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड और उसके बाद Save कर सकते हैं।


इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अब आप अपनी तस्वीर के साथ बनाया हुआ नवरात्रि हार्दिक शुभकामनाएं पोस्टर अपने परिवार और दोस्तों को शेयर कर सकते हैं। उम्मीद करती हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप सभी को मेरे और हमारे टेक्निकल परिवार चैनल की तरफ से नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, धन्यवाद।
