नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज के डिजिटल युग में हम सभी बहुत सारे सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन के जरिए करते हैं। ऐसे में हमें कई एप्स के पासवर्ड या फिर पास कोड याद रखने की जरूरत होती है वहीं अगर हम एटीएम कार्ड की बात करें तो एटीएम कार्ड से पैसे निकालने के लिए हमें चार अंको के Atm pin की जरूरत पड़ती है लेकिन हमारी आजकल की डिजिटल जिंदगी में हम इतने ज्यादा पासवर्ड और पिन कोड के चलते कंफ्यूज हो जाते हैं और अपना एटीएम कार्ड का पिन भूल जाते हैं। एटीएम पिन भूल जाना आज एक आम समस्या हो गई है जिससे कई लोग घबरा जाते हैं लेकिन आज के समय में एटीएम का पिन रिसेट करना बेहद आसान और सुविधाजनिक हो गया है। आप एटीएम पिन को एटीएम मशीन, नेट बैंकिंग, मोबाइल एप और कस्टमर केयर की मदद से रिसेट कर सकते हैं और यह प्रक्रिया लगभग सभी बैंक के एटीएम के लिए सेम ही होती है चाहे आपका एटीएम कार्ड किसी भी बैंक (Central Bank of India, SBI PNB, HDFC, Bob, ICICI and AU Bank) से जुड़ा हुआ हो।
हम आपको आज इस आर्टिकल में यह बताएंगे कि ATM का पिन भूल जाने पर नया पिन कैसे बनाएं? मोबाइल से online ATM pin reset कैसे करें? ATM का पिन भूल गए तो कैसे पता करें? ATM pin bhul gaye to kya Kare, ATM pin bhul gaye hai kaise banaen? या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि ATM pin bhul gaye naya pin Kaise banaye चलिए दोस्तों बिना किसी देरी के शुरू करते हैं हम आज का यह आर्टिकल और जान लेते हैं कि ATM pin forgot reset kaise kare in Hindi
ATM pin code bhul gaye to reset kaise kare
एटीएम पिन रिसेट करने के लिए सबसे पहले आप एटीएम मशीन में चले आए और अपना एटीएम कार्ड मशीन में इंसर्ट करें। अब आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा आगे आपसे किसी भी दो अंको का नंबर भरने को बोला जाएगा भरने के बाद yes पर क्लिक करें। अब आपको pin generation के ऊपर क्लिक करना है। आगे की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप विस्तार सेहत नीचे बताया गया है फॉलो करें।
एटीएम मशीन में जाएं

एटीएम पिन रिसेट करने के लिए आपको एटीएम मशीन में जाना है। अपने नजदीकी एटीएम मशीन में चले आने के बाद आपको अपना एटीएम कार्ड मशीन में इंसर्ट करना होगा। अब कुछ समय इंतजार करने के बाद स्क्रीन पर please select language ऑप्शन दिखाई देगा। यहां पर आपको हिंदी या फिर इंग्लिश भाषा का चुनाव करना है। इसके बाद कोई भी दो अंको का नंबर लिखें उदाहरण के तौर पर जैसे “36” और उसके बाद yes पर क्लिक करें।
बैंक अकाउंट नंबर डालें

अब आपके पास please enter your pin option आएगा। हमें अपना एटीएम पिन याद नहीं है तो हम pin generation के ऊपर क्लिक करेंगे। इसके बाद bank account number का ऑप्शन मिलेगा यहां पर आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर डालना होगा। अकाउंट नंबर डालने के बाद उसे चेक करें और फिर press if correct के ऊपर क्लिक करें। आगे अब आपको अपना mobile number दिए गए ऑप्शन में डालना होगा और एक बार फिर से उसे चेक करने के बाद press if correct के ऊपर क्लिक करें।
ओटीपी डालें

कुछ समय इंतजार करने के बाद आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी उस मोबाइल नंबर पर आएगा जो आपके बैंक खाते से जुड़ा हुआ है। आप अपना मैसेज बॉक्स चेक करें और आप देखेंगे कि यह ओटीपी आपको इंग्लिश में लिखा हुआ दिखाई देगा जैसे कि seven five four three
आखरी स्टेप

