होमInternetHealth insurance कैसे खरीदें...

Health insurance कैसे खरीदें या Buy करें Online in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारी या अचानक होने वाली मेडिकल इमरजेंसी से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस एक जरूरी कदम बन गया है। हेल्थ इंश्योरेंस आपको बीमारी या हादसे के दौरान मेडिकल खर्चों से बचाता है। इसमें हॉस्पिटल में भर्ती होने का खर्च, दवाइयों का बिल, डॉक्टर की फीस और सर्जरी का खर्च शामिल होता है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा कवच है जो आपको और आपके परिवार को अनचाही परेशानियों से बचाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि health insurance policy Kaise kharide, health insurance online buy kaise kare या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी कैसे बनवाएं? हम आपको इस आर्टिकल में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी देंगे ताकि आप अपने खुद के लिए और अपनी पूरी फैमिली के लिए समय रहते ही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी buy कर सके और आपको भविष्य में फाइनेंशियल समस्या का सामना न करना पड़े तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का आर्टिकल और जानते हैं कि health insurance Kaise banaye 

हेल्थ इंश्योरेंस कब करवाना चाहिए?

हेल्थ इंश्योरेंस लेने का सबसे सही समय आपकी जवानी है। कम उम्र में बीमा पॉलिसी लेने से प्रीमियम कम होता है और आप भविष्य की समस्याओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा कई पॉलिसियों में पहले से मौजूद बीमारियों के लिए वेटिंग पीरियड होता है जो 2 से 4 साल तक का हो सकता है। यदि आप जल्दी बीमा लेते हैं तो यह वेटिंग पीरियड भी समय रहते पूरा हो जाएगा जिससे आप अधिकतम लाभ उठा सकेंगे।

Health insurance online Kaise kharide/banwaye

Health insurance online purchase करने के लिए सबसे पहले आपको कोई भी एक कंपनी का चुनाव करना है उदाहरण के तौर पर जैसे की policybazaar पॉलिसीबाजार की वेबसाइट को open करें और यहां पर जिसके लिए पॉलिसी लेना चाहते हैं उन्हें सेलेक्ट करें जैसे self, spouse, Son, daughter, father, mother और continue करें। इसके आगे की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया है फॉलो करें। 

वेबसाइट ओपन करें 

blank

Policybazaar से हेल्थ इंश्योरेंस करवाने के लिए सबसे पहले आप क्रोम ब्राउज़र से इसकी वेबसाइट को ओपन करें। वेबसाइट खुल जाने के बाद आपके पास यह सेलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा कि आप किसके लिए पॉलिसी लेना चाहते हैं। यहां पर आप खुद के लिए या फिर अपनी पूरी फैमिली के लिए हेल्थ इंश्योरेंस ले सकते हैं। दिए गए ऑप्शन जैसे की self, spouse, Son, daughter, father, mother को सेलेक्ट करें और continue करें। अब अगले पेज पर आपको सबकी age सेलेक्ट करनी होगी और continue करें।

Name और Cantact detail डालें

blank

आगे आपको city name select करना है और continue करें। अब आगे अपना Gender सेलेक्ट करें और enter full name, mobile number जैसी पूरी जानकारी सही-सही भर दीजिए और continue के ऊपर क्लिक करें। अब आपके पास एक और नया पेज खुलेगा यहां पर आपको सबसे नीचे वाले ऑप्शन none of these के ऊपर क्लिक करके view plans वाली ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

Policy plan सेलेक्ट करें 

blank

अब यहां पर आपको कंपनी की तरफ से सभी health insurance plans दिखाई देंगे उदाहरण के तौर पर जैसे की 7 लाख cover amount के लिए आपको 1591 monthly पे करना होगा। जिस भी प्लान को आप buy करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। Plan पर क्लिक करके आप इसके बारे में पूरी डिटेल भी देख सकते हैं। प्लेन खरीदने के लिए proceed to buy पर क्लिक करें और इसके आगे proceed to proposal के ऊपर क्लिक कर दे। 

आखरी स्टेप 

blank

अब आगे आपको अपनी पूरी detail fill करनी होगी जैसे की name, spouse, gender, PAN card, address, contact detail यह डिटेल डालकर आगे continue to member section वाली ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके आगे आपको family members detail fill करनी है और review & pay पर क्लिक करें। अब आगे आपको proceed to pay के ऊपर क्लिक करना है यहां आप ऑनलाइन जिस भी तरीके से चाहे उसी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। पे करते ही आपकी health insurance policy buy हो जाएगी।

निष्कर्ष: health insurance policy online buy

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि हेल्थ इंश्योरेंस क्या है? हेल्थ इंश्योरेंस कैसे खरीदें? हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? हेल्थ इंश्योरेंस कैसे बनवाएं? ( How to buy a health insurance policy online) हेल्थ इंश्योरेंस आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। समय रहते सही पॉलिसी का चयन करके आप भविष्य की समस्याओं को फाइनेंशली दूर रख सकते हैं। तो देर किस बात की है दोस्तों आज ही आप अपने खुद के लिए और पूरी फैमिली के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी purchase कर लीजिए और अपने भविष्य को secure कर लीजिए धन्यवाद।



FAQs: Health Insurance के संबंधित सवाल जवाब

हेल्थ इंश्योरेंस क्या है?

