होमWhatsappWhatsApp Hack हो जाए...

WhatsApp Hack हो जाए तो रिकवर कैसे करें? Hack hua WhatsApp account recovery kaise kare

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज के इस डिजिटल युग में हम सब एंड्रॉयड फोन के जरिए बहुत सारे सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसके साथ ही साथ अगर हम जिस ऐप पर सबसे ज्यादा निर्भर हो चुके हैं वह है हमारा व्हाट्सएप। व्हाट्सएप में हम अपने दोस्तों परिवार और रिश्तेदारों से जुड़ने के अलावा और भी बहुत सारे महत्वपूर्ण काम करते हैं। व्हाट्सएप पर हम अपने प्रोफेशनल वर्क के रिलेटेड भी सारी इनफार्मेशन जमा करके रखते हैं जिसमें हमारी फोटोस, वीडियो और कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट सेव होते हैं लेकिन जैसे-जैसे आज हम सभी सोशल मीडिया पर निर्भर हो रहे हैं वैसे ही इन सभी ऐप्स की सुरक्षा करना भी जरूरी हो जाता है क्योंकि आजकल हम अपने आसपास देखते हैं कि कोई भी आसानी के साथ हमारा फोन या फिर हमारा व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाता है। अगर आपका भी व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और आप उसे रिकवर करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर पहुंचे हैं। 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया को समझाते हुए यह बताएंगे कि हैक किए गए व्हाट्सएप अकाउंट को कैसे रिकवर करें? Mera WhatsApp hack Ho jaaye to kya Kare, WhatsApp hack Ho to kya Kare, hack hue WhatsApp account ko recover kaise kare? तो चलिए दोस्तों ज्यादा वक्त ना लेते हुए बिना किसी देरी के हम शुरू करते हैं आज का आर्टिकल और जानते हैं कि व्हाट्सएप हैक हो तो क्या करें? लेकिन उससे पहले हमें यह जानना बेहद ही जरूरी हो जाता है कि व्हाट्सएप अकाउंट हैक क्यों होता है? और WhatsApp account hack hai ya nahi Kaise pata Kare

व्हाट्सएप अकाउंट हैक क्यों होता है 

हमारे व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने के कई कारण हो सकते हैं जिन्हें हम नीचे बिस्तार सेहत जानते हैं। 

1. फिशिंग अटैक्स: नकली लिंक या वेबसाइट्स के जरिए यूजर्स की जानकारी चुराना।

2. वन-टाइम पासकोड (OTP) का दुरुपयोग: धोखे से यूजर्स से OTP लेकर अकाउंट एक्सेस करना।

3. पब्लिक वाई-फाई का उपयोग: असुरक्षित नेटवर्क पर चैटिंग करना।

4. संदिग्ध ऐप्स का उपयोग: थर्ड-पार्टी ऐप्स या स्पाईवेयर का इस्तेमाल।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा व्हाट्सएप हैक हो गया है 

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि व्हाट्सएप अकाउंट हैक है या नहीं तो इसके लिए हमें नीचे दिए गए स्टेप्स पर ध्यान देने की जरूरत है। 

1. अनजान वेरिफिकेशन कोड प्राप्त होना: यदि आपने कोड का अनुरोध नहीं किया और फिर भी SMS मिला।

2. अनजान डिवाइस पर लॉगिन: सेटिंग्स में जाकर Linked Devices चेक करें।

3. अकाउंट लॉगआउट: अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट अचानक से लोग आउट हो जाता है।

4. संदिग्ध मैसेज भेजे जाना: आपकी जानकारी के बिना आपके अकाउंट से मैसेज भेजे जा रहे हों।

5. नई और अनजान कॉन्टैक्ट्स दिखना: आपके द्वारा save किए गए कॉन्टैक्ट्स के अलावा और भी कई कांटेक्ट दिखना।

अगर इन लक्षणों में से कोई भी दिखे, तो आपके अकाउंट पर खतरा हो सकता है।

हैक हुआ व्हाट्सएप अकाउंट कैसे रिकवर करें 

अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है तो उसे रिकवर करने के लिए सबसे पहले आप अपना व्हाट्सएप दोबारा से लॉगिन करें। इसके लिए आपको अपना व्हाट्सएप अनइनस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करना है और फिर से ऐप ओपन करनी है इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर वेरिफिकेशन कोड डालें और लॉगिन करें इसके अलावा दूसरा स्टेप linked device ऑप्शन में जाकर अनजान डिवाइस को लॉग आउट करें। इसके आगे की पूरी प्रक्रिया समझने के लिए स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया है फॉलो करें। 

