नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आजकल हम सभी सोशल मीडिया पर पूरे तरीके से निर्भर हो गए हैं। ऐसे में हम अपने पैसों का लेनदेन करने के लिए यूपीआई एप्स जैसे की गूगल पे, पेटीएम और फोन पे का इस्तेमाल करने लगे है। इन एप्स के साथ-साथ हम अपने एंड्रॉयड पर बहुत सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे के जिओ सिनेमा, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और स्पॉटिफाई का सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं और सब्सक्रिप्शन लेने के कुछ समय बाद हम यह भूल जाते हैं कि हमने अपने फोन पर इन एप्स का Autopay सिस्टम एक्टिव किया हुआ है और हर महीने हमारे बैंक अकाउंट से यूपीआई एप्स के माध्यम से पैसे कट रहे हैं। जब हमें बैंक की तरफ से मैसेज आता है कि हमारे अकाउंट से इतने पैसे कट गए हैं तब हमें एहसास होता है कि हमने Autopay सिस्टम को एक्टिव किया हुआ है जिसकी वजह से हर महीने हमारे खाते से पैसे कट जाते हैं। अगर आप भी इस बात से परेशान है और आप यह जानना चाहते हैं कि यूपीआई में ऑटो पे कैसे बंद करें? तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको सभी यूपीआई एप्स फोनपे, गूगल पे और पेटीएम के जरिए अलग-अलग तरीकों के साथ पूरी प्रक्रिया समझाने की कोशिश करेंगे कि main autopay ko kaise rokun, गूगल पे से ऑटो पे कैसे बंद करें? मैं फोन पे पर ऑटो पे को कैसे निष्क्रिय करूं? Paytm में ऑटोमेटिक पेमेंट कैसे रोके? तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं आज का आर्टिकल और जानते हैं कि upi apps me automatic payment Kaise band kare
Phonepe autopay Kaise band kare
Phonepe autopay cancel करने के लिए सबसे पहले आप अपने phonepe app को ओपन करें और profile में आए। यहां पर आपको नीचे की तरफ थोड़ा scroll करना है और Autopay पर क्लिक करें। अब आगे आपको सभी Apps Autopay Active दिख जाएंगे। आगे की प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है फॉलो करें।
फोनपे ऐप ओपन करें

सबसे पहले आप अपना phonepe app ओपन करें। ऐप ओपन होने के बाद ऊपर की तरफ profile दिखेगी। इस पर क्लिक करें। प्रोफाइल पर जाने के बाद आप को थोड़ा नीचे की तरफ scroll करना होगा और यहां पर आपको Autopay नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
आखरी स्टेप

सभी Active Autopay दिखाई देंगे। जिसे आप बंद करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। अब नया पेज पर आपको थोड़ा नीचे की तरफ Scroll करना होगा। यहां पर आपको delete auto pay नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। आगे आपको confirm पर क्लिक करना है अब आपसे upi pin code मांगा जाएगा उसे डाल दीजिए और इतना करते ही आपका automatic payment होना बंद हो जाएगा।
Gpay me autopay Kaise band Kare
Gpay autopay cancel करने के लिए स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया है फॉलो कीजिए।
- गूगल पे एप ओपन करें और profile में जाएं।
- प्रोफाइल पर आने के बाद आपको Autopay पर क्लिक करना है।

- आपको सभी Autopay Active ऑप्शन दिखाई देंगे जिसे आप बंद करना चाहते हैं उस पर click करें।

- स्क्रीन पर एक बार रिफ्रेश (Refresh) करें और अब आपको सबसे नीचे दो अलग-अलग ऑप्शन दिखाई देंगे।
- Cancel autopay के ऊपर क्लिक करें।

- Yes cancel auto pay पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना यूपीआई पिन कोड डालना होगा।
- यूपीआई पिन डालते ही आपका ऑटोपे सब्सक्रिप्शन कैंसिल हो जाएगा।

Paytm me automatic payment Kaise band kare
#1 STEP: Paytm autopay cancel करने के लिए सबसे पहले अपना Paytm app ओपन करें और ऊपर लेफ्ट साइड 3 डॉट पर क्लिक करें। अब आपको नीचे scroll करना होगा यहां पर आपको Paytm settings नाम का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

#2 STEP: आगे एक नया पेज ओपन होगा। यहां पर आपको पहले ऑप्शन UPI & linked bank account के ऊपर क्लिक करना है। आगे upi automatic payment नाम का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

#3 STEP: अब आपको एक्टिव हुए सभी Autopay ऑप्शन दिखाई देंगे जिसे आप Cancel/Disable करना चाहते हैं उसके सामने 3 Dot का निशान दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। अब आगे आपको cancel payment के ऊपर क्लिक करना है और इसके बाद confirm पर क्लिक करें। अब आपको अपना यूपीआई पिन कोड डालना होगा। यूपीआई पिन कोड डालने के बाद आपका autopay successfully cancel हो जाएगा।

निष्कर्ष: Autopay kaise disable kare
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको यह बताया कि यूपीआई ऐप्स में ऑटो पे कैसे बंद करें? Paytm me automatic payment Kaise band kare, Gpay me autopay Kaise band Kare, Phonepe autopay Kaise band kare दोस्तों Google pay phone pe aur Paytm इन सभी यूपीआई एप्स पर ऑटो पे सिस्टम को कैंसिल और डिसएबल करने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। आपको बस ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। अगर आप ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना ऑटो पे सब्सक्रिप्शन कैंसिल करते हैं तो आपके जो हर महीने खाते से पैसे कट रहे हैं आप उससे बच पाएंगे। उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रदान की गई आज की जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित रही होगी और अगर आपका भी यूपीआई एप्स पर ऑटोपे एक्टिव है तो आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से कैंसिल कर पाएंगे, धन्यवाद।
