होमCodeJavaWhat is for loop...

What is for loop in java in hindi

नमस्कार दोस्तों आज के इस ट्यूटोरियल के माध्यम से हम जानेंगे की जावा प्रोग्रामिंग में for loop क्या है और इसका क्या उपयोग है।

loops in java (जावा में for loop)

प्रोग्रामिंग भाषा में किसी वैल्यू की कुछ शर्तो पर जब पुनरावर्ती की जाती है तब loops का इस्तेमाल करते है। इसे हम सरल में समझने के लिए जैसे अगर मुझे प्रोग्राम से नंबर/गिनती/टेबल का आउटपुट निकलना हो तब यहा संख्या की पुनरावृति होती है।जैसे गिनती में हर संख्या में एक जोड़ना होता है तो यहां एक की पुनरावृति हो रही है। जावा में मुख्य रूप से तीन प्रकार के loop होते है : 
  1. for loop 
  2. While loop 
  3. Do-while loop

यहाँ हम for loop के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे |

 for – loops in java(जावा में loops के प्रकार)

For loop : जावा for loop एक control flow statement है जो प्रोग्राम के एक हिस्से को बार बार पुनरावृत्त करता है। जिस प्रकार से टेबल में संख्याओं की पुनरावृत्ति होती है।
Uses of for loop (for loop के उपयोग) : जब पुनरावृत्ति की संख्या पहले से निर्धारीत हो तब for loop का उपयोग किया जाता है जैसे 10 के टेबल में दस को बार बार जोड़ना है यानी यहां 10 पहले से ही निर्धारीत संख्या है।
For loop Syntax : for loop का Syntax निम्न प्रकार से होता है :
for(init; condition;incr/devr){
// Code here
}

Types of for loop (for loop के प्रकार)

जावा में for loop के तीन प्रकार है जिनका विवरण निम्न है :

  1. Simple for loop
  2. For-each or enhanced for loop
  3. Labeled for loop

Simple for loop : simple for loop में हम सबसे पहले variable का उपयोग करते फिर हमें किस कंडीशन से इसे निष्पादित करना है वो condition लिखनी होती है और increment/decrement (वृद्धि/कमी) लिखनी होती है जैसा कि इस Syntax में दिखाया गया है :

for(init; condition;incr/devr){
// Code here
}

इसके तीन मुख्य भाग होते है :

  1. Initialization(शुरुआत): यह प्रारंभिक स्थिति है जिसे एक बार लूप शुरू होने पर निष्पादित किया जाता है। यहाँ, हम variable को initialize कर सकते हैं, या हम पहले से ही initialized variable का उपयोग कर सकते हैं। यह एक वैकल्पिक स्थिति है।
  2. Condition : यह दूसरी स्थिति है जिसे लूप की स्थिति का परीक्षण करने के लिए हर बार निष्पादित किया जाता है। यह तब तक निष्पादन जारी रखता है जब तक कि condition false न हो। इसे बूलियन value या तो true या false वापस करना होगा। यह एक वैकल्पिक स्थिति है।
  3. Increment/ decrement : यह variable value को बढ़ाता या घटाता है। यह एक वैकल्पिक स्थिति है।

इसका सामान्य उदाहरण निम्न है :

public class LoopsExample {  
public static void main(String[] args) {  
    //Code of Java for loop  

    for(int i=1;i<=10;i++){  
        System.out.println(i);  
    }  
}  
}  
// Result :


1
2
3
4
5
6
7
8
9
10

इस प्रकार से हमने 10 बार 1 को जोड़ने की पुनरावृति की है| Simple for loop में Nested for loop भी शामिल है जिसमे for loop के अंदर एक और for loop बनाया जाता है|

for each loop in java : इसका उपयोग किसी Array या Collection के लिए किया जाता है और इसमें increment और decrement की आवश्यकता नही होती है| यह define किये गये वेरिएबल की प्रत्येक वैल्यू को एक एक करके return करता है | इसका Syntax निम्न है :

for(Type var:array){  

// code here 
 
}  

इसका सरलतम उदाहरण निम्न है : इसमें एक int Array है जिसमे दस संख्याए है जिनका आउटपुट नीचे दिया गया है| उसमे देख सकते है की सभी संख्याओ को हमने अलग अलग प्राप्त किया है|

public class LoopsExapmle{

public static void main(String[] args) {  


    int arr[]={7,22,76,6,8,19,15,0,89,11}; 

    for(int i:arr){  
        System.out.println(i);  
    }  
}  

}
Result :

7
22
76
6
8
19
15
0
89
11

Labeled for loop in java (जावा में labeled for loop) : जब हम बहुत सरे for loop का इस्तेमाल करते है या nested for loop का इस्तेमाल करते है तब program में उस loop को आसानी से खोजने के लिए हम loop से पहले एक इच्छित नाम का लेबल लिख देते है| जैसे :-

labelname: for(init;condition;incr/decr){  

            //code here  
             
           }  

आशा करता हु की आपको इस टुटोरिअल के माध्यम से for loop के बारे में जानकारी मिली होगी| धन्यवाद….Happy Coding : )

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News google News Follow
Explore topic:

Related Post

Data types in Java in Hindi Explained with example

Java Data Types क्या होते हैं और क्यों ज़रूरी हैं Java Programming में? Java एक strongly typed language है — इसका मतलब है कि आपको...

Java में Variables क्या होते हैं? Types, Declaration, Initialization और Best Practices आसान भाषा में

Java programming में किसी भी value को temporarily store करने के लिए हम variables का इस्तेमाल करते हैं। जब आप कोई calculation करना चाहते...

Java Syntax और Basic Rules in Hindi – Beginners के लिए Complete Syntax Tutorial with Examples

Java सीखने की शुरुआत में सबसे जरूरी है कि आप Java syntax को समझें, क्योंकि हर Java program उसी structure को follow करता है।...

Java Hello World Program in Hindi – Java Code Structure और Execution Process को आसान भाषा में समझें

Java Programming की शुरुआत कैसे करें – सबसे पहले सीखें how to write hello world program in Java जब भी कोई student या developer Java...

Java JDK को Windows, Mac और Linux में कैसे Install करें? | Java Installation Guide 2025

Java programming language सीखने का पहला स्टेप है — Java को अपने कंप्यूटर में सही तरीके से install करना।लेकिन यहीं पर अक्सर beginners confuse...

JDK, JVM और JRE में क्या अंतर है? Java Beginners के लिए पूरी जानकारी हिंदी में

अगर आप Java सीखना शुरू कर रहे हैं तो आपने तीन शब्द जरूर सुने होंगे — JDK, JVM और JRE। ये नाम सुनने में...