नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज का आर्टिकल खास तौर पर पेरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। हम आज के डिजिटल युग की बात करें तो पेरेंट्स के अलावा उनके छोटे-छोटे बच्चों के पास भी स्मार्टफोन और इंटरनेट का उपयोग होना अब आम सी बात हो गई है। ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए चिंतित होते हैं कि हमारे बच्चे मोबाइल फोन में पूरा दिन पढ़ाई के अलावा क्या देखते हैं, क्या करते हैं और किस तरह का कंटेंट कंज्यूम कर रहे हैं। बच्चों के द्वारा गलत तरीके से मोबाइल फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल करना उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है इसीलिए आज इंटरनेट पर पैरेंटल कंट्रोल ऐप्स, जो खास कर माता-पिता को अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने, उनकी सुरक्षा करने और अनुचित सामग्री को ब्लॉक करने के लिए उपलब्ध है। बहुत से मां-बाप यह चाहते हैं कि हम हमारे बच्चों को पैरेंटल कंट्रोल एप्स के जरिए कंट्रोल कर सके और उनके द्वारा मोबाइल पर हो रही गतिविधियों पर ध्यान रख सके।
अगर आप भी अपने बच्चों के लिए एक बेहतर पैरेंटल कंट्रोल एप ढूंढ रहे है और आप यह चाहते हैं कि उस ऐप को डिटेल के साथ कैसे इस्तेमाल किया जाए तो आज के इस आर्टिकल के साथ जुड़े रहिए क्योंकि हम आपको आज के इस आर्टिकल में यही बताने वाले हैं कि फोन में पैरेंटल कंट्रोल कैसे करें? Parental control app kaun sa hai? Best parental control app, फोन पर पैरेंटल कंट्रोल कैसे लगाएं? बच्चों के फोन को कैसे कंट्रोल करें? या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि parental control setting on phone kaise kare तो चलिए दोस्तों बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का आर्टिकल और जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया को की बच्चों को फोन में पैरेंटल कंट्रोल कैसे करें?
पैरेंटल कंट्रोल के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है
पैरेंटल कंट्रोल करने के लिए इंटरनेट पर आज बहुत सारी ऐसी ऑप्शन मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनाकर अपने बच्चों पर निगरानी कर सकते हैं लेकिन हम आपको आज एक ऐप के बारे में बताने वाले हैं यह ऐप आपको प्ले स्टोर या एप स्टोर पर आसानी के साथ उपलब्ध हो जाएगा और इसे आप वहां से इंस्टॉल कर सकते हैं। इस ऐप का नाम है parental control app famisafe यह ऐप के द्वारा पेरेंट्स अपने बच्चों की लाइव लोकेशन, ब्राउजर हिस्ट्री, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम मैसेज और यहां तक के कैमरा एक्सेस भी पा सकते हैं। आप इस ऐप के जरिए लोग इन करने के बाद पूरे तरीके से अपने बच्चों के मोबाइल पर कंट्रोल कर सकते हैं। इस ऐप को आप नीचे दी गई इमेज को देखकर बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और इसे अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।

पेरेंट्स बच्चों के लिए फोन में पैरेंटल कंट्रोल कैसे करें
पैरेंटल कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले आप ऊपर बताए गए ऐप को अपने और अपने बच्चों के मोबाइल में इंस्टॉल कर लीजिए। अब इसे अपने मोबाइल फोन में ईमेल आईडी जा मोबाइल नंबर डालकर इसे लोगिन कर लीजिए। लोगिन करने के बाद आप के पास +connect a new device नाम का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करने पर एक कोड दिखेगा। इसके आगे की पूरी प्रक्रिया को विस्तार सेहत जानने के लिए फॉलो करें।
दोनों मोबाइल फोन में ऐप इंस्टॉल करें

