नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आजकल स्मार्टफोन का होना हर एक की जरूरत बन चुका है ऐसे में लगातार स्मार्टफोन की बढ़ रही जरूरत को देखते हुए अब इसे EMI (Equated Monthly Installment) पर आसानी के साथ किस्तों के रूप में लिया जा सकता है जिसका फायदा यह है कि ऐसा करने से आपके ऊपर फोन की पेमेंट का एक साथ भुगतान करने का दबाव नहीं पड़ता और आप अपने बजट को देखते हुए मंथली किस्तों के रूप में एक बढ़िया स्मार्टफोन EMI के जरिए खरीद सकते हैं ईएमआई पर फोन खरीदने के ऑनलाइन और ऑफलाइन बहुत सारे विकल्प मिल जाते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि क्या मैं ईएमआई पर फोन खरीद सकता हूं? ईएमआई पर फोन कैसे बुक करें? फ्लिपकार्ट पर ईएमआई पर फोन कैसे लें? अमेजॉन में ईएमआई पर मोबाइल कैसे बुक करें? Online EMI par phone kaise le in Hindi या फिर offline EMI par mobile phone kaise leआज के इस आर्टिकल में हम इन सभी सवालों के जवाब देने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे तो चलिए शुरू करते हैं आज का यह आर्टिकल और जानते हैं कि EMI par phone kaise leलेकिन इससे पहले हम यह जान लेते हैं कि emi पर फोन लेने के लिए क्या चाहिए?
किस्तों पर मोबाइल लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
अगर आप को किस्तों पर मोबाइल लेना है या फिर लोन पर मोबाइल लेना हैतो इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। इन डॉक्यूमेंट में आपके पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड हो सकता है। इसके इलावा वोटर आईडीया फिर ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत भी पता प्रमाण पत्र के रूप में पढ़ सकती है। साथ ही साथ आपके बैंक पासबुक या बैंक अकाउंट की कॉपी भी आपके पास होनी अनिवार्य है। अगर आप ऑफलाइन मोबाइल फोन ईएमआई पर खरीद रहे है तो कुछ फाइनेंस कंपनीयों की पॉलिसी में आपकी पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत भी पड़ सकती है।
कौन सा ऐप ईएमआई पर फोन देता है
अगर आपको ऑनलाइन एप्स के जरिए Emi पर फोन लेना है और आप यह जानना चाहते हैं कि कौन सा ऐप ईएमआई पर फोन देता है तो ऐसे में ऑनलाइन बहुत सारे ऐसे विकल्प मौजूद है जो आपको emi पर फोन provide करवाते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा ट्रेडिंग में चलने वाले दो प्लेटफार्म है फ्लिपकार्ट और अमेजॉन। इन दोनों शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर पूरा साल बेहतरीन ऑफर्स देखने को मिल जाते हैं। जहां पर आपको हर एक नया लांच हुआ मॉडल ईएमआई के साथ किस्तों के रूप में बहुत सारे ऑफर्स के साथ मिल जाता है।
Online EMI par phone kaise le in Hindi
कुछ लोगों का यह सवाल भी होता है कि Flipkart se EMI par mobile kaise le या फिर debit card se EMI par phone kaise le तो इसका जवाब यही है कि आप को डेबिट कार्ड से emi पर फोन लेने के लिए ऑनलाइन एप्स के जरिए फोन बुक करना होगा। इसके लिए आप को बहुत सारी वेबसाइट मिल जाती है जहां पर जाकर आप अपना फोन ऑर्डर कर सकते हैं। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं।
वेबसाइट या ऐप का चुनाव करें

सबसे पहले आप जिस भी वेबसाइट या ऐप के जरिए Emi पर फोन लेना चाहते हैं उसका चुनाव कर लीजिए जैसे कि अमेजॉन या फिर फ्लिपकार्ट इसके लिए बेहतर ऑप्शंस हो सकते हैं। अब आप फ्लिपकार्ट और अमेजॉन ऐप पर लॉगिन कर लीजिए।
स्मार्टफोन का चुनाव करें

लोगिन करने के बाद आपके पास स्मार्टफोन को लेकर बहुत सारी ऑप्शंस आएंगे। आप इनमें से भी अपने बजट और प्रेफरेंस के हिसाब से कोई भी मॉडल चुन सकते हैं लेकिन अगर आपका पहले से ही कोई भी मॉडल सिलेक्ट किया हुआ है तो उसे सर्च करके आप उसकी पूरी डिटेल निकाल सकते हैं।
ईएमआई किस्तों को विस्तार से देखे

