नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, आजकल हम सब की जिंदगी ज्यादातर सोशल मीडिया के इर्द गिर्द ही घूमती है हम सभी सोशल मीडिया एप्स जैसे की फेसबुक, यूट्यूब, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा की जिंदगी में सबसे ज्यादा करने लगे है। ऐसे में इन एप्स से हमें अपनी मानसिक सेहत के लिए बीच-बीच में ब्रेक लेना भी जरूरी होता है। कुछ लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक को ब्रेक लेने के लिए डीएक्टिवेट कर देते हैं जिससे वह इन्हें ब्रेक के बाद फिर से एक्टिवेट कर सके लेकिन कई बार हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे कि इंस्टाग्राम को हमेशा के लिए परमानेंटली डिलीट करने का इरादा कर लेते हैं। अगर आप भी किसी कारण के चलते अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को परमानेंटली डिलीट करने का सोच रहे है तो इसके लिए हमारे इस ब्लॉक पोस्ट में जुड़े रहिए।
आज के इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि Instagram delete kaise kare, Instagram ID permanently delete kaise kare, Instagram ID band kaise kare, इंस्टाग्राम से अपनी आईडी कैसे हटाए? मैं अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हिंदी में कैसे डिलीट करूं? बिना पासवर्ड के इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे डिलीट करें? या फिर यह कह सकते हैं कि मैं बिना पासवर्ड के इंस्टाग्राम पर एक पुराना अकाउंट कैसे डिलीट करूं? चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का यह आर्टिकल और जानते हैं कि इंस्टाग्राम हमेशा के लिए डिलीट कैसे करें?
इंस्टाग्राम आईडी को परमानेंटली डिलीट कैसे करें हिंदी में
Instagram account delete permanently करने के लिए सबसे पहले आपको अपना instagram ऐप ओपन करना है और अपनी profile पर जाना है यहां पर आपको राइट साइड पर 3 line पर क्लिक करके account centre नाम की ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। आगे की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है कृपया फॉलो करें।
इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें

सबसे पहले आपको अपने instagram app को ओपन करना है और अपने Main page profile पर जाना है यहां ऊपर दिए गए राइट साइड पर 3 Line पर क्लिक करें।
अकाउंट सेंटर में जाएं

अब आगे एक नया पेज खुलेगा यहां पर आपको account centre पर क्लिक करना है। इसके बाद नए पेज पर जाकर personal details के ऊपर click करें इसके आगे आपको account ownership and control पर क्लिक करना है।
प्रक्रिया को जारी रखें

Account ownership and control में deactivation or Deletion के ऊपर क्लिक करें। आगे इंस्टाग्राम का प्रोफाइल दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। अब आपके पास एक नया पेज आएगा इसमें आपको delete account के ऑप्शन को सेलेक्ट करके continue पर क्लिक करना है।
आखरी स्टेप

अब एक नया पेज खुलेगा यहां पर आपको इंस्टाग्राम की ओर से एक Reason पूछा जाएगा कि आप क्यों अपना इंस्टाग्राम अकाउंट परमानेंटली डिलीट कर रहे है इनमें से एक रीजन को सेलेक्ट करें और continue के ऊपर क्लिक करें। एक बार फिर से continue पर क्लिक करें। अब दिए गए बॉक्स में Password को डालें और continue पर क्लिक करें। अब आपके पास एक और नया पेज आएगा जहां पर delete account नाम की ऑप्शन दिखाई देगी इस पर क्लिक करें। इतना करने के बाद आपका इंस्टाग्राम अकाउंट 30 दिनों के अंदर परमानेंटली डिलीट हो जाएगा।
बिना पासवर्ड के इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे डिलीट करें
#1 STEP: अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड भूल चुके हैं और आप इसे परमानेंट डिलीट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में जाना है। अपने profile के ऊपर बने हुए 3 Line पर क्लिक करें यहां आपको account centre में जाकर personal details में जाना है और आगे account ownership and control के ऊपर क्लिक करें।

#2 STEP: इसके बाद account ownership and control में deactivation or Deletion ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर क्लिक करें। अब आपके पास एक new page आएगा। इसमें आपको delete account के ऊपर क्लिक करके continue पर क्लिक करना है। इसके बाद इंस्टाग्राम आपसे एक reason पूछेगा आप कोई भी रीजन सेलेक्ट करके continue के ऊपर क्लिक करें। इसके बाद एक बार फिर से continue के ऊपर क्लिक करें।

#3 STEP: अब एक नया पेज आएगा जहां पर आपको अपना इंस्टाग्राम का Password डालना होगा लेकिन आप पासवर्ड भूल चुके हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए ऑप्शन forgot password के ऊपर क्लिक करना है अब आपके instagram account के साथ Attach किए हुए जीमेल पर एक लिंक आएगा। अब आपको अपने जीमेल अकाउंट में जाना है और वहां पर दिया गया reset your password के link को ओपन करना है।

#4STEP: जैसे ही आप इस दिए गए लिंक को ओपन करेंगे तो आपके पास new password or new password again नाम के दो ऑप्शंस दिखाई देंगे। इनमें आप अपना नया इंस्टाग्राम पासवर्ड जो भी आप रखना चाहते हैं वह रख लीजिए और इसके बाद reset password के ऊपर क्लिक करें। इतना करते ही आपका इंस्टाग्राम पासवर्ड चेंज हो जाएगा। अब आपको फिर से ऊपर दी गई स्टेप्स को फॉलो करके अपने Password डालने वाले section में आना है ताकि आप अपना इंस्टाग्राम अकाउंट परमानेंटली डिलीट कर सके।

#5 STEP: अब आपको वहां पर आकर जो नया पासवर्ड रखा गया है उसे दिए गए password ऑप्शन में डालें और continue पर क्लिक करें। अब एक और नया पेज ओपन होगा जहां पर delete account के ऊपर क्लिक करें। इतना करते ही आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपका इंस्टाग्राम अकाउंट बिना पासवर्ड के परमानेंटली डिलीट हो जाएगा।

अंतिम शब्द: परमानेंट इंस्टाग्राम आईडी कैसे डिलीट करें
दोस्तों हमने आपको आज के आर्टिकल में बताया कि इंस्टाग्राम हमेशा के लिए बंद कैसे करें? मैं अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हिंदी में कैसे डिलीट करूं? मैं इंस्टाग्राम आईडी कैसे डिलीट करूं? Instagram ID permanently delete kaise kare, Instagram ID band kaise kare hamesha ke liye या फिर दूसरी तरफ हम यह कहेंगे कि बिना पासवर्ड के इंस्टाग्राम अकाउंट परमानेंटली डिलीट कैसे करें? (how to permanently deleting Instagram account without password) हमने आपको इस आर्टिकल में बेहद ही आसान तरीके के साथ यह समझाने की कोशिश की है कि आप अपना इंस्टाग्राम परमानेंटली डिलीट कैसे कर सकते हैं। उम्मीद है कि आज की दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित रही होगी, धन्यवाद।