सबसे पहले आपको अपने और अपने बच्चों के मोबाइल फोन में parental control app famisafe इंस्टॉल करना होगा। पेरेंट्स के फोन के लिए आपको Famisafe और अपने बच्चों के फोन में आपको Famisafe jr ऐप को इंस्टॉल करना है।
साइन अप करें

दोनों मोबाइल फोन में ऐप इंस्टॉल होने के बाद अब आपको अपने फोन में इसे लोग इन करना होगा। आप ईमेल एड्रेस और पासवर्ड डालकर इस ऐप में साइन अप कर लीजिए।
डिवाइस को कनेक्ट करें

साइन अप करने के बाद आपके डिवाइस में आपको +connect a new device ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके पास 6 अंको का एक कोड दिखाई देगा उदाहरण के लिए जैसे की 927354. अब आपको अपने बच्चों का मोबाइल फोन में वही ऐप को ओपन करना है और ओपन करने के बाद वहां पर आपको एक pair with code नाम का ऑप्शन दिखाई देगा यहां पर आपको वही 6 अंको का कोड डालना होगा। कोड डालने के बाद आगे आपसे Name पूछा जाएगा आप अपने बच्चे का नाम डालकर Next के ऊपर क्लिक करें। अब आपका और आपके बच्चे का डिवाइस कनेक्ट हो चुका है।
प्राइवेसी बढ़ाएं

अब अपने बच्चे का मोबाइल अपनी डिवाइस पर कनेक्ट करने के बाद आपके मोबाइल के इसी ऐप पर एक Famisafe pin नाम का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको 4 अंको का एक पिन बनाना होगा इस pin को बनाने का मतलब यह है कि अगर आपका बच्चा अपने मोबाइल से इस ऐप को अनइनस्टॉल या डिलीट करना भी चाहे तो वह नहीं कर पाएगा। इस कोड को बनाने के बाद आपको यह कोड अपने बच्चे को शेयर नहीं करना है।
डिवाइस कंट्रोल करें