फोन को सेलेक्ट करने के बाद आपको emi का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर जाकर आप यह सेलेक्ट करें कि आपको EMI की कौन सी किस्त भरनी है। उदाहरण के तौर पर आप के पास कई सारे विकल्प मौजूद हो सकते हैं जैसे की 3 महीने 6 महीने या 9 महीने की किस्त।
Emi पर ब्याज दर को जांच ले

जब भी आप अपनी ईएमआई किस्त को लेकर डिटेल में जानेंगे तो आप इस बात पर गौर करेंगे ईएमआई किस्त को लेकर ज्यादा ब्याज ना जुडा हो। आप कोशिश करें कि आप वही स्मार्टफोन मॉडल को का चुनाव कीजिए जिसमें आपको नो कॉस्ट ईएमआई (No cost Emi) पर फोन उपलब्ध करवाया जा रहा हो। इसके साथ आप ब्याज की रकम से बच सकेंगे और आपको केवल अपने स्मार्टफोन की कीमत को किस्तों के रूप में अदा करना होगा। यह जांचने के बाद आप Buy Now ऑप्शन पर क्लिक करके फोन को emi पर खरीद सकते है।
Offline EMI par mobile phone kaise le
अगर आपके पास डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड नहीं बना हुआ है या फिर कोई और कारण है कि आप नजदीकी मोबाइल शॉप से ही emi पर फोन खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में आप ऑफलाइन ईएमआई परआसानी से मोबाइल खरीद सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप अपनी नजदीकी मोबाइल शॉप पर जाएं। Emi पर फोन प्रोवाइड करवाने वाली यह मोबाइल स्टोर फाइनेंस कंपनियों जैसे की बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक के साथ जुड़ी होती है।
#1Step: अपने फोन और ईएमआई प्लान का चुनाव करें
आप मोबाइल स्टोर पर जाकर अपने मन पसंदीदा फोनका चुनाव करें या फिर अगर आपको यह नहीं पता कि आपको कौन सा मॉडल लेना है तो ऐसे में आपको फोन शॉप की तरफ से भी कई मॉडल सजेस्ट किए जा सकते हैं इनमें से आप एक बेहतरीन फीचर्सऔर अपने बजट के हिसाब वाला स्मार्टफोन चुन लीजिए और इसके साथ-साथ जो भी फोन आपने चुना है उसे लेकर ईएमआई प्लेनके बारे में भी मोबाइल शॉप वाले से विस्तार से पूछ ले।
#2 Step: अपने जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करवाए
इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक कॉपी और इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। इन सभी दस्तावेज को अपने मोबाइल स्टोर वाले को दे देना है जिसके जरिए वह आपका लोन पास करवाएगा ताकि आप emi और लोन पर अपना स्मार्टफोन किस्तों के जरिए खरीद पाए।
#3 Step: लोन की किस्तों का भुगतान
जैसे ही आप अपने डॉक्यूमेंट को दुकानदार के पास जमा करवाते हैं तो फाइनेंस कंपनी आपके दस्तावेज के जरिए यह जांच करेगी कि आप का लोन अप्रूव होगा या फिर नहीं। अप्रूवल मिलते ही आपको लोन पर स्मार्टफोन मिल जाएगा और आप हर महीने किसते भरना शुरू कर सकेंगे।
निष्कर्ष
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको यह जानकारी दी की लोन पर मोबाइल कैसे लिया जाता है?ईएमआई पर फोन कैसे बुक करें? EMI par phone kaise le,किस्तों पर मोबाइल लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए? ऑनलाइन ईएमआई पर फोन कैसे ले? EMI par phone kaise le online और साथ ही साथ यह भी जाना कि ऑफलाइन ईएमआई पर मोबाइल फोन कैसे ले। उम्मीद है कि अब आपको ईएमआई पर मोबाइल फोन लेने की पूरी जानकारी समझ आ गई होगी। अगर आप भी emi पर फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन किसी भी तरीके के जरिए स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। आपको बस ऊपर दिए गए स्टेप्स का ध्यान रखना होगा और आप आसानी से अपना स्मार्टफोन Emi किस्तों के जरिए खरीद पाएंगे, धन्यवाद।
