Mobile Se Passport Kaise Banaye in Hindi | जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पासपोर्ट बनवाना काफी मुश्किल प्रोसेस होती है और इसमें काफी समय भी लगता है। लेकिन आज के समय में पहले के मुकाबले नया पासपोर्ट बनवाना काफी आसान हो गया है। आप आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पहले के समय में पासपोर्ट बनवाने के लिए कई जगह के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल से पासपोर्ट बनाना काफी आसान हो गया है। परंतु आज भी अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती है कि ” Mobile Se Passport Kaise Banaye ” तो यहाँ हम आपको पासपोर्ट क्या होता है, How to Get New Passport, नये पासपोर्ट के लिए कैसे अप्लाई करें? की पूरी जानकारी देने वाले है। तो पूरी जानकारी जानने के लिए लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

पासपोर्ट क्या होता है?(What is Passport in Hindi)
पासपोर्ट हम सभी के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जिसकी मदद से आप एक देश से दूसरे देश की यात्रा करते हैं। बिना पासपोर्ट के आप एक देश से दूसरे देश की यात्रा नहीं कर सकते हैं। पासपोर्ट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो न सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के देशों के लिए बनाया गया है। जिसमें उम्मीदवार की पूरी जानकारी होती है। और पासपोर्ट की मदद से यह पहचान करना आसान होता है कि नागरिक किस देश का निवासी है तो यदि आप विदेश में यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
पासपोर्ट बनवाने के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट –
दोस्तों यदि आप मोबाइल से नये पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने जरूरी है। जिसकी मदद से ही आप पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं जो कि इस प्रकार से है।
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- 10th मार्कशीट
- बर्थ सर्टिफिकेट
- पानी का बिल
- बिजली का बिल
- बैंक पासबुक
- ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट के लिए कैसे अप्लाई करें | Mobile Se Passport Kaise Banaye in Hindi
दोस्तों ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के 2 तरीके मौजूद हैं। जिनमें से एक तो आप भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं और पासपोर्ट केंद्र में जाकर के पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन भारत सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक बहुत ही बेहतरीन Passport Banane Wala App लॉन्च किया है। जिसका नाम ” mpassport Seva ” है। इस ऐप की मदद से आप आसानी से घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं तो पासपोर्ट बनवाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- मोबाइल से पासपोर्ट बनाने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से mpassport Seva ऐप को डाउनलोड करें और न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- अब नए पेज में यूजर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन भरनी है और फिर सम्मिट के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपकी ईमेल आईडी पर एक लिंक आएगा, जिस पर आप को क्लिक करके अकाउंट को एक्टिवेट कर लेना है।
- इसके बाद में ” Apply for fresh Passport के विकल्प पर क्लिक करना है। जिसमें आपको अपनी डिटेल जैसे कि नाम पता, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एजुकेशन, क्वालिफिकेशन डालनी है।
- सभी जरूरी जानकारी डालने के बाद में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है और उसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Pay and schedule appointment के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- पेमेंट मोड में आपको अपनी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग को सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद में आपको अप्वाइंटमेंट डेट सेलेक्ट करनी होगी। जिसके बाद आपको Pay and Book appointment के विकल्प का चुनाव करना होगा।
- Online Payment Mode में आपको Net Banking, UPI, Debit Card के जरिये पेमेंट पूरी कर देनी है।
- जैसे ही आप पेमेंट पूरी करते हैं तो उसके बाद आप अपॉइंटमेंट के लिए रिसिप्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर के अपने सभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरे करने होंगे। जिसके बाद आपके डॉक्यूमेंट पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भेज दिए जाते हैं।
- पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपके एड्रेस पर 10 दिन के बाद पासपोर्ट भेज दिया जाता है।
निष्कर्ष(Conclusion)-
आज हमने जाना है ” Mobile Se Passport Kaise Banaye in Hindi, How to Apply for New Passport ” उम्मीद करते हैं कि इस लेख की जानकारी आप सभी को जरूर पसंद आई होगी और यदि आप भी विदेश की यात्रा करना चाहते हैं और पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो इस लेख के अंदर हमने मोबाइल से पासपोर्ट बनाने की पूरी प्रक्रिया आपके साथ आसान भाषा में शेयर कर दी है। जिसकी मदद से आप घर बैठे नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पासपोर्ट कहां पर बनाया जाता है?
पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा और उसके बाद अपॉइंटमेंट लेना होगा। अपॉइंटमेंट लेने के बाद में पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर के अपने सभी जरूरी दस्तावेज की मदद से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जहां से आपको रशीद या टोकन दिया जाता है और अप्लाई करने की 10 दिन बाद आपके एड्रेस पर पासपोर्ट भेज दिया जाता है।
पासपोर्ट कितने दिन में बनता है?
पासपोर्ट बनने की न्यूनतम अवधि 15 दिन की होती है। इसके अलावा 15 दिन से अधिक दिन का समय भी लग सकता है