इतना करने के बाद दोस्तों अब आप अपने बच्चों का डिवाइस पूरे तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं। App limit ऑप्शन में जाकर आप सभी ऐप्स को कंट्रोल कर सकते हैं जैसे कि क्रोम ब्राउजर, युटुब या फिर कोई भी app। अगर आप चाहे तो इन एप्स को अपने बच्चों के फोन में एक्सेस होने से बंद भी कर सकते हैं। अगर आपका बच्चा क्रोम ब्राउजर ओपन करेगा तो आपकी परमिशन के बिना उसके मोबाइल फोन में क्रोम ब्राउजर काम नहीं करेगा। इसके अलावा manage app detection ऑप्शन पर जाकर आप Facebook, WhatsApp, Instagram, messages को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बच्चों की live location and screen timing भी आसानी के साथ एक्सेस कर पाएंगे।
NOTE: दोस्तों इस ऐप का इस्तेमाल करके आप आसानी के साथ पैरेंटल कंट्रोल कर पाएंगे। आपके बच्चे के मोबाइल फोन का एक्सेस पूरे तरीके से आपके पास होगा। इस ऐप को ट्राई करने के लिए आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और आज ही अपने बच्चों का पैरेंटल कंट्रोल करें। यह ऐप आपको free trial का ऑप्शन भी देता है। अगर आप इस ऐप को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप कुछ दिनों के लिए इसे बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको इस ऐप की परफॉर्मेंस पसंद आती है तो आप इसे बाद में purchase भी कर सकते हैं।
निष्कर्ष: parental control app kaise use kare
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि फोन में पैरेंटल कंट्रोल कैसे करें? पैरेंटल कंट्रोल के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है? How to use parental control apps, बच्चों के फोन को कैसे कंट्रोल करें? या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि best parental control apps name दोस्तों आज के समय में अपने बच्चों की निगरानी करना बेहद ही जरूरी हो गया है। आज के डिजिटल टाइम में बच्चे मोबाइल का इस्तेमाल न करें यह तो एक मुश्किल का काम है लेकिन उन्हें पैरेंटल कंट्रोल एप्स के जरिए आप आसानी के साथ कंट्रोल में रख सकते हैं और वह कहां जा रहे हैं और अपने मोबाइल फोन में क्या-क्या देख रहे है इसकी जानकारी आपको पल-पल में मिलती रहेगी तो दोस्तों देर किस बात की है? आप भी अपने बच्चों की ऊपर बताए गए ऐप को इंस्टॉल करके पैरेंटल कंट्रोल करिए क्योंकि हमारे परिवार की सुरक्षा हमारे ही हाथों में है। इसी के साथ दोस्तों आज के इस आर्टिकल में इतना ही, हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी, धन्यवाद।
FAQs: स्वालो के जवाब
अपने बच्चों के फोन की निगरानी के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए Qustodio को सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। यह ऐप बच्चों के फोन की एक्टिविटी मॉनिटर करने, स्क्रीन टाइम सीमित करने और अनचाहे ऐप्स या वेबसाइट्स को ब्लॉक करने में सक्षम है। इसमें रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल और SMS मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही, इसका फ्री प्लान एक डिवाइस के लिए बेसिक फीचर्स प्रदान करता है, और प्रीमियम प्लान अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आता है।
क्या पैरेंटल कंट्रोल ऐप्स फ्री हैं?
कई पैरेंटल कंट्रोल ऐप्स फ्री वर्जन प्रदान करते हैं, लेकिन उनके फीचर्स सीमित होते हैं। उदाहरण के लिए, Qustodio और Bark के फ्री प्लान बेसिक वेब फिल्टरिंग और टाइम लिमिट जैसी सुविधाएं देते हैं। अधिक एडवांस फीचर्स जैसे कॉल मॉनिटरिंग, ऐप ब्लॉकिंग और मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट के लिए पेड प्लान खरीदना पड़ता है।
व्हाट्सएप के लिए सबसे अच्छा पैरेंटल कंट्रोल ऐप कौन सा है?
Bark को व्हाट्सएप के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह चैट मॉनिटरिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर अलर्ट भेजने की सुविधा देता है। यह ऐप बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए केवल संभावित खतरों को पहचानता है, जिससे यह एक कम-इंवेसिव विकल्प बनता है।
क्या iPhone के लिए पूरी तरह से फ्री पैरेंटल कंट्रोल ऐप है?
आईफोन में बिल्ट-इन पैरेंटल कंट्रोल फीचर (स्क्रीन टाइम) पूरी तरह से फ्री है। हालांकि, यह फीचर लिमिटेड कंट्रोल प्रदान करता है, जैसे स्क्रीन टाइम सीमित करना और कुछ ऐप्स को ब्लॉक करना। अधिक फीचर्स के लिए, Qustodio और Bark जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन ये पूरी तरह फ्री नहीं हैं।
Best Free Parental Control App for Android
Google Family Link एंड्रॉइड डिवाइस के लिए सबसे अच्छा फ्री पैरेंटल कंट्रोल ऐप है। यह बच्चों के फोन पर स्क्रीन टाइम सेट करने, ऐप्स को ब्लॉक करने और उनकी लोकेशन ट्रैक करने की सुविधा देता है। साथ ही, यह बच्चों के अकाउंट को मैनेज करने और उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी को मॉनिटर करने के लिए उपयोगी है।
Best Free Parental Control App for iPhone
आईफोन के लिए सबसे अच्छा फ्री पैरेंटल कंट्रोल ऐप Qustodio है। इसका फ्री प्लान वेब फिल्टरिंग और स्क्रीन टाइम सेट करने की सुविधा देता है। यदि एडवांस फीचर्स की जरूरत हो, तो इसका पेड वर्जन भी उपलब्ध है, जिसमें मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट और ऐप ब्लॉकिंग शामिल हैं।
