होमCodeJavaWhat is Variable in...

What is Variable in Java in hindi

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों इस टुटोरिअल के माध्यम से हम जानेंगे की जावा प्रोग्रामिंग में वेरिएबल (Variable) क्या होते है और इनका क्या उपयोग है |

What is variable in hindi(वेरिएबल क्या है)

वेरिएबल एक प्रकार का कंटेनर(पात्र) है जिसमे कोई वैल्यू (जैसे – टेक्स्ट ,इमेज ,विडियो आदि) सेव रहती है और यह कंप्यूटर की मेमोरी में हम वैल्यू को कहा सेट कर रहे है इसकी लोकेशन बताता है| वेरिएबल के नाम से ही कंप्यूटर हमारी फाइल को सेव रखता है| इसे यदि आसान भाषा में समझे तो मान लीजिए की एक बॉक्स या संदूक है जिसमे मैं अपनी कुछ वस्तुओ को रखता हु | अब जब भी मुझे उसमे पड़े हुए सामान या वस्तु की आवश्यकता होगी तो में उसी संदूक को खोल कर देखूंगा| उसी प्रकार जब हम किसी वैल्यू को जावा के माध्यम से स्टोर करेंगे तो वो एक विशेष लोकेशन पर जाकर सेव होती है जिसे हम वेरिएबल कहते है| उदाहरण के लिए नीचे लिखे कोड में Data एक Variable है,int DataType है और 200 एक वैल्यू है जिसे हम स्टोर करना चाहते है |


int Data = 200 ; //यहाँ Data एक वेरिएबल है
 

What is DataType in Java in hindi(जावा में datatypes क्या होते है) : जैसा की आपको इसके नाम से ही समझ आ रहा होगा की यह हमारे द्वारा स्टोर कि जा रही वैल्यू के टाइप को बताता है | सरल शब्दों में इसका अर्थ है की जो वैल्यू हम कंप्यूटर की मेमोरी में सेव करना चाह रहे है वो किस प्रकार की वैल्यू है यानि पूर्णांक में है,दशमलव में है या कोई टेक्स्ट है| डेटा टाइप दो प्रकार (Primitive & non-Primitive) के होते है जिनके बारे में अगले टुटोरिअल में विस्तार से चर्चा करेंगे |

How many types of Variable(वेरिएबल कितने प्रकार के होते है) :

वेरिएबल का उपयोग इनके स्थान पर निर्भर करता है यानि वेरिएबल को हम किन किन जगहों या फाइलों या क्लास या मेथड में उपयोग में लेना चाहते है| जावा प्रोग्रामिंग में तीन प्रकार के वेरिएबल होते है :

  1. Local Variable(लोकल वेरिएबल)
  2. Instance Variable (इंस्टैंस वेरिएबल )
  3. Static Variable (स्टेटिक वेरिएबल)

What is local variable in java in hindi(जावा में local वेरिएबल क्या होते है) : मान लीजिए मुझे कोई एसी वैल्यू कंप्यूटर में सेव करनी जिसकी जरुरत मुझे केवल एक मेथड में ही है उसके बाहर मुझे उस वैल्यू को नही लाना है तब में उस वेरिएबल को उसी मेथड के अंदर लिखूंगा | इस प्रकार से वो वेरिएबल केवल उस विशेष मेथड में ही काम करेगा | जैसा की इस कोड में एक क्लास दी गई और उस क्लास में एक मेथड बनाया गया है,इस मेथड में जो Number वेरिएबल है उसे में दूसरी जगह उपयोग में नही ले सकता |

class Main{

    void method(){
         int Number = 200; //यहाँ Number एक local वेरिएबल है 
     }
 
}

// नोट : जावा में कोई भी क्लास या मेथड के बाद { } इन दोनों ब्रैकेट के बीच में लिखा गया कोड उस क्लास या मेथड के अंदर आता है |

What is Instance Variable in Java(जावा में Instance वेरिएबल क्या होते है) : जब हम किसी वेरिएबल को किसी क्लास में सभी मेथड्स से पहले इसलिए लिखते ताकि उसका उपयोग पूरी क्लास में कही पर भी किया जा सके तो इसे वेरिएबल को इंस्टैंस वेरिएबल कहते है| इंस्टैंस वेरिएबल का उपयोग का एक क्लास में कही भी किसी भी क्लास में किया जा सकता है | नीचे दिए गए कोड में a एक इंस्टैंस वेरिएबल है |

class Main{

int a = 100 ; // यहाँ a एक इंस्टैंस वेरिएबल है |

    void method(){
         int b = 200; //यहाँ Number एक local वेरिएबल है 
     }
 
}

What is Static Variable in Java(जावा में static वेरिएबल क्या होते है) : जब हमे किसी वेरिएबल की वैल्यू की आवश्यकता एक क्लास के अलावा किसी दूसरी क्लास या दूसरी क्लास के मेथड में भी होती है तो उस वेरिएबल को हम static रूप में लिखते है| किसी वेरिएबल को static बनाने के लिए उसके Datatype के आगे static लिखा जाता है| जैसा की कोड में दिखाए अनुसार c एक static वेरिएबल है|

class Main{

int a = 100 ;     // यहाँ a एक इंस्टैंस वेरिएबल है 

static int c = 50;    // यहाँ c एक static वेरिएबल है
    void method(){
         int b = 200; //यहाँ Number एक local वेरिएबल है 
     }
 
}

variable practical example : नीचे दिए गए जावा कोड में a,b और c वेरिएबल है जिनका Datatype int है | हम इन सभी नंबर को System.out.prinln(a + b + c ); द्वारा जोड़ कर रन करते है :

public class Main {

    public static void main(String[] args) {
        // write your code here

        int a = 200;
        int b = 100;
        int c = 50;
        
        System.out.println(a + b + c);

    }
}
Result : 350 ...

Congratulations Friends! आपने इस टुटोरिअल में जावा में वेरिएबल्स की विस्तृत जानकारी हिंदी में ली है , आशा करता हु यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी |

Explore topic:
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Google News google News Follow

Related Post

OOP in java in hindi क्या है Example के साथ Object-Oriented Programming (OOPs) समझे

Java में Object-Oriented Programming (OOP) एक programming paradigm है जिसमें code को structured तरीके से organize करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। OOP...

Java में Control statements (if-else और switch) क्या होते हैं?

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग जावा सीखने के लिए टेक्निकल परिवार डॉट कॉम पर जावा से संबंधित सभी जानकारी पा सकते हैं और पूरा कोर्स सीख सकते...

जावा में जेनरिक्स क्या होता है? What is generics in Java in Hindi?

नमस्कार दोस्तों जवा कोडिंग सीखने के लिए आप हमारे जवा कोडिंग प्रोग्राम को फ्री में सीख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि...

How to create first program in java in hindi

नमस्कार दोस्तों,आज के इस टुटोरिअल के माध्यम से आप जानेंगे की किस प्रकार से कंप्यूटर या लैपटॉप में IntelliJ idea और Java JDK(Java Development...

special links

क्या आप भारतीय हैं?