अब आपको अपना एटीएम कार्ड एक बार मशीन से निकाल कर दोबारा से इंसर्ट करना है और फिर भाषा का चुनाव करें। इसके बाद दो अंको का नंबर सेलेक्ट करें और please enter your pin ऑप्शन में आप अपना चार अंको का ओटीपी डालें उदाहरण के तौर पर “7543” ओटीपी डालने के बाद आपके पास एक नया ऑप्शन आएगा इसमें आपको Banking के ऑप्शन का चुनाव करना है। इसके आगे pin change नाम के ऑप्शन को सेलेक्ट करें और यहां पर आपको अपना एटीएम का New pin रखना होगा। जो भी आप अपना एटीएम न्यू पिन कोड रखना चाहते हैं उसे डाल दीजिए और एक बार फिर से Re-enter करें। जैसे ही आप अपना एटीएम का नया पिन री-इंटर करेंगे तो कुछ सेकंड्स वेट करने के बाद आपका ATM pin reset हो जाएगा और अंत में आप अपना एटीएम कार्ड मशीन से निकाल लीजिए।
अंतिम शब्द: ATM pin reset कैसे करें
दोस्तों हमने आज के इस आर्टिकल में आपको बताया कि ATM pin code bhul jaane par reset kaise kare, Atm का पिन भूल गए तो कैसे पता करें? एटीएम पिन भूल गए हैं कैसे बनाएं? Atm का pin भूल जाने पर नया पिन कैसे बनाएं? या फिर हम यह बोलेंगे कि ATM pin reset karne ka Tarika in Hindi (how to reset ATM pin) दोस्तों आजकल एटीएम पिन को रिसेट करना एक सरल और सुरक्षित तरीका है। इसके लिए बस आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड की जरूरत होती है। अगर आप भी अपना एटीएम पिन रिसेट करना चाहते हैं तो आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी के साथ अपना एटीएम पिन भूल जाने के बाद उसे रिसेट कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित रही होगी। आप सभी का हमारे इस ब्लॉक पोस्ट में आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
FAQs: एटीएम पिन रिसेट कैसे करें?
1. मोबाइल से ATM पिन रिसेट कैसे करें?
मोबाइल से ATM पिन रिसेट करना एक आसान प्रक्रिया है, जिसे आप अपने बैंक की मोबाइल ऐप या SMS के जरिए कर सकते हैं।
अगर आप मोबाइल ऐप का उपयोग करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने बैंक की आधिकारिक ऐप (जैसे SBI YONO, ICICI iMobile) में लॉग इन करें।
वहां “Card Services” या “Generate/Reset PIN” का विकल्प मिलेगा। आपको अपना ATM कार्ड चुनकर डिटेल्स भरनी होंगी।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके नया पिन सेट कर सकते हैं।
SMS सेवा के जरिए, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक के दिए गए नंबर पर फॉर्मेटेड मेसेज भेजें।
उदाहरण के लिए: PIN <खाते के अंतिम 4 अंक> <ATM कार्ड के अंतिम 4 अंक>।
इसके बाद आपको OTP प्राप्त होगा, जिसका उपयोग करके एटीएम पर नया पिन सेट कर सकते हैं।
2. ATM पिन भूल गए तो रिसेट कैसे करें ऑनलाइन?
अगर आपने अपना ATM पिन भूल गए हैं, तो आप इसे ऑनलाइन बड़ी आसानी से रिसेट कर सकते हैं।
इसके लिए अपने बैंक की नेट बैंकिंग साइट पर लॉग इन करें। “ATM PIN Services” या “Generate PIN” विकल्प पर क्लिक करें।
यहां आपको कार्ड डिटेल्स और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP का उपयोग करना होगा।
OTP डालने के बाद नया पिन दर्ज करें और कन्फर्म करें। यह तरीका तेज और सुरक्षित है।
मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए भी आप इसी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
3. अगर मैं अपना एटीएम पिन नंबर भूल गया तो क्या करूं?
ATM पिन भूलने की स्थिति में सबसे पहले घबराएं नहीं। इसके कई समाधान हैं।
आप नजदीकी एटीएम पर जाकर “Forgot PIN” विकल्प का चयन कर सकते हैं। मशीन पर आपको OTP दर्ज करके नया पिन सेट करने का विकल्प मिलेगा।
इसके अलावा, अपने बैंक की मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग का उपयोग करके भी आप नया पिन बना सकते हैं।
अगर इन सभी तरीकों में कोई समस्या आती है, तो बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें।
वे आपकी पहचान वेरिफाई करने के बाद पिन रिसेट करने में मदद करेंगे।
4. एटीएम पिन ऑनलाइन कैसे रिसेट करें?
ATM पिन को ऑनलाइन रिसेट करने के लिए नेट बैंकिंग सबसे तेज और सुविधाजनक तरीका है।
अपने बैंक की नेट बैंकिंग साइट पर लॉग इन करें। “ATM PIN Change” या “Generate PIN” विकल्प पर क्लिक करें।
आपको कार्ड डिटेल्स और OTP का उपयोग करके नया पिन दर्ज करना होगा। यह प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाती है।
कुछ बैंक अपनी मोबाइल ऐप पर भी यही सेवा देते हैं, जो इसे और भी आसान बना देती है।
