हेलो दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, आज के डिजिटल युग में हम सब ही अपने स्मार्टफोन पर पूरे तरीके से निर्भर हो चुके हैं। हम अपने स्मार्टफोन के जरिए बड़े से बड़ा काम घर बैठे मिनट में ही करने में सक्षम हो गए हैं। ऐसे में आजकल अपने स्मार्टफोन के जरिए यूपीआई एप्स का प्रयोग करना भी एक आम बात हो गई है इन यूपीआई एप्स के माध्यम से हम अपने पैसों का लेनदेन बड़ी ही आसानी के साथ सुरक्षित तरीके से कर सकते हैं। यूपीआई ऐप्स जैसे कि गूगल पे, फोनपे और पेटीएम एप्स के जरिए आप केवल मोबाइल नंबर या यूपीआई आईडी से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। यह ऐप्स न केवल व्यक्तिगत लेनदेन के लिए बल्कि दुकानदारों को भुगतान करने, बिल भरने और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं। अगर आपने भी हाल फिलहाल में किसी भी यूपीआई एप को अपने फोन पर लॉगिन किया है और आप यह जानना चाहते हैं कि UPI का उपयोग कैसे करें? या फिर pehli Bar upi payment kaise kare in Hindi online तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यूपीआई से पेमेंट कैसे करते हैं? गूगल पे से पैसे ट्रांसफर कैसे करें? पेटीएम से ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें? Phonepe me upi id se paise Kaise transfer Kare या फिर हम यह भी बोल सकते हैं कि पहली बार गूगल पे, फोन पे और पेटीएम से पैसे कैसे भेजें? तो चलिए दोस्तों बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का आर्टिकल। हम आपको सभी यूपीआई एप्स के अलग-अलग स्टेप बताने वाले हैं जिनके जरिए आपको समझने में आसानी होगी कि यूपीआई से पेमेंट कैसे करें।
Phonepe payment kaise kare in Hindi online
फोनपे ऐप पर पेमेंट करने के लिए ऐप को ओपन करें और यहां पर आपको QR code, phone number and to contact नाम के अलग-अलग ऑप्शंस दिखाई देंगे जिस तरीके से आप पैसा भेजना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। इसके आगे की प्रक्रिया को नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है फॉलो कीजिए।
फोनपे ऐप ओपन करें

फोनपे यूपीआई एप के माध्यम से पेमेंट करने के लिए सबसे पहले अपने फोन पे ऐप पर जाएं। फोनपे ऐप open होने के बाद आपको यहां पर कई ऑप्शंस दिखाई देंगे। जिनमें QR code, phone number and to contact नाम के अलग-अलग ऑप्शंस दिखाई देंगे। आप इनमें से किसी भी तरीके के साथ payment कर सकते हैं। अगर आपको फोन नंबर से किसी को payment करना है तो आप to contact ऑप्शन पर क्लिक करके उस फोन नंबर को payment कर सकते हैं।
आखरी स्टेप

QR code के माध्यम से अगर आप पेमेंट करना चाहते हैं तो पेमेंट करने के लिए आप इस QR CODE ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपका कैमरा open होगा यहां पर आपको उस QR code को scan करना है। अगर Qr code स्कैन करने के लिए आपके सामने है तो आप ऐसे ही स्कैन करें वरना आप गैलरी में जाकर भी स्क्रीनशॉट से इसे स्कैन कर सकते हैं। स्कैन होने के बाद आपको enter amount नाम का ऑप्शन दिखेगा। यहां आप जितनी भी अमाउंट राशि सामने वाले को भेजना चाहते हैं वह डाल दीजिए। अब आपको आखरी में अपना upi pin code डालना है। यूपीआई पिन कोड डालने के तुरंत बाद ही फोनपे के जरिए आपका पेमेंट हो जाएगा।
Gpay me payment kaise karen in Hindi online
आप गूगल पे के जरिए भी आसानी के साथ किसी को भी पैसे भेज सकते हैं या पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- जीमेल ऐप ओपन करें।
- पेमेंट करने के लिए आपको कई ऑप्शंस दिखाई देंगे जैसे की phone number, QR code and contacts

- Contacts के जरिए पैसा भेजने के लिए आपको pay contacts के ऊपर क्लिक करना है।

- जिस कांटेक्ट नंबर को पैसा भेजना है उसे सेलेक्ट करें।
- अब एक नया पेज ओपन होगा यहां पर नीचे pay ऑप्शन पर क्लिक करें।

- आगे आपको Amount डालना होगा जितना भी आप भेजना चाहते हैं।

- आखिर में आपको अपना Upi pin code डालना है इतना करते ही गूगल पे के जरिए आपका पेमेंट सेंड हो जाएगा।
Kisi aur Ko Paytm se paise Kaise transfer Kare
#1 STEP: पेटीएम से पैसे भेजने के लिए सबसे पहले अपना पेटीएम ऐप open करें। अब आपको पहले पेज पर QR code, to mobile or contact number नाम के अलग-अलग ऑप्शंस दिखाई देंगे। आप इनमें से जिस तरीके से पैसा भेजना चाहते हैं उस सेलेक्ट कर लीजिए। उदाहरण के लिए फोन नंबर के जरिए पैसा भेजने के लिए phone number के ऊपर क्लिक करें।

#2 STEP: अब आपको सभी कांटेक्ट मोबाइल नंबर की लिस्ट दिखाई देगी। यहां पर आप उस मोबाइल नंबर को नाम या फिर फोन नंबर से search भी कर सकते हैं। सर्च करने के बाद उस नंबर पर क्लिक करें। प्रोफाइल open होने के बाद आपको नीचे pay का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

#3 STEP: इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां पर आपको अमाउंट राशि डालनी होगी। आप जितना भी पैसा पेटीएम के जरिए भेजना चाहते हैं उस Amount को यहां पर डाल दीजिए और proceed securely के ऊपर क्लिक करें। अब आपको अपना यूपीआई पिन कोड डालना है। पिन कोड डालने के बाद नीचे tick के निशान पर क्लिक करें। इतना करते ही पेटीएम के जरिए आप अपना पैसा आसानी के साथ किसी और को ट्रांसफर कर सकेंगे या फिर यह कहें की पेटीएम से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।

अंतिम शब्द: यूपीआई से पेमेंट कैसे करें
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको यह बताया कि यूपीआई एप्स से पेमेंट कैसे करें? पहली बार ऑनलाइन यूपीआई एप्स का उपयोग कैसे करें? Paytm se paise Kaise bheje, Google pay se paise Kaise transfer Kare, फोनपे में यूपीआई आईडी से पैसे कैसे ट्रांसफर करें? हमने इस आर्टिकल में आपको अलग-अलग यूपीआई एप्स के बारे में स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया समझाई है। जिससे आप आसानी के साथ किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं या किसी और को पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको बस ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा और आप यह काम आसानी के साथ कर पाएंगे चाहे आप किसी भी यूपीआई एप का इस्तेमाल कर रहे हों। उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके काम आई होगी। हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में आने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
