2024 में मकर संक्रांति किस दिन है जानें सही समय (makar sankranti 2024 date and time) ?

Author

Date

makar sankranti 2023 date and time: नमस्कार दोस्तों technical pariwar की तरफ से आप सब को आने वाली मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं हमारे हिंदू धर्म में मकर सक्रांति का विशेष महत्व होता। पूरे देश में मकर सक्रांति उत्सव को अलग-अलग नामों से मनाते हैं। जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार में इसे खिचड़ी के नाम से और केरल, तमिलनाडु,कर्नाटक राज्य में पोंगल के नाम से और राजस्थान, गुजरात में इसे उत्तरायण के नाम से मनाया जाता है। कहते हैं कि धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर सक्रांति वाले दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश होते हैं, इस कारण इस दिन को मकर सक्रांति उत्सव के रूप में मनाया जाता है। भारतवर्ष में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार अलग ही संयोग बन रहा है इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी की ना होकर 15 जनवरी की बताई जा रही है। इस आर्टिकल में जानेंगे कि 2024 मकर संक्रांति किस दिन है (makar sankranti 2024 date and time) मकर सक्रांति मनाने का सही समय क्या है, और मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या है। तो चलिए जान लेते हैं 2024 में मकर सक्रांति की सही तिथि क्या है।

2024 में मकर सक्रांति कब हैं ?

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

2024 में मकर सक्रांति को लेकर पूरे देश में उलझन बनी हुई है, कि मकर सक्रांति 14 या 15 को किस दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है। लेकिन इस बार 2024 में ज्योतिष से गणना के अनुसार मकर सक्रांति 14 जनवरी को ना होकर 15 जनवरी को मनाई जाएगी। और यह भी बताया जा रहा है कि 14 जनवरी को मकर सक्रांति रात के समय 8 बजे से 8:59 की अवधि रहेगी।

2023 मे मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त ?

दोस्तो यहां तक जानने के बाद आप जान गए होंगे कि 2023 (makar sankranti 2023 date and time) मे मकर संक्रांति किस दिन है। 2023 में मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को ना होते हुए 15 जनवरी को रविवार के दिन मनाई जाएगी। मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त का समय रहेगा 14 जनवरी को 8:57 तक रहेगा, उसके बाद 15 जनवरी को महा पुण्य काल में प्रातः 7: 20 से 5:45 बजे तक रहेगा। जैसे कि निचे लिस्ट में दिया गया है।

  • मकर संक्रांति का पुण्य काल 7: 20से लेकर 5:45 बजे तक रहेगा।
  • मकर संक्रांति का महा पुण्य काल प्रता:7: 20 मिनट से लेकर 9: 0 बजे तक रहेगा।
  • मकर संक्रांति पर पुण्य काल की कुल अवधि 10 घंटे से लेकर 30 मिनट की रहेगी।
  • मकर संक्रांति महा पुण्य काल की कुल अवधि ये घंटा 50 मिनट की रहेगी।
  • 14 जनवरी को मकर सक्रांति का पुण्य काल शाम 8: 59 तक रहेगा।

2023 मकर संक्रांति का महत्व (makar sankranti 2023 date and time) ?

पौराणिक कथाओं के अनुसार बताया जाता है कि सूर्य देव जब बृहस्पति देव की धनु राशि से शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं इसलिए इस दिन मकर सक्रांति का उत्सव मनाया जाता है। और यह भी बताया गया है कि हिंदू धर्म के अनुसार मकर सक्रांति के दिन भगवान सूर्य देव अपने शनि पुत्र से मिलने उसके घर जाते हैं। इसलिए इस दिन को मकर सक्रांति उत्सव के नाम से जाना जाता है, और इस समय दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। और कहते हैं कि उत्तरण देवताओं के दिन माना गया हैं। और मकर सक्रांति के उत्सव को हमारे पूरे भारत देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है, इसलिए मकर सक्रांति का विशेष महत्व होता है।

मकर संक्रांति को किस तरह से मनाएं ?

हमारे भारत में मकर सक्रांति के त्यौहार को अलग-अलग नाम व अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। मकर सक्रांति वाले दिन लोग मे स्नान और दान, पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। मकर सक्रांति वाले दिन लोग गुड़ और तिल को लगाकर पावन नदी में स्नान करने जाते हैं,और भगवान सूर्य को जल चढ़ाते हैं। उसके बाद भगवान सूर्य की पूजा अर्चना करते हैं, और उसके बाद तिल, गुड, कंबल, अन्न,आदि चीजों का दान किया जाता है। कई जगह पर तो लोग खिचड़ी बनाकर सूर्य देव के भोग चढ़ाते हैं। मकर सक्रांति वाले दिन कई तरह के व्यंजन बनाकर पतंगों के साथ बड़ी धूमधाम से मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जाता है।

मकर संक्रांति की पूजा विधि ?

सर्वप्रथम मकर सक्रांति वाले दिन प्रातः काल शुभ मुहूर्त में स्नान किया जाता है। स्नान करने के बाद स्नान करने वाले जल में थोड़े से काले तिल और थोड़ा सा गुड़ और गंगाजल मिलाया जाता है। स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहने और तांबे के लोटे में जल भरकर उसमे काले तिल, अक्षत, लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड और तिल डालकर सूर्य देव का ध्यान करते हुए सूर्य देव को यह जल अर्पित करें। और सूर्य मंत्र का जाप करें। इस तरह से मकर सक्रांति की पूजा की जाती है।

मकर संक्रांति पूजा मंत्र 2023 ?

मकर सक्रांति सूर्य देव मंत्र जाप— ओम (ऊं) सूर्याय नमः

ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

ऊं ऐंहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगतप्त्ये, अनुकंपयेमां, भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:

इन मंत्रों के द्वारा मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा की जाती है और भगवान सूर्य देव प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं।

निष्कर्ष :

तो 2023 मे मकर सक्रांति को लेकर जो उलझन हो रही थी वह उलझन दूर गए हो गई होगी की 2024 में मकर सक्रांति 14 या 15 जनवरी को किस दिन मनाई जाएगी।(makar sankranti 2024 date and time) इस आर्टिकल में आपको मकर सक्रांति उत्सव मनाने की सही अवधि मिल गई होगी। और मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त क्या है, मकर सक्रांति पूजा विधि, मकर संक्रांति मनाने का महत्व, मकर सक्रांति मंत्र जाप,मकर सक्रांति से जुड़ी सभी जानकारी आप जान गए होंगे तो हमारी यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। और 2024 में मकर सक्रांति की जानकारी के लिए अपने दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को शेयर करें और लाइक करें।

Related

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें