होमInternetMobile Phone गुम होने...

Mobile Phone गुम होने पर क्या करें? Phone chori ho jaye to kya Kare

नमस्कार दोस्तों,आज के इस डिजिटल टाइम में हर एक के पास स्मार्टफोन का होना एक आम सी बात हो गई है। ऐसे में मोबाइल फोन का खो जाना, चोरी हो जाना या फिर कहीं पर रख कर भूल जाना भी एक सामान्य विषय बन चुका है। हमारे स्मार्टफोन में निजी जानकारियां, जरूरी संपर्क और बहुत सारा महत्वपूर्ण डाटा होता है। जब हमारा फोन कहीं खो जाता है या फिर चोरी होता है तो यह पूरा का पूरा डाटा भी हमारे स्मार्टफोन के साथ ही चला जाता है जो की काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में स्मार्टफोन को ध्यान से रखना बेहद ही जरूरी है लेकिन फिर भी कभी अगर भविष्य में आपका स्मार्टफोन चोरी हो जाता है या कहीं पर खो जाता है तो इसे ढूंढने के कई तरीके मौजूद है जिन्हें अपनाकर आप अपना स्मार्टफोन वापस से इस्तेमाल कर सकेंगे और जरूरी डेटा को खोने से भी बच सकेंगे।

आज के इस आर्टिकल में हम यही सिखाने वाले हैं कि चोरी हुआ मोबाइल कैसे पता करें कहां पर है? मेरा फोन चोरी हो गया है कैसे मिलेगा? चोरी का फोन कैसे मिलता है?खोया हुआ फोन कहां पर है कैसे पता करें? मोबाइल गुम होने की लोकेशन कैसे पता करें?या फिर यह कह सकते हैं कि mobile phone track kaise kare online आज के इस आर्टिकल में हम आपको कई ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आप आसानी से अपना फोन वापस पा सकेंगे तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का यह महत्वपूर्ण और जानकारी भरपूर आर्टिकल और जानते हैं कि मोबाइल चोरी हो गया है कैसे ढूंढे? 

Android phone kho jaye to kaise dhunde

अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है और वह चोरी हो गया है तो इसके लिए आपको सबसे पहले किसी भी दूसरे फोन से क्रोम ब्राउजरपर जाना है और वहां पर find my device लिखकर सर्च करें। यहां पर पहली वेबसाइट को ओपन करें। इसके आगे की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया है कृपया फॉलो करें।

फाइंड माय डिवाइस सर्च करें 

blank

अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन चोरी होने के बाद किसी भी दूसरे इंसान का फोन ले और क्रोम ब्राउजर पर जाकर find my device सर्च करें। इसे सर्च करने के बाद जो भी पहली वेबसाइट आएगी उस पर क्लिक करके उसे ओपन कर ले। अब इस वेबसाइट की Right side पर login का ऑप्शन मिलेगा। यहां पर आपको उसी ईमेल आईडी के साथ लॉगिन करना है जो जीमेल आईडी आपके चोरी हुए फोन में मौजूद है।

लोकेशन ढूंढे 

blank

जैसे ही आप उस ईमेल आईडी से लॉगिन करेंगे तो आपके पास एक पेज खुलेगा। यहां पर आपको अपने खोए हुए स्मार्टफोन का मॉडल नेम शो होगा और साथ ही साथ इसके राइट साइड पर connecting deviceलिखा हुआ दिखाई देगा। इसका मतलब है कि ईमेल आईडी आपके स्मार्टफोन की लोकेशन को ट्रैककरेगी। यह प्रक्रिया होने में कुछ ही सेकंड्स का वक्त लगता है।

आखरी स्टेप 

blank

जैसे ही connected लिखा आएगा तब आपके ऊपर दिए गए गूगल मैप पर एक लोकेशन दिखाई देगा यह लोकेशन आपके खोए हुए या चोरी हुए एंड्रॉयड फोन का होगा इसका मतलब है कि आपका खोया हुआ एंड्राइड मोबाइल इसी लोकेशन पर मौजूद है। आप यहां से direction पर क्लिक करके उस लोकेशन का पता लगा सकते हैं। इस लोकेशन पर कलिक करने पर यह आपको 3D VIEW में भी दिख जाएगी जिसके चलते आपको फोन ढूंढने में और भी ज्यादा आसानी होगी।

mobile kho jaane par data erase kaise kare

खोए हुए मोबाइल की लोकेशन ढूंढने के बाद भी अगर आप एग्जैक्ट लोकेशन पर नहीं पहुंच पा रहे हैं तो आपको find my device वेबसाइट पर लोगिन करने के बाद तीन अलग-अलग ऑप्शंस दिखाई देते हैं। Play sound, Secure device, Erase device  इन तीनों ऑप्शंस की हेल्प से आप अपने मोबाइल के और भी करीब पहुंच सकते हैं और अगर आप चाहे तो अपने मोबाइल फोन को सिक्योर करके Data Erase भी कर पाएंगे। 