व्हाट्सएप पर दोबारा लॉगिन करें 

blank

आपको अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर दोबारा लॉगिन करना होगा। इसके लिए आपको पहले अपने व्हाट्सएप डाटा का बैकअप ले लेना है और उसके बाद अपना व्हाट्सएप अनइनस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल कर लीजिए। इसके बाद अपना ऐप ओपन करें और मोबाइल नंबर और वेरिफिकेशन कोड डालकर लॉगिन करें। 

अनजान डिवाइस डिस्कनेक्ट करें 

blank

जब आप दोबारा अपना व्हाट्सएप लॉगिन कर लेते हैं तो आपको ऊपर दिए गए 3 dot पर क्लिक करना है और linked device ऑप्शन के ऊपर क्लिक करें। वहां पर अगर किसी भी अनजान डिवाइस के द्वारा लोगइन किया गया है तो उसकी लिस्ट दिख जाएगी। अगर आपके द्वारा किसी भी और डिवाइस पर लॉगिन नहीं किया गया है तो उसे तुरंत लोग आउट कर दीजिए। 

व्हाट्सएप सपोर्ट में संपर्क करें 

blank

ऊपर दिए गए तरीकों से यदि आप अपना अकाउंट रिकवर नहीं कर पा रहे हैं तो आप व्हाट्सएप टीम का सपोर्ट ले सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल क्रोम पर support WhatsApp.com लिखकर सर्च करें। अब आपको व्हाट्सएप के हेल्प सेंटर की वेबसाइट दिखाई देगी। यहां पर आप व्हाट्सएप टीम के साथ अपने अकाउंट की जानकारी और समस्या को सांझा कर सकते हैं जिसके जरिए वह आपका अकाउंट जल्द से जल्द रिकवर करने में मदद करेंगे। 

व्हाट्सएप को हैक होने से बचाने का तरीका

जब आप अपना व्हाट्सएप अकाउंट रिकवर कर लेते हैं तो उसके बाद भी व्हाट्सएप की सुरक्षा करना बेहद ही जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको बहुत सारी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से देखें और अपने व्हाट्सएप की सुरक्षा को बढ़ाएं।

1. टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करें

Settings > Account > Two-Step Verification में जाएं।

यह सुरक्षा की अतिरिक्त परत जोड़ता है।

2. वेरिफिकेशन कोड साझा न करें

कोई भी कोड केवल आपके उपयोग के लिए है। इसे किसी के साथ साझा न करें।

3. अपना ऐप अपडेट रखें

व्हाट्सएप को हमेशा लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें ताकि सुरक्षा खामियों को दूर किया जा सके।

4. संदिग्ध लिंक और मैसेज से बचें

किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।

5. पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें

हमेशा सुरक्षित और निजी नेटवर्क का ही उपयोग करें।

6. डिवाइस सिक्योरिटी को मजबूत बनाएं

अपने फोन और व्हाट्सएप पर पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या फेस लॉक का इस्तेमाल करें।

आखिरी शब्द: WhatsApp hacked how to recover 

दोस्तों हमने आपको आज के इस आर्टिकल में यह बताया कि व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाए तो क्या करें? व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने के बाद रिकवर कैसे करें? व्हाट्सएप को हैक होने से बचाने का तरीका इन हिंदी क्या है? दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल में पूरे विस्तार के साथ समझाने की कोशिश की है जिसके जरिए आप अपने hack हुए व्हाट्सएप अकाउंट को रिकवर कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसे और भी ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए कदम उठा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित रही होगी और आपके जरूर काम आई होगी। अगर आपका भी व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है तो आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और अपना व्हाट्सएप अकाउंट रिकवर करें। हमारे इस ब्लॉक पोस्ट में आने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

FAQs: व्हाट्सएप हैक से संबंधित जवाब

1. Hack हुआ WhatsApp को कैसे हटाएं?

अगर आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है, तो तुरंत सभी लॉग-इन डिवाइस से लॉगआउट करें। इसके लिए WhatsApp ऐप में जाकर Settings > Linked Devices पर जाएं और सभी अज्ञात डिवाइस से लॉगआउट कर दें। इसके बाद, अपने WhatsApp को रीइंस्टॉल करें और Two-Step Verification चालू करें। यह सुरक्षा का अतिरिक्त स्तर जोड़ता है जिससे हैकिंग की संभावना कम हो जाती है।

