नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारे टेक्निकल परिवार चैनल में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों जैसे की हम सबको ही पता है कि पिछले कुछ समय से लेकर अब तक हम सब की जिंदगी डिजिटल हो गई है हम छोटे से लेकर हर एक बड़ा काम घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के जरिए आराम से कर सकते हैं ऐसे ही हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में यूपीआई एप्स का भी बहुत ही ज्यादा महत्व है। हम यूपीआई एप्स का इस्तेमाल अक्सर ही अपने पैसों की लेनदेन के लिए करते हैं। इन्हीं यूपीआई एप्स का इस्तेमाल करने के लिए हमें एक यूपीआई पिन कोड की जरूरत होती है जिससे हम सुरक्षितता से अपने बिजनेस या फिर कोई भी काम के रिलेटेड पैसों का आदान-प्रदान कर सकते हैं लेकिन कई दफा ऐसा हो जाता है कि हमारा यूपीआई पिनया तो किसी को पता चल जाता है या फिर हमें ऐसा महसूस होता है कि अब हमें अपना यूपीआई पिन चेंज कर लेना चाहिए। अगर हम इस बारे में बात करें तो यूपीआई पिन चेंज करना बहुत ही आसान सी प्रक्रिया है आप इसे घर बैठे ही अपने मोबाइल के जरिए आसानी के साथ बदल सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम यही सीखने वाले हैं कि यूपीआई पिन कैसे बदलते हैं? क्या मैं अपना यूपीआई कोड बदल सकता हूं? यूपीआई पिन कैसे बदले? Upi pin change kaise kare या फिर यह कहें की upi pin change process kya hai?आज के इस आर्टिकल में हम अलग-अलग यूपीआई एप्स के माध्यम से यूपीआई पिन बदलने की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप सीखेंगे तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं और जानते हैं कि अपना यूपीआई पिन ऑनलाइन कैसे बदले?
फोनपे का यूपीआई पिन कैसे चेंज करें
फोन पे से यूपीआई का पेन चेंज करने के लिए सबसे पहले आप Phone pe app open करें। इसके बाद अपने profile पर जाकर जिस बैंक का आप यूपीआई पिन चेंज करना चाहते हैं उसका चुनाव करें। इसके आगे Account Details में जाएं। आगे की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे बताई गई है।
फोन पे ऐप ओपन करें

सबसे पहले अपने मोबाइल फोन से Phone pe app को ओपन करें। इसके बाद आप को ऊपर दिए गए अपने प्रोफाइल (Profile)पर क्लिक करना है और यहां पर आप को सभी Bank Account दिखाई देंगे। आप जिस भी बैंक अकाउंट का यूपीआई पिन चेंज करना चाहते हैं उसका चुनाव करें।
अकाउंट डिटेल्स में जाएं

एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको Reset और Change के अलग-अलग दो ऑप्शंस दिखाई देंगे इसमें Change के ऑप्शन पर क्लिक करें।
नया यूपीआई पिन रखें

इसके बाद एक और नया पेज ओपन होगा। यहां enter upi pinमें अपना पुराना यूपीआई पिन डालना है और नीचे दिए गए tick के निशान पर क्लिक करें। इसके बाद set upi pin में आप जो भी नया यूपीआई कोड रखना चाहते हैं उसे डाल दीजिए और एक बार फिर से confirm upi pinमें अपना रखा हुआ नया यूपीआई कोड डालकर नीचे दिए गए tick के निशान पर क्लिक करें। इतना करते ही आपका यूपीआई पिन फोन पे ऐप के जरिए चेंज हो जाएगा।
पेटीएम में यूपीआई पिन कैसे बदले
#1 Step:पेटीएम में यूपीआई पिन चेंज करने के लिए सबसे पहले Paytm app open करें और फिर profile पर जाएं प्रोफाइल पर जाने के बाद थोड़ा सा नीचे scroll करेंगे तो आपको upi & payment settings पर क्लिक करना है।

#2 Step: इसके बाद जिस बैंक का आप यूपीआई पिन चेंजकरना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें। आगे एक नया पेज ओपन होगा यहां पर Change के ऑप्शन को क्लिक करें। इसके बाद एक और नया पेज ओपन होगा इसमें आपको I remember my old upi pinके ऊपर क्लिक करना है।

#3 Step:इसके बाद एक नया पेज verify upi pinके नाम से ओपन होगा। इसमें enter 6 digit old upi pin में आपको अपना पुराना यूपीआई कोड फिल करके tick पर क्लिक करना है। आगे enter 6 digit new upi pinमें आप जो भी अपना यूपीआई कोड रखना चाहते हैं उसे डाल दीजिए और एक बार फिर से New Upi pin confirm में दोबारा अपना नया रखा हुआ यूपीआई पिन fill करें। इतना करते हैं paytm के जरिए आप अपना यूपीआई पिन चेंज कर सकते है।

गूगल पे का यूपीआई पिन कैसे चेंज करें
आप गूगल पे के जरिए भी बहुत ही आसानी से अपना यूपीआई पिन चेंज कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने Gpay appको ओपन करें और profile पर जाएं।

- आगे आपको अपना बैंक सेलेक्ट करना है जिस भी बैंक का आप यूपीआई पिन चेंजकरना चाहते हैं।
- एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको ऊपर 3 Dot पर क्लिक करना है यहां से Change upi pin को सेलेक्ट करें।

- यहां enter upi pin में अपना पुराना यूपीआई कोड डालना है और इसके बाद Enter 6 digit new upi pinमें 2 बार नया यूपीआई पिन fill करें और उसके बाद tick के निशान पर क्लिक कर दे।

- इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका यूपीआई पिन गूगल पे एप के जरिए आसानी से चेंज हो जाएगा।
आज इस आर्टिकल में हमने क्या सीखा
दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आज यह सीखा की फोन से ऑनलाइन अपना यूपीआई पिन कैसे बदले?Phone pe upi pin change kaise kare? Google pay me upi pin change kaise kare? Paytm ka upi pin kaise change Kare मैंने आपको आज अलग-अलग तीन तरीके बताए हैं आपके पास जो भी यूपीआई एप उपलब्ध है आप उसी के जरिए अपना बैंक का यूपीआई पिन कोड घर बैठे ही बदल सकते हैं उम्मीद है कि आपको आज की दी गई जानकारी पसंद आई होगी और अब जब भी कभी आपको अपना यूपीआई पिन कोडबदलने की जरूरत पड़ेगी तो आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से यूपीआई पिन कोड को बदल सकेंगे, धन्यवाद।