Play sound:इस ऑप्शन के जरिए आपको बस एक बार क्लिक करना है और क्लिक करते ही आपकी खोई हुई डिवाइस पर एक साउंड बहुत ही तेजी से लगातार 5 मिनट के लिए बजेगा। अगर आप लोकेशन के आसपास पहुंच गए हैं तो आप उस साउंड को आसानी से सुन पाएंगे। यह साउंड आपके खोए हुए फोन के साइलेंट होने पर भी बजेगा जिससे आपको फोन ढूंढने में आसानी होगी।

Secure device:कुछ लोग का फोन खोने के बाद वह यह पूछ लेते हैं कि खोए हुए मोबाइल को कैसे लॉक करें?इस ऑप्शन के जरिए आप अपने खोए हुए फोन को लॉक लगा सकते हैं। ऐसा करने से कोई भी आपके फोन को खोल नहीं सकेगा। यहां पर क्लिक करने पर आपको add message or phone number नाम के अलग-अलग बॉक्स दिखाई देंगे। इनमें आप कोई मैसेज और अपना फोन नंबर डालकर secure device पर क्लिक कर सकते हैं। ऐसा करने पर जब भी कोई आपके फोन को ओपन करने की कोशिश करेगा तो सबसे पहले आपके दिए गए नंबर पर ओटीपी आएगा तब ही फोन अनलॉक हो पाएगा।

Erase device:कुछ लोगों का यह सवाल होता है कि phone khone par data erase kaise hataye? इस ऑप्शन के जरिए आप का अगर चोरी हुए मोबाइल फोन में बहुत ही ज्यादा जरूरी डेटा है या फिर ऐसा कहें की प्राइवेट डाटा है तो आप यहां से क्लिक करके उस डाटा को पूरा का पूरा इरेज़ कर सकते हैं। ऐसा करने से अगर कोई आपका फोन अनलॉक कर भी लेता है तो आपका डाटा किसी गलत हाथों में नहीं जाएगा। 

आईफोन चोरी होने पर क्या करें? 

अगर आप यह पूछना चाहते हैं कि खो जाने पर आईफोन कैसे ढूंढे? तो इसके लिए भी एंड्रॉयड फोन की तरह कई ऑप्शंस मौजूद है। 

  1. किसी और डिवाइस के जरिए icloud पर लोगिन करें।
  2. लोगिन करने के बाद find my iPhone विकल्प पर क्लिक करें। 
  3. अब आपके पास खोए हुए आईफोन की लोकेशन शो हो जाएगी। 
  4. यहां से आप play sound ऑप्शन पर क्लिक करके अपने खोए हुए आईफोन पर साउंड बजा सकते हैं और अपना फोन ढूंढ सकते हैं

इसके अलावा आईफोन ढूंढने के और भी कई तरीके मौजूद है जैसे कि आप Google maps timeline, Siri, Apple watch आदि का उपयोग अपना खोया हुआ आईफोन ढूंढने के लिए कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको यह बताया कि मोबाइल फोन गुम होने पर क्या करें?चोरी का फोन कैसे मिलता है? खोया हुआ फोन कहां पर है कैसे पता करें?मोबाइल गुम होने की लोकेशन कैसे पता करें? या फिर ऐसा बोल सकते हैं कि मोबाइल चोरी हो गया है कैसे ढूंढे? ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी के साथ अपना एंड्रॉयड और आईफोन खो जाने पर ढूंढ सकते हैं। उम्मीद है कि आज की यह दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित रही होगी, धन्यवाद।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News google News Follow
Explore topic:

Related Post

Motorola Edge 70 Pro+ India Launch Confirmed: Check Out the Premium Specs & Features

/* === Premium Article Styling === */ .tp-article-wrapper { margin:...

₹20,000 के आसपास Best Value for Money Smartphones 2026

आज के समय में smartphone market का scene थोड़ा confusing हो गया है। पहले ₹15,000 से ₹20,000 के बीच ऐसे phones मिल जाते थे...

Vivo T5 Pro: 144Hz डिस्प्ले और 9020mAh बैटरी के साथ फिर चर्चा में, जल्द लॉन्च की उम्मीद

स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर Vivo का upcoming device Vivo T5 Pro चर्चा में आ गया है। फरवरी के अंत में यह मॉडल...

Phone से Online GF कैसे बनाएं? Top 10 girlfriend banane wala app

Hello Boys! आज का यह आर्टिकल आप लोगों के लिए स्पेशल होने वाला है। आज के इस जमाने में पार्टनर ढूंढना कोई मुश्किल का...