2. Hack हुआ WhatsApp कैसे ठीक करें?

हैक किए गए WhatsApp को ठीक करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

  • सबसे पहले अपने WhatsApp अकाउंट को रीसेट करें।
  • अकाउंट को रीसेट करने के लिए अपने फोन नंबर से लॉग इन करें। जब WhatsApp OTP मांगेगा, तो यह आपको सुरक्षित रूप से आपके अकाउंट में वापस ले आएगा।
  • WhatsApp Support पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए WhatsApp Help Center में जाकर समस्या की जानकारी दें। उन्हें बताएं कि आपका अकाउंट हैक हो गया है।

3. Hack हुआ WhatsApp अकाउंट रिकवरी कैसे करें?

अगर आपके अकाउंट से छेड़छाड़ हुई है:

  1. तुरंत WhatsApp को अनइंस्टॉल करें और फिर से इंस्टॉल करें।
  2. लॉग इन करने के बाद, Settings > Linked Devices पर जाएं और अज्ञात डिवाइस हटाएं।
  3. अपने Google या iCloud अकाउंट से चैट्स को Restore करें।
  4. अगर आप OTP एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो WhatsApp Support पर रिकवरी के लिए संपर्क करें।

4. WhatsApp को हैक होने से बचाने का तरीका?

अपने WhatsApp को सुरक्षित रखने के लिए इन उपायों का पालन करें:

  • Two-Step Verification चालू रखें।
  • Suspicious Links पर क्लिक करने से बचें।
  • केवल Official WhatsApp Application का ही इस्तेमाल करें और इसे हमेशा अपडेट रखें।
  • WhatsApp में Multi-Device Feature का इस्तेमाल करते समय हमेशा डिवाइस की सूची की जांच करें और अज्ञात डिवाइस को तुरंत हटाएं।

5. WhatsApp अकाउंट हैक है या नहीं, कैसे पता करें?

यह पता लगाने के लिए कि आपका अकाउंट हैक हुआ है या नहीं:

  • Settings > Linked Devices में सभी एक्टिव डिवाइस की सूची जांचें। अगर यहां कोई अज्ञात डिवाइस दिखता है, तो तुरंत लॉगआउट करें।
  • अगर आपके अकाउंट से अपने आप मैसेज भेजे जा रहे हैं या अनजान ग्रुप्स में जोड़ा जा रहा है, तो यह हैकिंग का संकेत हो सकता है।
  • अपनी चैट हिस्ट्री और भेजे गए संदेशों पर ध्यान दें। किसी भी असामान्य गतिविधि को नजरअंदाज न करें।

6. WhatsApp Hack हो तो कैसे पता करें?

WhatsApp हैक होने के संकेत हैं:

  • अचानक आपका अकाउंट लॉगआउट हो जाना।
  • OTP का अनचाहा अनुरोध।
  • अनजान लोगों से मैसेज या कॉल।
  • चैट हिस्ट्री में अज्ञात संदेशों की उपस्थिति। अगर ऐसा हो, तो तुरंत कार्रवाई करें।

7. How to recover hacked WhatsApp account?

Recover करने के लिए:

  • तुरंत अपने अकाउंट को रीसेट करें और OTP का इस्तेमाल करें।
  • अज्ञात डिवाइस से लॉगआउट करें और Two-Step Verification चालू करें।
  • अगर समस्या बनी रहती है, तो [email protected] पर ईमेल के जरिए संपर्क करें।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News google News Follow
Explore topic:

Related Post

WhatsApp में मैसेज को एडिट करना हुआ बहुत आसान!

.wa-article-container { font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, "Segoe UI", Roboto, Helvetica, Arial, sans-serif; ...

अब बिना नंबर बताए करें चैट और कॉल, जानिए लॉन्च डेट और पूरा अपडेट | WhatsApp Username Feature 2026

दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है जो आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगा। आने...

बिना नंबर WhatsApp कैसे चलाएं? अब Username Feature 2025 से करें Chat और रखें Privacy 100% Safe

WhatsApp आज सिर्फ एक चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर कोई इसे दोस्तों, परिवार और...

iPhone यूजर्स खुश हो जाइए! WhatsApp का नया Disappearing Status Feature बदल देगा आपका Experience

WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है, और कंपनी लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आती रहती है ताकि यूजर्स को...

WhatsApp Record Voice Message Feature: अब Missed Calls पर मिलेगा Voice Message का Option

WhatsApp आज के समय में सिर्फ एक चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि यह दुनिया का सबसे बड़ा communication platform बन चुका है। Meta लगातार...