हेल्थ इंश्योरेंस एक प्रकार की बीमा पॉलिसी है जो बीमाधारक को बीमारी, दुर्घटना या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए चिकित्सा खर्चों से सुरक्षा प्रदान करती है। इस पॉलिसी के तहत अस्पताल में भर्ती होने, दवाइयों और उपचार के खर्चों को कवर किया जाता है। हेल्थ इंश्योरेंस का उद्देश्य बीमाधारक को अचानक आने वाले मेडिकल खर्चों से बचाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना होता है।

हेल्थ इंश्योरेंस में कितना खर्च आता है?

हेल्थ इंश्योरेंस का खर्च (प्रीमियम) कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे आपकी उम्र, स्वास्थ्य की स्थिति, कवरेज की राशि और पॉलिसी का प्रकार। उदाहरण के लिए, एक युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए प्रीमियम कम हो सकता है, जबकि उम्रदराज या बीमार व्यक्ति के लिए प्रीमियम ज्यादा हो सकता है। आमतौर पर, भारत में व्यक्तिगत हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम ₹5,000 से ₹25,000 प्रति वर्ष तक हो सकता है, जबकि फैमिली फ्लोटर पॉलिसी का प्रीमियम ₹10,000 से ₹50,000 तक हो सकता है।

हेल्थ इंश्योरेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज़

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होते हैं। इनमें पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड, पते का प्रमाण जैसे बिजली बिल या राशन कार्ड, आयु प्रमाण जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और यदि आपके पास कोई पूर्व-मौजूदा बीमारियां हैं, तो उनका चिकित्सा इतिहास भी शामिल होता है। इन दस्तावेज़ों के माध्यम से बीमा कंपनी आपकी जानकारी सत्यापित करती है।

हेल्थ इंश्योरेंस कैसे खरीदें?

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जरूरतों का मूल्यांकन करना होगा। यह तय करें कि आपको व्यक्तिगत पॉलिसी चाहिए या फैमिली फ्लोटर पॉलिसी। उसके बाद, विभिन्न बीमा कंपनियों की पॉलिसियों की तुलना करें। पॉलिसी की शर्तों और कवरेज को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद, आप बीमा कंपनी की वेबसाइट पर जाकर या किसी एजेंट की मदद से पॉलिसी खरीद सकते हैं। पॉलिसी खरीदते समय प्रीमियम का भुगतान करना होता है और उसके बाद आपको पॉलिसी दस्तावेज़ प्राप्त होते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे क्या है

हेल्थ इंश्योरेंस के कई फायदे होते हैं। यह आपको मेडिकल इमरजेंसी के दौरान आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। जब आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है या किसी सर्जरी की आवश्यकता होती है, तो हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए आपको कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, हेल्थ इंश्योरेंस आपको आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत टैक्स लाभ भी प्रदान करता है। और यदि आप पूरी वर्ष के दौरान दावा नहीं करते हैं, तो आपको नो-क्लेम बोनस मिलता है, जिससे आपकी बीमा राशि बढ़ जाती है।

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी कैसे करें?

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के लिए सबसे पहले आपको एक विश्वसनीय बीमा कंपनी का चयन करना होगा। इसके बाद, आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पॉलिसी का चुनाव करना होगा। पॉलिसी का चयन करने के बाद, आप प्रस्ताव फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर सकते हैं। फिर, आपको पॉलिसी का प्रीमियम भुगतान करना होता है और इसके बाद आपको पॉलिसी दस्तावेज़ प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही आपकी पॉलिसी एक्टिव हो जाती है।

ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी कैसे खरीदें?

ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए आपको बीमा कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां, आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पॉलिसी का चयन करना होगा और ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद, आप आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करेंगे और प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान करेंगे। भुगतान करने के बाद, पॉलिसी दस्तावेज़ आपके ईमेल पर भेज दिए जाएंगे और आपकी पॉलिसी तुरंत सक्रिय हो जाएगी।

क्या हम हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीद सकते हैं?

जी हां, आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। वर्तमान में अधिकांश बीमा कंपनियां अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने की सुविधा प्रदान करती हैं। इसके लिए आपको बस बीमा कंपनी की वेबसाइट पर जाना होता है, पॉलिसी का चयन करना होता है, फॉर्म भरना होता है और ऑनलाइन भुगतान करना होता है। यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक होती है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News google News Follow
Explore topic:

Related Post

Phone से Online GF कैसे बनाएं? Top 10 girlfriend banane wala app

Hello Boys! आज का यह आर्टिकल आप लोगों के लिए स्पेशल होने वाला है। आज के इस जमाने में पार्टनर ढूंढना कोई मुश्किल का...

Android 17 Beta 2 Update: अब आपका Phone/Tablet बनेगा “Mini-PC” (Bubbles + Handoff वाला गेम)

Android 17 का पहला beta अभी 18 February 2026 को ही आया था, और सिर्फ एक हफ्ते के अंदर Google ने Android 17 Beta...

Top 10 Gemini AI Photo Prompt Copy Paste for Railway Junction Indian Style Poses 2026

.article-wrapper { font-family: system-ui, -apple-system, BlinkMacSystemFont, "Segoe UI", sans-serif; line-height: 1.6; color: #111827; ...

Call Recording Recovery: गलती से delete हुई call recording को वापस कैसे लाए | Recording earn hari

नमस्कार दोस्तो technical pariwar में आपका स्वागत है। आज के digital Era में, मोबाइल फोन हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन...